एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021: मिथुन राशि वालों टीम वर्क में काम करते हुए दिखाना होगा टैलेंट

Sun Transit 2021 : सूर्य का परिवर्तन प्रतिभा को विकसित करने वाला होगा. मित्रों के साथ संबंध और अच्छे करने के लिए आपको प्रयासरत रहना होगा,आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है.

Sun Transit 2021 : सूर्य देव 16 दिसंबर को बृहस्पति की राशि धनु में पधारेंगे. ग्रह राज सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे. इसके बाद वह मकर में प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश करते ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति.  सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा किन-किन बातों में उन्हें सचेत रहना है इसको विस्तार से समझते हैं -

मिथुन राशि वालों को अपने नेटवर्क पर फोकस करके रखना होगा अपने संपर्क में जो भी उच्चाधिकारी हैं उनके प्रति सम्मान व उनके हालचाल लेते हुए उन्हें प्रसन्न करने की स्थिति बनेगी. जो लोग पैतृक व्यापार कर रहे हैं उन्हें पिता के ज्ञान का पूरा लाभ प्राप्त होगा.  नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सूर्य का परिवर्तन आपसी तालमेल बढ़ाते हुए टीम के साथ काम करने की प्रेरणा देता है. संबंधों को बचा कर रखना होगा नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे संबंध भी मजबूत होंगे. 

यह सूर्य का परिवर्तन आपकी प्रतिभा को विकसित करते हुए प्रदर्शित कराने वाला होगा. विशेष बात ध्यान रखने वाली है, कि मित्रों के साथ संबंध और अच्छे करने के लिए आपको प्रयासरत रहना होगा जबकि परिस्थितियां कुछ इस प्रकार बनेंगी कि आपसी विवाद पैदा हो सकते हैं.  जीवनसाथी के साथ यदि संबंध ठीक नहीं है तो राई का पहाड़ न बनाएं अन्यथा विवाद बढ़ सकता है. 
सूर्य के ताप का कुछ असर आपकी भाषा शैली को प्रभावित करेगा, जिसमें की आप दूसरों को तेज व तीखा बोल सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो आपको कम बोलने की सलाह है. अनावश्यक बातचीत व वाद-विवाद से बचकर रहना होगा, यदि किसी से बहस हो भी जाती है तो अपनी वाणी पर संयम रखें. इस परिवर्तन के साथ ही आपको जीवनसाथी से अच्छा सामंजस्य बैठाना होगा, क्योंकि अग्नि का ताप आपके बीच विवाद करा सकता है. 

बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है, ऐसे में आपको सलाह है कि इस एक माह आपसी तालमेल अच्छा होना चाहिए. यदि कोई नयी डील करने जा रहें हैं तो दोनों पार्टनर की सहमति होनी जरूरी है. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना है, सूर्यदेव का परिवर्तन आपको नौकरी में तरक्की और प्रमोशन दिलाने वाला होगा. बॉस के बताए विजन को फॉलोअप करते रहें वर्तमान में उनका सानिध्य आपके लिए अति आवश्यक है. जीवनसाथी की उन्नति होगी, तो वहीं दूसरी ओर उनमें अहंकार की भावना भी आ सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें और आवश्यकता पड़ने पर उनका मार्गदर्शन भी करते चले.

सूर्यदेव का परिवर्तन जहां एक ओर आर्थिक ग्राफ बढ़ाएंगे तो वहीं स्वास्थ्य में लापरवाही आपके लिए इस समय हानिकारक साबित हो सकती है. बीमार चल रहे लोगों को नियमित दिनचर्या और सजगता बरतनी होगी.अब से बिगड़ी दिनचर्या में सुधार लाना होगा, कहने का तात्पर्य है की लाइफस्टाइल में सुधार करें और अपना रूटीन ठीक रखें. जैसे की खानपान, उठना-सोना और योग आदि को जीवन में शामिल कर पाएं तो और भी बेहतर होगा. आपको अपने कानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए यदि कान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसको टालना नहीं चाहिए. 

मानसिक तनाव को बढ़ाता है बेरोजगार होना, क्या करें उपाय? किस देवता की उपासना से मिलेगी नौकरी

मिथुन राशि वालों के ईश्वर के प्रति आस्था में वृद्धि का समय, नए लोगों का संपर्क दिलाएगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget