एक्सप्लोरर

Rahu: राहु है चमत्कारी ग्रह, बना देता है रातों-रात सुपर स्टार, जानें इस ग्रह की विशेषताएं

राहु (Rahu) को ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सबसे रहस्मय ग्रह माना गया है. राहु ग्रह को समझने में पसीने छूट जाते हैं. वैदिक ज्योतिष और विज्ञान में राहु क्या है? पढ़ें स्पेशल स्टोरी (Special Story)

"राहु (Rahu) का नाम आते ही एक डर सताने लगता है. राहु का स्वभाव भी ऐसा ही है. ज्योतिष शास्त्र में राहु को सबसे अप्रत्याशित (Unpredicted)फल देने वाला ग्रह बताया गया है, मान्यता है कि इस ग्रह को समझना बहुत ही मुश्किल है. क्या है इस ग्रह की खासियत, ज्योतिष (Vedic Astrology) में आखिर क्यों कहा जाता है राहु (Rahu) को सबसे ज्यादा रहस्मय ग्रह? पाप ग्रह 'राहु' से जुड़ी कुछ रोचक और विशेष बातें, आइए जानते हैं-"

विज्ञान में राहु की स्थिति (Rahu Position in Science)
पहले विज्ञान की नजर से समझते हैं कि सौर मंडल में आखिर 'राहु' की स्थिति क्या है? पृथ्वी की कक्षा का परिक्रमा पथ और चंद्रमा की कक्षा का परिक्रमा पथ पर जहां पर एक-दूसरे को काटते हैं उसी स्थान पर राहु माना गया है. इसे दूसरे तरह से भी समझ सकते हैं जब दो बल मिलते हैं और एक दूसरे को काटते हैं या टकराते हैं तो एक नई शक्ति की उत्पत्ति होती है.

इसे बल भी कह सकते हैं. इस नए बल की तीव्रता दोनों बलों से भी अधिक होती है. मान्यता है कि काल में कटाव बिंदु पर एक विस्फोटक स्थिति पैदा हुई थी जिससे एक विशाल ऊर्जा पैदा हुई थी जो हजारों किलोमीटर फैल गई और एक विशाल पुंज के रूप में ग्रह की उत्पत्ति हुई, इसे राहु ग्रह कहा गया, ये तीव्र ऊर्जाओं का क्षेत्र है. इसका कोई धरातल रंग नहीं है और ना ही इसमें कोई तत्व है.


Rahu: राहु है चमत्कारी ग्रह, बना देता है रातों-रात सुपर स्टार, जानें इस ग्रह की विशेषताएं

ज्योतिष शास्त्र में राहु की स्थिति का वर्णन (Rahu in Astrology)
राहु का ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से वर्णन मिलता है. पुराणों में राहु को वृत्ताकार बताया गया है. इसका कोई पिंड नहीं है. आकाश मंडल के एक निश्चित स्थान के सूचक के भाग या संपात को राहु और दूसरे भाग को केतु माना गया है. इसके साथ ही राहु एक छाया ग्रह है. पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव को भी राहु कहा जाता है.

राहु को समझना है तो पहले जान लें इसका स्वभाव (Rahu Characteristics)
वैदिक ज्योतिष ग्रंथों में राहु को मायावी ग्रह भी बताया गया है. इसे समझना बेहद मुश्किल है, इसीलिए इसके बारे में कहा जाता है कि कलियुग में राहु ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की क्षमता रखता है. कलियुग में इसे बेहद प्रभावी माना गया है.

राहु यदि कुंडली में सही अवस्था में हो तो ये उम्मीद से कई गुना बेहतर परिणाम भी देता है. ये रातों-रात तकदीर बदलने वाला ग्रह है, इसलिए राहु ग्रह को कमतर आंकने की गलती कभी न करनी चाहिए. राहु अपनी दशा और विशेष गोचर काल में, ऐसे-ऐसे रंग दिखाता है जिसकी जीवन में कल्पना करना भी मुश्किल होता है.

राहु की कथा (Rahu Story)
दंत कथा और पौराणिक कथाओं के अनुसार देवता और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान स्वरभानु नाम के राक्षस का जब विष्णु भगवान ने अपने सुदर्शन चक्र से सिर, धड़ से जब अलग कर दिया तो सिर वाला हिस्सा राहु (Rahu) और धड़ वाला हिस्सा केतु (Ketu) कहलाया. वहीं श्रीमद्भागवत पुराण के मुताबिक महर्षि कश्यप की पत्नी दनु ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम विप्रचित्ति रखा गया.

इसका विवाह हिरण्यकश्यप की बहन सिंहिका से हुआ. राहु सिंहिका का पुत्र है, इस कारण राहु को सिंहिकेय भी कहा जाता है. इसके अतिरिक्त राहु का वर्णन ऋग्वेद में भी मिलता है. विष्णु पुराण के पहले अंश में भी इसका उल्लेख मिलता है.

कुंडली में राहु की स्थिति (Rahu Astrology Calculator)
ज्योतिष में राहु को एक महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है. इसे 8वां ग्रह माना गया है. राहु सदैव वक्री (Vakri) रहता है. अन्य ग्रहों की तरह राहु की भी उच्च, नीच, मूल त्रिकोण राशि भी होती है, जो इस प्रकार है-

ग्रह का नाम राशि स्थिति
राहु कन्या राशि स्वराशि
राहु कर्क राशि मूल त्रिकोण राशि
राहु वृष राशि उच्च राशि(अतिबली)

नोट- मतांतर में मिथुन राशि में भी राहु को उच्च माना गया है. वहीं वृश्चिक राशि में नीच का बताया गया है.

राहु का ग्रहों से संबंध (Rahu in Vedic Astrology)
मित्र ग्रह  बुध, शुक्र, शनि
सम ग्रह  मंगल, गुरू
शत्रु ग्रह  सूर्य, चंद्रमा


Rahu: राहु है चमत्कारी ग्रह, बना देता है रातों-रात सुपर स्टार, जानें इस ग्रह की विशेषताएं

राहु शुभ फल भी देता है (Positive Nature Of Rahu Planet)
राहु से डरना नहीं चाहिए. राहु हमेशा खराब फल ही देता है ऐसा नहीं है. राहु के बारे में एक बात जान लें कि जब ये अच्छे फल देने पर आता है तो कोई भी ग्रह इसकी बराबरी नहीं कर पाता है. ये रातों रात किस्मत चमकाने वाला ग्रह भी है. ये कंकड़ को भी हीरे की कनी बना सकता है तो हीरे को भी मिट्टी में मिला देता है. कहने का अर्थ है कि राहु शुभ-अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है. कुंडली (Kundali) में इसकी स्थिति और मनुष्य के कर्मों के आधार पर राहु फल प्रदान करता है. 

राहू इन चीजों का है कारक (Rahu Qualities in Hindi) कमजोर राहु के संकेत (Sign of Weak Rahu)
सांस प्रणाली (Respiratory system)  कठोर वाणी (Harsh voice)
वैराग्य (Mortification) विदेश में जीवन (Abroad)
गुप्त ज्ञान (Secret knowledge) यात्राएं करना (Travel)
क्रांतिकारी (Revolutionary) त्वचा पर दाग (Skin Rash)
विदेश यात्राएं (Foreign trips) चर्म रोग (Skin Diseases)
शोध कार्य (Research work) दरिद्रता (Poverty)
एडवेंचर (Adventure) अनैतिक महिला से संबन्ध (Immoral Woman Relationship)
मोबाइल (Mobile) व्यर्थ के तर्क (Arguments)
इंटरनेट (Internet) भड़काऊ भाषण (Hate Speech)
हवाई जहाज (Airplane) बनावटीपन (Artificiality)
कम्प्यूटर (Computer) संक्रीण सोच (Narrow minded)
मादक पदार्थ (Drugs) पीठ पीछे बुराई करने वाले (Backstabbing)
जादू (Magic) पाखण्डी (Renegade)

राहु का मंत्र (Rahu Mantra)
ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:

राहु को मजबूत करने के लिए क्या करें? (Rahu Ke Upay)

  • अमावस्या के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं.
  • गरीबों को दान दें.
  • राहु यंत्र की स्थापना करें.
  • रसोई में भोजन करें.
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें.
  • शिव सहस्रनाम और हनुमत सहस्त्रनाम का भी पाठ करें.
  • ज्ञान की देवी सरस्वती को राहु की इष्ट देवी माना गया है, सरस्वती पूजा से भी राहु दोष दूर होता है.
  • किसी प्रकार का नशा न करें.
  • गलत संगत से दूर रहें.
  • किसी की बुराई न करें.
  • साफ-सफाई के नियमों का पालन करें.
  • कर्ज न लें.
  • आलस से दूर रहें.
  • वाणी को खराब न करें.
  • फटे और मैले कपडे़ न पहनें.

Rahu-Ketu Gochar 2023: राहु- केतु की बदल रही है चाल, मच जाएगी उथल-पुथल, ये राशियां रहें सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Dashank Yog 2026: 19 जुलाई तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, कारोबार और धन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष',3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Numerology: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Gupt Navratri 2026: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget