एक्सप्लोरर

Shanivar Niyam: शनिवार के दिन भूलकर भी खरीदकर न लाएं ये चीजें, बिगड़ सकते हैं शनि देव

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है. जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या खरीदने से बचना चाहिए.

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन पूरे विधि विधान से शनि देव की पूजा की जाती है. यह दिन शनि देव को समर्पित है. शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. ज्‍योतिष शास्त्र में में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है जो नाराज होने पर भक्तों के अशुभ फल देते हैं. शनिवार के दिन कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है.

शनिवार के दिन कुछ खास काम करने की मनाही है. इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों का खरीदने से शनि अशुभ परिणाम देते हैं. आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए.

शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें

  • शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे जिंदगी में आर्थिक संकट और अन्‍य कई तरह की परेशानियां आती हैं. इस दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करना बहुत अच्‍छा होता है. हालांकि बेहतर होगा कि इन्‍हें शनिवार से पहले ही खरीद कर रख लें.
  • शनिवार के दिन लोहे का कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है. लोहे को शनि की धातु माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं. वहीं शनिवार के दिन लोहे का दान करना शुभ होता है. 
  • शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा है. हालांकि शनिवार के दिन तेल खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है. शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना रोगकारक भी माना जाता है.
  • शनिवार के दिन उड़द की दाल का दान करना उत्तम होता है लेकिन इस दिन इसे खरीदना अशुभ माना जाता है. अगर आपको उड़द की दाल खरीदनी ही है तो इसे एक दिन पहले ही खरीद कर रख लें.
  • शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन कोयला खरीदने से शनि दोष लगता है. इसकी वजह से हर काम में रुकावट आती है. इसके अलावा इस दिन काजल, कैंची और झाड़ू खरीदना भी अशुभ माना जाता है.
  • आज के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर के सदस्यों पर कर्ज चढ़ता है. इसकी वजह से घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है. अगर आपको नमक खरीदना ही है तो इसे शनिवार के अलावा किसी और दिन खरीदें 
  • शनिवार के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना अशुभ माना जाता है. हालांकि इस दिन काला कपड़ा पहनना और दान करना बहुत अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि इससे आप शनि की बुरी नजरों से बचे रहते हैं.

ये भी पढ़ें

शनि देव को क्यों प्रिय है सरसों का तेल? जानें यह पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha 2026: बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से?
बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से? जानें सही नियम
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget