एक्सप्लोरर

Shani Dev: 2025 तक इन राशियों के जीवन में आएंगी अनेकों बाधाएं, जीना हो जायेगा मुश्किल, क्या आप की राशि है शामिल

Saturn Transit 2023 in Aquarius: कलयुग के न्यायाधिकारी शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद से ये इन राशियों पर 2025 तक अपना कहर बरसाएंगे.

Shani Gochar 2023, Shani Rashi Parivartan Effect, Shani Dev: शनि राशि परिवर्तन का मानव जीवन के साथ-साथ चर–अचर जगत पर भी बहुत गहरा असर होता है. इनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो कुछ को इनसे मुक्ति भी मिलती है.

शनि की साढ़ेसाती का असर साढ़े सात साल और ढैय्या का असर ढाई साल होता है. पंचांग के मुताबिक, शनि 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पर शनि 29 अप्रैल 2025 तक विराजमान रहेंगे.

कुंभ में शनि गोचर से मीन राशि पर साढ़ेसाती एवं कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा. इसके अलावा कुंभ पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा अर्थात अंतिम चरण शुरू होगा.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि के कुंभ राशि में गोचर से इन राशियों को 2025 तक शनि के बुरी नजर का प्रभाव झेलना पडेगा. इस दौरान इन राशि वालों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आइये जानें इन राशियों के बारे में:-

मीन राशि: शनि 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो मीन पर साढ़ेसाती का प्रकोप शुरू हो जाएगा. मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 17 अप्रैल 2030 तक रहेगी. ऐसे में इस राशि के लोगों को इस दौरान फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा.  

कुंभ राशि: ज्योतिष के मुताबिक, 29 अप्रैल 2022 को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश किये थे. उसके बाद वे 5 जून 2022 को वक्री हुए. इसके बाद 12 जुलाई को शनि देव कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किये. अब नए साल में 17 जनवरी 2023 को पुनः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में होने से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा. कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी. 

मकर राशि: ज्योतिष के अनुसार मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 को शुरू हुई थी. इन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप 29 मार्च 2025 तक रहेगी. मौजूदा समय में इन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है.

कर्क राशि: कर्क राशि के अष्टम भाव में शनि गोचर करेंगे. इससे इन्हें सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. माता के स्वास्थ्य की ओर से चिंतित हो सकते है. इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को धन उधार ने दें. वरना पैसा फंस सकता है.

वृश्चिक राशि: शनि वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं. इन्हें कार्यस्थल पर तनाव मिल सकता है. आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है. वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget