एक्सप्लोरर

Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और खुशियां बढ़ाते हैं ये आसान वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु टिप्स की कुछ बातों को ध्यान में रखकर वैवाहिक जीवन को अच्छा और मजबूत बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इन आसान वास्तु टिप्स के बारे में.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का बहुत महत्व होता है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है. वास्तु दोष का असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है. इसकी वजह से रिश्ते अक्सर बिगड़ जाते हैं.

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर टिका होता है. यह रिश्ता जितना मजबूत होगा, जीवन उतना ही सुखमय होगा. कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकते हैं.

वैवाहिक जीवन के वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Married Life)

  • पति-पत्नी का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है. यह दिशा पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह को बढ़ाती है. इसके अलावा बेड का विशेष तौर पर ख्याल रखें. बेड लोहा या फिर किसी धातु का नहीं बना होना चाहिए. पति-पत्नी को हमेशा लकड़ी के बिस्तर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है.
  • वास्तु के अनुसार पति-पत्नी को बेडरूम में एक फूलों का गमला रखना चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है. पति-पत्नी दोनों को साथ में इस गमले की देखभाल करनी चाहिए. इसकी साफ-सफाई करने से वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
  • बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए. इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ती हैं. अगर आईना है भी तो इस बात का ध्यान रखें कि सुबह सोकर उठने पर इस पर ही सीधी नजर न पड़ती हो. 
  • पति-पत्नी जिस बिस्तर का इस्तेमाल सोने के लिए करते हैं उसमें हमेशा एक ही गद्दा होना चाहिए. अगर बिस्तर डबल बेड का हो तो डबल बेड का गद्दा बिछाएं. माना जाता है कि दो गद्दों वाले बिस्तर पर सोने से पति-पत्नी के बीच दूरी आती है.
  • बेडरूम के कमरे की दीवारों को हमेशा हल्के रंग से पेंट करवाना चाहिए. विवाहित जोड़ों को कमरे में अच्छी रौशनी रखनी चाहिए. कमरा हमेशा सुगंधित रखना चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता है.
  • विवाहित जोड़े जिस कमरे में सोते हों, उसमें नमक के पानी का पोंछा लगाना चाहिए. नमक का पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. बेडरूम में कभी भी जाल न जमने दें क्योंकि इससे नकारात्मकता आती है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पत्नी को हमेशा बायीं जबकि पति को हमेशा दाहिने तरफ सोना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है.

ये भी पढ़ें

बस! 3 दिन और उठा लें कष्ट, 19 मई के बाद बदल जाएंगे दिन, वृषभ राशि में होने जा रहा है कमाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: भूलकर भी शनिवार को जूते खरीदने से पहले जान लें ये मान्यता, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां
Vastu Tips: भूलकर भी शनिवार को जूते खरीदने से पहले जान लें ये मान्यता, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
Vastu Tips: घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget