एक्सप्लोरर

साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, मेष से मीन राशि तक के लोगों को कैसे होगा लाभ

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह, बता रही हैं मशहूर एस्ट्रोलॉजर शिल्पा राना..

Weekly Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का यह सप्ताह. क्या करने से मिलेगा लाभ और कैसे मिलेगी दुखों से छुटकारा. मशहूर एस्ट्रोलॉजर शिल्पा राना बता रहीं है पूरे सप्ताह में मेष से मीन राशि वालों तक के राशियों का हाल..

मेष- इस सप्ताह भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है. करियर के लिए यह सप्ताह खट्टा-मीठा रहेंगा एक ओर कार्य की अधिकता रहेगी तो वहीं बॉस कि ओर से सराहना भी मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई से मन कुछ भटक सकता है इसलिए अपने पसन्द के विषयों पर ध्यान दें. सेहत की बात करें तो मानसिक टेंसन एवं पेट संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा. इस सप्ताह परिवार को भी समय देना होगा, जो लोग नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं वह भी अवकाश लेकर कुछ दिनों के लिए घर आ सकते हैं.

वृष- कार्य को लेकर मन में ऊर्जा रहेगी हो सकता है सप्ताह के पहले का दो दिन मन में उदासी रहें. बिजनेस वालों को इस सप्ताह कार्य को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए. यदि पार्टनरसीप में कार्य करते हैं तो आपकी जुगलबन्दी अच्छे परिणाम लेकर आएगी. जो लोग सेल्स में हैं उनको लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है. वर्किंग महिलाओं को अपने सौंदर्य की ओर भी ध्यान देना चाहिए इसके लिए पार्लर आदि जा सकती है. यह सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा. लीवर से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें। माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

मिथुन- यह सप्ताह दिमाग लाभ के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों कि स्थितियां आपको लाभ दिलाने वाली है. करियर की बात करें तो यदि आप विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं तो प्रमोशन मिलने की पूरी संभावनाएं दिख रही है. जो लोग पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरु करना चाहते हैं तो उन्हें इस सप्ताह रुक जाना चाहिए. हेल्थ को देखते हुए आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहिए. रात में भोजन लेट करना आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है. इस सप्ताह जीवनसाथी को प्रसन्न रखें, यदि उनका जन्मदिन हैं उनको गिफ्ट अवश्य दें.

कर्क - इस सप्ताह ऑफिस में काम को लेकर अधिक भार रहेगा जिसके लिए आपको तैयार रहना है. आपके द्वारा किया गया कठोर परिश्रम बॉस को प्रसन्न करेगा. जो लोग मार्केटिंग या फील्ड वर्क में रहते हैं उनको टार्गेट पूरा करने के लिए अन्य दिनों की भांति अधिक भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. कैश बैक जैसी योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपको नशों में खिचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहना होगा अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग या जिम करना न भूलें. पिता और बड़े भाई के साथ ताल-मेल बना कर चलें उनका सहयोग मिलेगा.

सिंह- इस सप्ताह धार्मिक मानसिकता बनानी होगी. धर्म और कर्म का कांबिनेशन आपको लाभ दिलाने वाली है. किसी गरीब को पूर्णिमा के दिन भोजन की व्यवस्था करें, इससे आपको लाभ होगा. कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए यह सप्ताह मुनाफे से भरा हो सकता है. ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. सेहत की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल जाने का प्लान बनाएं. घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का प्लान है, तो भी यह सप्ताह इसके लिए उपयुक्त है.

कन्या- इस सप्ताह आपको कठोर मेहनत करनी है. जो भी हृदय में भार है उसको दर किनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करें. क्रोध को अपने कार्य से अलग रखना चाहिए. दूसरों को जज करने के बजाय खुद में स्थितियों के अनुसार बदलाव करने चाहिए. वाणी पर संयम रखना होगा. ऑफिस में टेक्नॉलजिक का प्रयोग करने की आदत बनानी होगी क्योंकि कार्य के साथ-साथ खुद को अपडेट करना है. दूसरों की बातें आपको तनाव दे सकती है. इस सप्ताह आशंका है कि अधिक तनाव आपका स्वास्थ्य खराब कर दे. घर में नये पौधे लगाएं यदि गार्डन है तो इस सप्ताह की देख-रेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.

तुला- नेटवर्क को मजबूत करने के लिए इस सप्ताह आपको प्रयास करने चाहिए जिन लोगों से कम्यूनिकेशन गैप है उनको कॉल करें. ऑफिस कि बात करें तो काम में मैनेजमेंट प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाली है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसे अहंकार में बदलने से रोकना होगा. कहीं ऐसा न हो कठोर वचन सहकर्मियों को नाराज कर जाएं. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. विद्यार्थियों को ग्रुप में पढ़ाई करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह आँख से रिलेटेड परेशानियां लेकर आ सकता है. मित्रों से अपनी दिल की बात साझा करें. विवाहितों को जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा.

वृश्चिक- इस सप्ताह आपको दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करना चाहिए, तैश में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्याथा लेने के देने पड़ सकते हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए सह-कर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. मीटिंग का दौर चल सकता है जिसमें आपको अपना प्रदर्शन अच्छा रखना होगा. जो विद्यार्थी सिविल की तैयारी कर रहें हैं उनको इस सप्ताह अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना होगा. पैक्ड फूड के सेवन से बचें। मां यदि काफी समय से बीमार चल रहीं हैं तो इस सप्ताह उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें.

धनु- इस सप्ताह आपको ऑफिस में प्रैक्टिकल रहना होगा. अपने कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं करनी है. जो लोग बैंक सेक्टर में कार्यरत है उनको अपने टारगेट पूरे करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. जो लोग व्यापार कर रहें हैं उनको अपने व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं बनानी चाहिए. वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने घर से संबंधित लोन लेने की लिए एप्लाई कर रखा है, इस सप्ताह उनका लोन पास हो सकता है. वाहन चलाते वक्त बहुत ही सावधान रहें दुर्घटना होने की आशंका है. दुर्घटना में हड्डी में चोट लग सकती है. संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजना बनानी चाहिए जो उसके हायर स्टडी में काम आए.

मकर- इस सप्ताह मन इमोशनल हो सकता है जिसको देखते हुए आपको महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचना चाहिए. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनको बहुत सोच-समझकर प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि इस सप्ताह के लाभ को स्थाई न मानते हुए उससे भविष्य की कल्पना नहीं करनी चाहिए. इस राशि वालों को अपना डाटा बहुत संभाल कर रखना चाहिए डाटा लॉस होने की आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह खान-पान में मोटे अनाज का अधिक सेवन करें. फाइवर के बने खाद्य-पदार्थों का अधिक सेवन करें. संतान की पढ़ाई पर ध्यान देना होगा साथ ही संतान के चरित्र निर्माण में भी ध्यान देना होगा.

कुम्भ- इस सप्ताह आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा. मन में भटकाव की स्थिति हो सकती हैं जो कार्य से भ्रमित करेगी. बॉस यदि आपके कार्य को लेकर सुधार की बात कहते हैं तो उसे गंभीरता से लेनी चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों को ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ध्यान रखना होगा। हाथों की केयर करें. यदि मोटापा बढ़ रहा है, तो उसे कम करने की व्यवस्था बनानी चाहिए अन्यथा भविष्य में परिणाम घातक हो सकते हैं, इसके लिए आपको दिनचर्या में कुछ बदलाव की आवश्यकता है. घर में साफ-सफाई की व्यवस्था बनानी होगी। भाई- बहन के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करना पड़ेगा.

मीन - इस सप्ताह आपको अपनी संगत पर विशेष ध्यान रखना होगा. हो सकता है कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो जो आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश करें. ऑफिस की बात करें तो अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है. इसलिए इधर-उधर की बातों से समय बर्बाद न करें. इस राशि के विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस में नहीं रहना चाहिए. सेहत की बात करें तो कैल्शियम में कमी से पैरों में दर्द हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें यदि वे मधुमेह के मरीज हैं तो इस सप्ताह उनके खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 24 June 2026: वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव, रिश्तों में लौटेगी मिठास और विश्वास
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव, रिश्तों में लौटेगी मिठास और विश्वास
Kendra Yog 2026: सावधान! 26 जून का दुर्लभ केंद्र योग बदल सकता है इन 4 मूलांक वालों की जिंदगी
सावधान! 26 जून का दुर्लभ केंद्र योग बदल सकता है इन 4 मूलांक वालों की जिंदगी
Tarot Rashifal 24 June 2026: तुला, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी; मेष व मिथुन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 24 जून 2026 तुला, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी; मेष व मिथुन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Samay Raina: विवादों से वापसी तक... समय रैना के सितारे क्या कहते हैं आने वाले समय के बारे में?
Samay Raina: विवादों से वापसी तक... समय रैना के सितारे क्या कहते हैं आने वाले समय के बारे में?

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget