एक्सप्लोरर

Bada Mangal 2023: बड़ा मंगल आने वाला है, इन उपायों से मिलेगा आर्थिक संकट से छुटकारा, होगी हनुमान जी की कृपा

Bada Mangal Dates: बड़ा मंगल के दिन किए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं. इन उपायों को करने से ना सिर्फ आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है बल्कि हनुमान जी की कृपा बरसती है.

Budhwa Mangal: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवारों का बड़ा महत्‍व है. इन मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. बड़ा मंगल के दिन पूरे विधि-विधान से हनुमान जी पूजा-अर्चना की जाती है. बुढ़वा मंगल के दिन बजरंगबली के वृद्ध स्वरुप की पूजा की जाती है. उनके इस रूप के पूजन से जीवन के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. इस दिन किए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं. इन उपायों को करने से ना सिर्फ आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है बल्कि हनुमान जी की कृपा बरसती है.

ज्येष्ठ माह में इन तारीख में पड़ेगा बड़ा मंगल  

ज्येष्ठ महीने पहला बड़ा मंगल- 09 मई 2023
ज्येष्ठ महीने दूसरा बड़ा मंगल- 16 मई 2023
ज्येष्ठ महीने तीसरा बड़ा मंगल- 23 मई 2023
ज्येष्ठ महीने चौथा बड़ा मंगल- 30 मई 2023

बड़े मंगल पर करें ये उपाय

बड़े मंगल के दिन आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की विधी पूर्वक पूजा करनी चाहिए. पूजा में बजरंगबली की पूजा में सिन्दूर अर्पित करना चाहिए. माना जाता है कि इससे आर्थिक समस्या दूर होती है और धन के योग बनते हैं.

नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं. इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं. सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन हनुमान जी को गुलाब का फूल केवड़े के इत्र के साथ अर्पित करना चाहिए.

बढ़े मंगल पर करें इस मंत्र का जाप

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

क्यों मनाते हैं बड़ा मंगल 

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत काल में भीम को अपने बल पर घमंड हो गया था. उस समय हनुमान जी ने मंगलवार के दिन बूढ़े वानर का रूप धारण करके भीम के घमंड को तोड़ा था. वहीं, एक और पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्री राम वन में विचरण कर रहे थे तो उनका हनुमान जी से मिलन इसी दिन हुआ था.

ये भी पढ़ें

ज्येष्ठ मास आज से शुरू, सूर्य पूजा, दान और मंत्र जाप, जानें इस महीने के नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget