एक्सप्लोरर

Shani Dev: इस शनिवार कर लें ये बेहद आसान उपाय, शनि देव दोनों हाथों से देंगे आशीर्वाद

Shani Dev: इस बार का शनिवार विशेष है. इसी दिन से पौष मास के शुक्ल पक्ष का आरंभ हो रहा है. इस दिन इस छोटे से उपाय से आप शनि देव की पा सकते हैं.

Shani Dev: शनि एक क्रूर और कठोर हृदय वाले ग्रह हैं. शनि की दृष्टि से लोग घबराते हैं. क्योंकि शनि की दृष्टि से इंसान, असुर यहां तक की देवता भी नहीं बच पाते हैं. एक पौराणिक कथा के अनुसार शनि की दृष्टि के कारण एक बार भगवान शिव को भी देव योनि से पशु योनि में जाना पड़ गया था. यही कारण है कि शनि की अशुभता से बचने का प्रयास करते हैं. 

शनिवार का पंचांग (Panchang 24 December 2022)
पौष यानि पूस का महीना चल रहा है. पंचांग के अनुसार 24 दिसंबर 2022 को शनिवार है. इसी दिन से पौष मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है. इस दिन वृद्धि योग प्रात: 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. इसके बाद ध्रुव योग प्रारंभ होगा. इसके साथ ही इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है.

इन 5 राशि वालों को अवश्य करनी चाहिए शनि देव की पूजा (Shani Sade Sati Dhaiya)
वर्तमान समय में धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है. इसके साथ ही मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. इसलिए इन 5 राशि वालों को शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इसके साथ वे लोग भी शनि देव की पूजा कर सकते हैं,जिनकी कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में बैठे हुए हैं.


Shani Dev: इस शनिवार कर लें ये बेहद आसान उपाय, शनि देव दोनों हाथों से देंगे आशीर्वाद

Horoscope 2023: ये हैं 2023 की लकी राशियां, क्या आप भी हैं इसमें शामिल, यहां देखें

शनि अशुभ कैसे पता लगाएं (Shani Bad Effects)
शनि अशुभ फल दे रहे हैं इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है. जब शनि खराब होते हैं तो इस तरह के जीवन में परिणाम देते हैं-

  • दांपत्य जीवन में कलह और तनाव
  • तलाक की स्थिति
  • जमा पूंजी का नष्ट होना
  • कर्ज बढ़ने लगता है
  • शत्रु परेशान करते हैं
  • जेल जाने का भय सताने लगता है
  • परिश्रम का फल नहीं मिलता है
  • जॉब और बिजनेस में बाधाएं आने लगती हैं
  • विवाह में देरी
  • जॉब छूट जाती है, या नौकरी पर खतरा आ जाता है
  • उम्र अधिक दिखने लगती है
  • व्यक्ति को यात्राएं अधिक करनी पड़ती हैं

शनि का उपाय (Shani Upay)
ज्योतिष शास्त्र में शनि को शुभ बनाने और शांत रखने के बारे में बताया गया है. शनि एक न्यायप्रिय ग्रह हैं. शनि को अनुशासन और सच का मार्ग अधिक प्रिय है. इसलिए सबसे पहले जिन लोगों को शनि परेशान कर रहे हैं, वे आपनी लाइफस्टाइल में फौरन बदलाव करें. और प्रत्येक कार्य को समय पर करने का प्रयास करें. इसके साथ ही झूठ बोलना और दूसरों को धोखा देना बंद कर देना चाहिए. इसके साथ ही ये उपाय भी करें-


Shani Dev: इस शनिवार कर लें ये बेहद आसान उपाय, शनि देव दोनों हाथों से देंगे आशीर्वाद

काले कंबल का दान (Shani Ka Daan)
शनि की कृपा पाने के लिए सबसे आसान उपाय है, काले कंबल का दान. मान्यता है कि शनिवार के दिन सर्दियों में काले कंबल का दान करने से अशुभ से अशुभ शनि भी शुभ फल देने लगते हैं. शनिवार की शाम के बाद काले कंबल का दान करना अच्छा माना गया है. दान करते समय उचित व्यक्ति का चयन करें. दान करते समय दिखावा न करें. शनि देव दिखावे को पसंद नहीं करते हैं. गुप्त दान उत्तम दान माना गया है. 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल, मेष राशि से मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें अपना भविष्यफल

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prediction 2026: ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 8 जुलाई को इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, ग्रहों के खास संयोग से मिलेगा बड़ा लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 8 July 2026: भाग्य देगा साथ, बिजनेस में तरक्की और करियर की रुकावटें होंगी दूर
भाग्य देगा साथ, बिजनेस में तरक्की और करियर की रुकावटें होंगी दूर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget