एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2023: विवाह में आ रही है बाधा तो सावन शिवरात्रि कर लें ये उपाय, इस बार की शिवरात्रि है खास

Sawan 2023: सावन का महीना चल रहा है. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है उनके लिए सावन मास उत्तम है. इस माह में उपाय करने से विवाह में आने वाली बधाएं दूर होती है.

Sawan Shivratri 2023: सावन का महीना शुरू हो चुका है. बारिश, हरियाली और चारों तरफ शिव जी और माता पार्वती के जयकारे गूंज रहे हैं. पंचाग के हिसाब से हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. सावन महीने में शिवरात्रि 15 जुलाई को है. इसमें देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि के लिए उपवास रखा जाता है. इस व्रत को स्त्री और पुरूष दोनों ही रख सकते हैं. सावन शिवरात्रि व्रत करने के फलस्वरूप विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वहीं अविवाहित लोगों की शीध्र ही शादी हो जाती है. 

शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि की तिथि पर ही माता पार्वती और शिव जी की शादी हुई थी. अत: अविवाहित लोग शीघ्र विवाह के लिए शिवरात्रि का व्रत रखते हैं. ज्योतिषी भी जल्दी शादी के लिए सोलह सोमवार, मंगला गौरी व्रत और शिवरात्रि का व्रत करने की सलाह देते हैं. सावन शिवरात्रि पर शीघ्र विवाह हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं. जिससे बाधाएं दूर होती हैं. अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो सावन शिवरात्रि पर ये उपाय अवश्य करें. आइए जानते हैं-

जल्द शादी के उपाय
अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और उनसे विवाह करना चाहते हैं तो सावन शिवरात्रि पर कच्चे दूध में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें और 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से प्रेम विवाह के रास्ते आसान होने लगते हैं. 

अगर आपकी कुण्डली में अशुभ ग्रहों के कारण विपदा आ रही है तो सावन शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण कर जल में काले तिल, कुमकुम, शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. इस समय ''ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा'' मंत्र का जाप करें. इस उपाय का पालन करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं. 

अगर आपके विवाह में रह रह कर बाधा आ रही है तो सबसे पहले कुण्डली विश्लेषण कराएं, उसका निवारण करें और शिवरात्रि पर स्नान ध्यान करके शिव जी की विधिवत पूजा करें. इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को 7 बार लाल मौली से गठबंधन करें. इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं. इसके अलावा मंत्रों का जाप करने से भी विवाह के शुभ योग बनते हैं-

अविवाहित लड़के इन मंत्रों का जाप करें

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

''ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा''

अविवाहित लड़कियां इन मंत्रों का जाप करें

ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः”

क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:।

ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।

नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥

ये भी पढ़ें - Sawan 2023: इन फूलों को चढ़ाने से जल्द प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, आप भी जान लें शिव जी के प्रिय पुष्प

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन के नए रास्ते
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: उच्च के चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी
27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget