एक्सप्लोरर

Luck Zodiac Sign in 2023: नया साल होने जा रहा है शुरू, जानें 2023 की लकी राशियां...खुल जाएगी इनकी सोई किस्मत

Luck Zodiac Sign in 2023: नया साल आने वाला है. वर्ष 2023 किन लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है. कौन हैं 2023 की लकी राशियां आइए जानते हैं.

Luck Zodiac Sign in 2023: नया साल यानि वर्ष 2023 का आगाज होने जा रहा है. हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है. बीते वर्ष की बुरी बातों को भूलकर, लोग नए साल को बेहतर बनाने की कोशिश में जुट गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में किन राशियों का भाग्य चमकने जा रहा है, आइए जानते हैं.

मेष राशिफल 2023 (Aries Horoscope 2023)
मेष राशि वालों के लिए साल 2023 खास होने जा रहा है. बात करें आर्थिक स्थिति की तो इस साल आपके खर्चों में वृद्धि होने जा रही है, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी. घर को सुदंर बनाने के लिए खर्चा कर सकते हैं.

दांपत्य जीवन के लिए ये साल अच्छा रहने वाला है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. विवाह में आने वाली देरी भी दूर होती दिख रही है.

साल के मध्य में यानि अप्रैल के बाद अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है. विदेश यात्रा का अवसर भी बना हुआ है. विद्यार्थियों को लक्ष्य को पाने में मुश्किल आएगी. लेकिन जो लोग कम्यूनिकेशन, आईटी सेक्टर से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. 

Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें इस वर्ष का चीनी राशिफल, बहुत खास होने वाला है नया साल

  • पूजा: भगवान शिव की उपासना आपके लिए लाभकारी साबित होगी. शिव मंत्रों का जाप परेशानियों को दूर करेगा.
  • सलाह: गलत संगत से दूर रहें. विद्वान व्यक्तियों का अनादर न करें. नशे आदि से दूर रहें. किसी को धोखा न दें.
  • उपाय: सोमवार और त्रयोदशी की तिथि में प्रदोष काल में भगवान शिव को जल चढ़ाएं. दान आदि के कार्य करते रहें.

मिथुन राशिफल 2023 (Gemini Horoscope 2023)
वर्ष 2023 मिथुन राशि वालों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आ रहा है. जिन कार्यों में अभी तक आप रूकावट महसूस कर रहे हैं, वे नए साल में दूर होती दिख रही हैं. साल का पहला महीना यानि जनवरी में आपकी राशि पर चल रही, शनि की ढैय्या समाप्त हो रही है. 17 जनवरी 2023 के बाद से आपके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेगें.

ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साल के मध्य में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार में किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं.

लव पार्टनर से जो दूरियां हैं, वे दूर हो सकती हैं. विवाह की बात भी आगे बढ़ा सकते हैं. विद्यार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें साल के अंत तक अच्छी खबर मिल सकती है.

  • पूजा: भगवान गणेश जी की पूजा करें. बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें.
  • सलाह: यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं तो हिसाब-किताब के मामले में लापरवाही न बरतें. जीवनसाथी से हर मुद्दे पर खुलकर बात करें. वाणी को खराब न करें. अहंकार और क्रोध से दूर रहे हैं.
  • उपाय: चतुर्थी की तिथि पर हरी चीजों का दान करें. बहन, बुआ और मौसी से संबंध अच्छे रखें. 

मकर राशिफल 2023 (Capricorn Horoscope 2023)
नया साल आपके लिए विशेष होने जा रहा है. शनि जो अभी तक आपकी ही राशि में गोचर कर रहे थे. जनवरी 2023 में आपकी राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चले जाएंगे. इसके साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती का तीसरा चरण आरंभ होगा. इस दौरान आपको लाभ होगा. जिन कार्यों में बाधा आ रही थी, वे दूर होती दिख रही हैं. ऑफिस में आपकी काबलिय को नोटिस किया जाएगा.

ट्रांसफर की इच्छा रखते हैं तो ये इच्छा पूरी हो सकती है. किसी रोग से भी छुटकारा मिल सकता है. इस साल आपको सेहत के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. यदि कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है. धन के मामले में ये साल अच्छा रहेगा. भूमि, भवन या वाहन आदि खरीद सकते हैं. विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने में आसानी रहेगी.

विदेश जाने में आने वाली दिक्कत भी दूर होगी. विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती दिख रही है. कन्याओं को अच्छा वर मिल सकता है. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति न आने दें.

  • पूजा: शनिवार को शनि देव की पूजा करें. शनि मंदिर में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं. शनि चालीसा का पाठ करें.
  • सलाह: अहंकार न करें. किसी का अनादर न करें. परिश्रम करने वालों का सम्मान करें. 
  • उपाय: शनि से जुड़ी चीजों का दान करें. कुष्ठ रोगियों की सेवा करें. सामाजिक कार्य करते रहें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget