एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2023: शनि चलेंगे अब उल्टी चाल, मेष राशि से मीन राशि तक पर क्या होगा शनि वक्री का असर, जरुर जानें

Shani Vakri 2023: शनि वक्री होने जा रहे हैं, यानि की शनि अब उल्टी चाल चलेंगे. शनि देव (Shani Dev) किन राशियों को कष्ट और किन राशियों की चमकाने जा रहे हैं किस्मत, जानें राशिफल (Rashifal).

Saturn Retrograde June 2023: जून का महीना ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए बहुत विशेष है. जून के महीने में शनि की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार शनि की चाल में जब भी परिवर्तन होता है तो इसका मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी 12 राशियों के भाग्य पर पड़ता है. 

17 जून 2023 को पंचांग अनुसार शनि वक्री (Shani Vakri 2023) हो रहे हैं. शनि की उल्टी चाल देश-दुनिया सहित सभी राशियों को प्रभावित करने जा रही है. आपकी राशि पर शनि देव की इस चाल क्या असर डालने जा रही है, आइए जानते हैं राशिफल (Horoscope in Hindi)-


Shani Vakri 2023: शनि चलेंगे अब उल्टी चाल, मेष राशि से मीन राशि तक पर क्या होगा शनि वक्री का असर, जरुर जानें

Shani Vakri 2023: 141 दिनों तक शनि रहेंगे वक्री, देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानें शनि वक्री से जुड़ी भविष्यवाणियां

  • मेष राशि (Aries)- शनि आपकी राशि में नीच के माने गए हैं, इसलिए आने वाले 140 दिनों तक आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. शनि आपकी जॉब को लेकर मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. इसलिए सोच समझ कर निर्णय लें, नहीं तो हानि उठाना तय है. बिजनेस में शनि कुछ लाभ की स्थिति बना सकते हैं. अपने सहयोगियों और कर्मियों के हितों का ध्यान रखें.
  • वृषभ राशि (Tauras)- शनि वक्री होकर कुछ नए अनुभव करा सकते हैं. विदेश की सैर भी करा सकते हैं. वहीं जो भारतीय दूसरों देशों में रह रहे हैं, वे यदि नागरिकता के लिए ट्राई कर रहे हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है. जॉब बदलने की सोच रहें तो सही समय आने वाला है. इस दौरान घर की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा, आप इनसे बच नहीं सकते हैं.
  • मिथुन राशि (Gemini)- शनि की विशेष दृष्टि रहेगी. इस दौरान आपके काम अटक सकते हैं. विवाह आदि कार्यों में भी विलंब हो सकता है. लेकिन इससे घबराएं नहीं. प्रयासों में कमी न लाएं. विदेश जाने का मौका मिल सकता है. बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं. दांपत्य जीवन में आनंद कम रहेगा.
  • कर्क राशि (Cancer)- शनि की ढैय्या आपकी राशि पर पहले से ही चल रही है. ऐसे में ये समय गलतियां करने का नहीं है, बल्कि गलतियों से सीखने का है. शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करें नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है. कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, बेहतर यही होगा कि पुराने कर्ज चुका लें उसके बाद ही कोई नया कर्ज लें. परेशानियों के बाद भी सफलताएं मिलने की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं.
  • सिंह राशि (Leo)- शनि की उल्टी चाल आपके लिए कुछ परेशानी तो कुछ मामलों में अच्छे परिणाम लाने वाली रहेगी. शनि वक्री होकर पार्टनरशिप में लाभ दिला सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं.कई बार सफाई देनी पड़ सकती है. धन के मामले में लाभ हो सकता है. रूके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं.
  • कन्या राशि (Cancer)- शनि वक्री होकर सेहत संबंधी परेशानियां दे सकते हैं. कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है. धन का निवेश बहुत सोच समझकर करें. शेयर बाजार से लाभ हो सकता है. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, कुछ नए काम शुरू हो सकते हैं. जीवनसाथी की कुछ बातें आपको नापसंद हो सकती हैं. लेकिन ये आप कह नहीं पाएंगे, जिस कारण तनाव हो सकता है.
  • तुला राशि (Libra)- शनि की प्रिय और उच्च राशि आपकी ही है. इसलिए आप की पांचों उंगली घी में होंगी. आप अपने लव पार्टनर को परिजनों से मिला सकते हैं. विदेश से लाभ की स्थिति बनी है. विद्यार्थी लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है. जो लोग अभी तक दिल की बात अपने लव पाटर्नर से नहीं कह पाए हैं वे इस दौरान अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.      
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- शनि की उल्टी चाल आपके लिए मिलेजुले फल लेकर आ रही है.इस दौरान ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है. जिन लोगों के पास जॉब नहीं है या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक परिश्रम करना होगा. माता की सेहत परेशानी का करण बन सकता है, सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है.
  • धनु राशि (Sagittarius)- शनि वक्री होकर आपको कुछ मामलों में सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं. इसके लिए आपको अभी से कमर कसनी होगी. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों के गति देने में सफल रहेंगे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का अवसर बन सकता है. भूमि- मकान आदि से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है.
  • मकर राशि (Capricorn)- शनि वक्री धन संबंधी मामलों में कुछ अच्छे परिणाम दे सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है. इस दौरान वाणी कठोर हो सकती है, जिस कारण परेशानी में फंस सकते हैं.दूसरों की बुराई करने से बचें. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं और आपकी ही राशि में वक्री होने जा रहे हैं. शनि की उल्टी चाल का सबसे अधिक प्रभाव कुंभ राशि वालों पर ही देखने के मिलेगा. कुंभ राशि वालों को   संघर्ष करना पडे़गा. कुछ मामलों में सफलता पाने को इंतजार करना पड़ सकता है. स्वभाव में कठोरता आ सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को अधिक परिश्रम करना होगा, जनता को समझाना होगा. भूमि से लाभ हो सकता है. 
  • मीन राशि (Pisces)- शनि की चाल कुछ मामलों में लाभ तो कुछ में हानि लेकर आ सकती है. मकान, नए कार्यों पर धन का व्यय हो सकता है. यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहेंगे.संतान के भविष्य को लेकर ऑवर थिकिंग की स्थिति बन सकती है. जॉब करने वालों के वेतन में वृद्धि हो सकती है.


Shani Vakri 2023: शनि चलेंगे अब उल्टी चाल, मेष राशि से मीन राशि तक पर क्या होगा शनि वक्री का असर, जरुर जानें

राहु को कमजोर न समझना, ये राजा को रंक और भिखारी को भी सुल्तान बना सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Shani Ka Paya: शनि का पाया क्या होता है? जानें सोना, चांदी, तांबा या लोहा क्या बताता है
Shani Ka Paya: शनि का पाया क्या होता है? जानें सोना, चांदी, तांबा या लोहा क्या बताता है

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget