एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव काे सरसों का तेल क्यों चढ़ाते हैं, वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Saturday Remedies: शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से उनकी कृपा मिलती है और उनके सभी दोषों से मुक्ति मिलती है. जानते हैं कि शनि देव को सरसों का तेल क्यों इतना प्रिय है.

Shani Dev Katha: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है. आज के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. माना जाता है कि इन उपायों से शनि देव जल्द प्रसन्न होते हैं और लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. शनिवार के दिन शनि को प्रसन्न के सभी उपायों में से एक उपाय को बहुत लाभकारी माना जाता है और ये शनि को सरसों का तेल अर्पित करना. कुछ लोग इस दिन सरसों के तेल का दिया भी जलाते हैं. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार शनि को सरसों का तेल बेहद प्रिय है. इसलिए शनिवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है. आइए जानते हैं कि आखिर शनि देव को सरसों का तेल इतना प्रिय क्यों है.

शनि को क्यों प्रिय है सरसों का तेल? 

शास्त्रों के अनुसार, अपनी शक्तियों और ताकत के कारण शनि देव में घमंड आ गया था. वहीं इस समय हनुमान जी की कीर्ति और बल की चर्चा चारों ओर थी. हर कोई बजरंगबली की यश, कीर्ति और बल की तारीफ करता था. शनि देव को हनुमान के बल का गुणगान रास नहीं आया और उन्होंने हनुमान जी को युद्ध के लिए ललकारा.

जब शनि देव युद्ध के लिए हनुमान जी के पास गए तो वह उस समय भगवान राम की भक्ति में लीन थे. शनि देव ने हनुमान जी से युद्ध के लिए कहा. हनुमान जी ने शनि देव को समझाने की कोशिश की वो अभी युद्ध नहीं कर सकते लेकिन शनि देव नहीं माने और युद्ध पर अड़े रहे. 

आखिरकार हनुमान जी को युद्ध के लिए उठना पड़ा और इसके बाद दोनों में जमकर युद्ध हुआ. हनुमान जी ने शनि देव पर तीखे प्रहार किए जिसकी वजह से उनके शरीर पर काफी घाव बन गए. इस युद्ध में शनि देव बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें पीड़ा होने लगी. शनि देव की पीड़ा को देखते हुए हनुमान जी ने उन्हें सरसों का तेल लगाया जिसके बाद शनि देव को आराम मिला. देखते ही देखते कुछ समय में शनि देव का पूरा दर्द खत्म हो गया. 

शनि देव ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से मुझे सरसों का तेल चढ़ाएगा, उसे सारे संकट दूर होंगे. माना जाता है कि इसके बाद से ही शनि देव को शनिवार के दिन तेल चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई. शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है.

ये भी पढ़ें

शनिवार के दिन करें पीपल के ये उपाय, शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव होगा कम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget