एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन करें शनि देव को प्रसन्न, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Shani Jayanti 2023: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सूर्य पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था. तो आप भी इस दिन शनि प्रकोप से मुक्ति के लिए जानें इस दिन का महत्व.

Shani Jayanti 2023 Kab Hai : 'निलाज्नन समामासं रवि पुत्रम् यमाग्रजम छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्' शनि देव मंदगति या कहें धीरे चलने वाले ग्रह है. शनि देव का शरीर नीला है ,जो यम के अग्रज है, देवी छाया और ग्रह राज सूर्य के पुत्र है. ऐसे शनि देव को हम प्रणाम करते है.

चाहे कोई देवी-देवता हो या दानव या मानव हर किसी को उनके कर्मों के अनुसार ही अपने कर्मों का फल मिलता है. शनि देव तीनों लोकों के न्यायाधिपति है और ग्रहों में सबसे बड़े हैं शनिदेव. इनके न्याय से और इनकी दृष्टि से ना अहंकारी दानव रावण बचा, न देवताओं के राजा इन्द्र और ना ही देवों के देव महादेव और न ही जगत जननी माता सती. 

शनि धीमी गति वाले ग्रह हैं और अपनी तीसरी, दशमी और सातवीं दृष्टियों से शुभता और कोप दोनों ही बरसाते हैं. शनि देव हर राशि में ढ़ाई साल तक रहते हैं. मेष से लेकर मीन तक की 12 में से पांच राशियों पर तो इनकी साढे़साती या ढैय्या का प्रभाव हमेशा ही बना रहता है. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ अलग नहीं करना होता है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार रंक बना सकते हैं और राजा भी. शनि देव सूर्य पुत्र, वहीं इन्हें सूर्य के प्रति शत्रुता के रूप में भी देखा जाता है. 

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को ही सूर्य देव और छाया की संतान के रूप में शनि का जन्म हुआ. इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या शनि जन्मोत्सव 19 मई, 2023 शुक्रवार को है. खास यह है कि इस बार शनि जन्मोत्सव पिता सूर्यदेव के कृतिका नक्षत्र और वट सावित्री व्रत एक ही दिन पड़ रहा है. इस प्रकार यह दिन शनि पीड़ा से मुक्ति के साथ ही सुख समृद्धि और वैभव को प्राप्त करने वाला सिद्ध होगा. अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शनि पीड़ित है अथवा शनि की महादशा, साढ़े साती और शनि की ढैय्या का प्रभाव है तो शनि जन्मोत्सव पर विशेष उपाय कर कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है. इस वर्ष शनि जन्मोत्सव पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है, ऐसे में जिन जातकों पर शनि का प्रकोप चल रहा है, वे इस दिन का फायदा उठाते हुए शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना करें.

शनि जयंती शुभ मुहूर्त 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या प्रारंभ तिथि 18 मई 2023 रात 9:43 से दूसरे दिन यानि 19 मई रात 9:23 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार शनि जन्मोत्सव 19 मई को ही रहेगा. इस दिन शोभन योग, बुधादित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग बन रहे है.

इसी प्रकार वट सावित्री व्रत के दिन बरगद की पूजा का महत्व है. इस दिन पतिव्रता महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखकर बरगद की पूजा करें. बरगद पूजा भी शनि एवं मंगल जैसे क्रूर ग्रहों की प्रतिकूलता को कम करती हैं.  

Bada Mangal 2023: बड़ा मंगल आने वाला है, इन उपायों से मिलेगा आर्थिक संकट से छुटकारा, होगी हनुमान जी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishchik Rashifal 12 July 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी प्रमोशन की गुप्त खबर, लक्ष्मी-वृद्धि योग से बिजनेस में बड़ी जीत
Vrishchik Rashifal 12 July 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी प्रमोशन की गुप्त खबर, लक्ष्मी-वृद्धि योग से बिजनेस में बड़ी जीत
Tula Rashifal 12 July 2026: तुला राशि वाले आज वाद-विवाद और आर्थिक फैसलों में बरतें बड़ी सावधानी, बढ़ सकता है मानसिक तनाव
Tula Rashifal 12 July 2026: तुला राशि वाले आज वाद-विवाद और आर्थिक फैसलों में बरतें बड़ी सावधानी, बढ़ सकता है मानसिक तनाव
Kanya Rashifal 12 July 2026: कन्या राशि वालों को लक्ष्मी-वृद्धि योग से मिलेगा बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, चमकेगा एक्सपोर्ट का बिजनेस
Kanya Rashifal 12 July 2026: कन्या राशि वालों को लक्ष्मी-वृद्धि योग से मिलेगा बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, चमकेगा एक्सपोर्ट का बिजनेस
Singh Rashifal 12 July 2026: सिंह राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगा बड़ा बिजनेस ऑर्डर, पिता के मार्गदर्शन से अटके काम होंगे पूरे
Singh Rashifal 12 July 2026: सिंह राशि वालों को लक्ष्मी योग से मिलेगा बड़ा बिजनेस ऑर्डर, पिता के मार्गदर्शन से अटके काम होंगे पूरे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget