एक्सप्लोरर

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में अधिक मास, नहीं होंगे ये शुभ कार्य, देश-दुनिया पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

Adhik Mass Date: सावन माह भगवान शिव को समर्पित है. इस पूरे मास में भक्तगण भगवान शिव की आराधना करने के साथ व्रत रखते हैं. इस बार सावन के महीने में अधिकमास पड़ेगा. ये शुभ संयोग 19 साल बाद बना है.

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत बड़ा महत्व है. यह महीना भोलेनाथ को समर्पित है. इस महीने भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है. शिव पुराण के अनुसार शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस महीने का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है. इस बार का सावन बहुत खास रहने वाला है. 

19 साल बाद सावन में लगा अधिक मास

इस बार सावन का महीना 2 महीने का रहेगा. यह 4 जुलाई से होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि इस बार सावन के महीने में 59 दिन रहेंगे. 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा. सावन के महीने अधिकमास पड़ने का ये शुभ संयोग 19 साल बाद बना है. अधिकमास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. 

क्या होता है अधिकमास?

दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौरमास और चंद्रमास के आधार पर होती है. एक चंद्रमास 354 दिनों का होता है वहीं एक सौरमास 365 दिनों का होता है. इस तरह से इन दोनों में 11 दिन का अंतर आ जाता है. लिहाजा 3 साल में यह अंतर 33 दिन का हो जाता है. इस तरह हर तीसरे वर्ष में 33 दिनों का अतिरिक्त एक माह बन जाता है. इन 33 दिनों के समायोजन को ही अधिकमास कहा जाता है.

अधिकमास में नहीं होंगे शुभ कार्य

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि मलमास में विवाह जैसे कई कार्यों पर रोक रहती है. इसके अलावा नया व्यवसाय भी शुरू नहीं किया जाता है. इस मास में कर्णवेध, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है. 

13वां महीना होगा मलमास

इस ऐसा संयोग बना है कि मलमास सावन महीना में लगा है. जिससे अबकी बार सावन का महीना एक 59 दिनों का होगा. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दो महीना इस साल सावन का माना जाएगा. ऐसे में पहला सावन का महीना जो मलमास होगा उसमें सावन से संबंधित शुभ काम नहीं किए जाएंगे. दूसरे सावन के महीने में यानी शुद्ध सावन मास में सभी धार्मिक और शुभ काम किए जाएंगे.

देश-दुनिया पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि वर्ष प्रबोध नामक मेदिनी ज्योतिष के ग्रंथ में अधिकमास फलमश् अध्याय के श्लोक संख्या 4 में सावन मास में अधिक मास होने पर वर्षा में अवरोध तथा जन-धन की हानि होने की भविष्यवाणी की गई है. इस वर्ष अधिक मास के समय वर्षा काल में मंगल सूर्य से आगे गोचर करेंगे जो की असामान्य वर्षा का योग है. 

कर्क राशि में सूर्य और बुध गोचर कर रहे होंगे जिससे अगली राशि सिंह में मंगल और शुक्र का गोचर होगा जिस पर मेष राशि से गुरु तथा कुंभ राशि से शनि की दृष्टि होगी. ऐसे में जुलाई के मध्य से अगस्त के मध्य तक असामान्य वर्षा से कही बाढ़ तो कही सूखे की स्थिति से किसानों को कष्ट होगा. 

बिहार उत्तर प्रदेश असम और बंगाल में इस अवधि में कम बारिश होगी जबकि मध्य भारत गुजरात राजस्थान और महाराष्ट्र में अधिक वर्षा होगी. अग्निकांड विमान दुर्घटना युद्ध एवं प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की हानि की आशंका रहेगी. रुस चीन ताइवान युक्रेन पाकिस्तान और यूरोपीय देशों में बड़ा उथल-पुथल हो सकता है.

ये भी पढ़ें

रविवार के दिन ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलती, आ सकती है बड़ी मुसीबत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget