एक्सप्लोरर

Shani Dev: साढ़ेसाती-ढैय्या से परेशान राशियों के लिए 19 अगस्त को सुनहरा मौका, ऐसे कम होगा शनि का प्रभाव

Shani Dev: 19 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत है. इस साल हरियाली तीज शनिवार को पड़ रही है. ज्योतिष के अनुसार, इस दिन पांच राशि वाले लोग कुछ विशेष उपायों से शनि देव के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पा सकते हैं.

Shani Sade Sati and Dhaiya Upay on Hariyali Teej: हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं, जोकि इस साल शनिवार 19 अगस्त 2023 को पड़ रही है. शनिवार का दिन होने के कारण इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. क्योंकि इस दिन आप मां पार्वती और भोलेनाथ के साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं.

हरियाली तीज का पर्व मां पार्वती और भगवान शंकर के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि, इस दिन विधिवत पूजन करने और व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और पति की आयु लंबी होती है. लेकिन शनिवार का दिन पड़ने के कारण इस दिन कुछ ऐसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिसमें किए उपायों से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी.

शनिवार और शनि देव का संबंध

हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह या देवी-देवता को समर्पित है. इसी तरह शनिवार दिन शनि देव को समर्पित है. शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने और शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन को महत्वपूर्ण माना गया है.

वहीं 19 अगस्त को हरियाली तीज पर शनिवार का दिन पड़ने से शनि देव और शिव जी को प्रसन्न करने के शुभ योग भी बन रहे हैं. अगर आपकी राशि में पहले से ही शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो आप 19 अगस्त के दिन इन उपायों को कर सकते हैं.

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए करें ये उपाय

  • शनिवार 19 अगस्त को शिव चालीसा का पाठ करें. इससे भी शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.
  • शनि देव को नीला रंग प्रिय है. इसलिए आप नीले रंग के कपड़े पहनें या फिर अपने पास हमेशा नीले रंग का रूमाल जरूर रखें. इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.
  • शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के दौरान नीले रंग के फूल या अपराजिता के फूल जरूर अर्पित करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं.
  • मान्यता है कि, शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करने से भी शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है.
  • शनिवार के दिन आप सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करें. इससे भी शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है.
  • शनिवार के दिन काले रंग के जूते, काले रंग के वस्त्र, काला तिल आदि का दान करना बहुत ही शुभ होता है.

किन राशियों पर चल रही शनि का साढ़ेसाती और ढैय्या

फिलहाल कुंभ राशि में शनि वक्री अवस्था में चल रहे हैं. शनि के कुंभ राशि में होने से अभी कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है. वहीं मकर, कुंभ और मीन राशि वाले शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित हैं.

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2023: 19 अगस्त को हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहनें कपड़े, खुशहाल रहेगा जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget