एक्सप्लोरर

Sagittarius Monthly Horoscope October 2024: धनु अक्टूबर मासिक राशिफल, राहु की पांचवी दृष्टि कर सकती है बीमार

Sagittarius Monthly Horoscope October 2024: धनु (Dhanu) के लिए अक्टूबर महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानिए धनु का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Dhanu Rashifal October 2024: धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर 2024 का महीना बढ़िया रहने वाला है. धन का लाभ होगा लेकिन पर्व त्योहार के कारण खर्चों में भी अधिकता रहेगी. नौकरी पेशा वालों के करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं धनु राशि (Sagittarius Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना.

धनु राशि अक्टूबर 2024 मासिक राशिफल (Sagittarius October 2024 Rashifal)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 12 अक्टूबर तक एकादश भाव में शुक्र स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे ट्रेडिंग, मैट्रिमौनी, स्र्पोट्स शॉप, रिक्रूटमेंट एजेंसी और लेंडर बिजनेसमैन (Businessman) के जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि फेस्टिवल सीजन (Festival Season) पर खर्चे भी लगातार बने रहने वाले हैं.
  • मंगल की आठवीं दृष्टि धन भाव होने से आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगी और आपकी आमदनी में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी लेकिन 09 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में वक्री हो जाएंगे, जिससे लगातार धार्मिक और अन्य गतिविधियों में खर्च करवाते रहेंगे. इस बीच आप काफी दान पुण्य भी करेंगे.
  • सप्तम भाव के स्वामी बुध 09 अक्टूबर तक दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे व्यापारी अपने बिजनेस के लिए नई जगह खरीद सकते है, यह एक अच्छा मौका होगा. लेकिन यह मौका आपके वर्तमान निवास स्थान से दूर हो सकता है.
  • 17 से 28 अक्टूबर तक एकादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे साझेदारी बिजनेस में पार्टनर से आपको संबंध बेहतर बनाने होंगे अन्यथा बात साझेदारी टूटने के कगार तक आ सकती हैं. उनका साथ दें और उनके साथ बने रहें. हालांकि उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखें. ऐसा करने से संभव है कि आपका व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा.
  • 20 अक्टूबर से खर्च भाव के लॉर्ड मंगल अष्टम भाव में नीच के होकर विराजित रहेगे जिससे एफ्लीएट मार्केटिंग, ऑलनाइन क्लॉथ शॉप, हेंड प्रिंटेड गॉरमेंट, जेम्स एण्ड ज्वेलरी मेकिंग, मेडिकल सेंपल कलेकशन बिजनेसमैन (Businessman) के फिजूलखर्ची का समय शुरू हो जाएगा. इस दौरान आपको बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 09 अक्टूबर तक दशम भाव में बुध स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे मिनरल वॉटर सप्लायर, डिजिटल मार्केटिंग, शिपिंग, इम्पॉर्ट - एक्सपॉर्ट नौकरी पेशा वालों को वर्कप्लेस में अच्छे परिणाम मिलने की स्थिति बनेगी.
  • 19 अक्टूबर तक मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से फेस्टिवल सीजन (Festival Season) पर नौकरी पेशा वालों (Employed Person) की वेतन में वृद्धि भी होगी. यह समय प्रमोशन (Promotino) के लिए भी अच्छा रहेगा और आपके कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी.
  • षष्ठ भाव के स्वामी शुक्र का 12 अक्टूबर तक षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे आपके करियर (Career) में उतार-चढ़ाव रहेगा और नौकरी को लेकर काफी परेशानी में रहेंगे.
  • नौकरी बदलने (Job Change) की कोशिश कर रहे हैं तो 13 अक्टूबर से शुक्र की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपको इस संबंध में भी अच्छे परिणाम प्रदान कर सकती है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 12 अक्टूबर तक शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे प्रेम जीवन को खुशियों से भर देगा. यदि आप विवाहित हैं तो विवाहित जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है.
  • सप्तम भाव के स्वामी बुध 09 अक्टूबर तक दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे जो आपके दिल में प्यार की उमंगों को बढ़ाएगा. आप अपने प्रियतम के साथ प्यार बढ़ाते नजर आएंगे और अपने प्रेम जीवन को नई परिभाषा देंगे.
  • 19 अक्टूबर तक मंगल सप्तम भाव में विराजित रहेगे जिससे आपको जागरुक रहना होगा और अनुशासित होकर अपने जीवन साथी का हर काम में सहयोग करना होगा. एक अच्छे और आदर्श जीवनसाथी के रूप में आप उनका सहयोग करेंगे तो यह मंथ आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां भर देगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):

  • पंचम भाव के स्वामी मंगल का 19 अक्टूबर तक पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे यूपीएसई,एसएससी,एनडीए,आईएएस,आईपीएस,
  • आईएफएस जैसे प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय आने वाला है. आपने जो मेहनत की है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उसका उचित प्रतिफल मिलेगा.
  • 09 अक्टूबर से शिक्षा कारक गुरु षष्ठ भाव में वक्री होकर विराजित रहेगे जिससे बीसीए,बीबीए, M.S.W, बीए, एमएम. एलएलबी स्टूडेंट्स को सेहत थोड़ी सी कमजोर हो सकती है और आपका ध्यान भी पढ़ाई में कम लगेगा क्योंकि आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी.
  • शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से फेस्टिवल सीजन के चलते स्टूडेंट्स को पढ़ाई में वह सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसकी आप उम्मीद करते हैं.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):

  • 09 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में वक्री रहेंगे जिससे दृष्टिकोण से वैसे तो अनुकूल ही दिखाई दे रहा है फिर भी आप सेहत को लेकर अर्लट रहें.
  • 20 अक्टूबर से मंगल अष्टम भाव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे फेस्टिवल सीजन पर छोटी-मोट यात्राओं के दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
  • राहु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से होने से बीमारियों से सामना करना पड़ेगा जिसके चलते यात्रा संभव है.

धनु राशि वालों के लिए उपाय (Sagittarius Rashi 2024 Upay) 
03 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ - पीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ सिद्धिदात्री को पीले पुष्प, हल्दी, केसर, तिल का तेल और नैवेद्य में पीली मिठाई व केले चढ़ाकर ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदायै नमः मंत्र का जाप करने से आपको ज्ञान, समृद्धि और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. 
12 अक्टूबर विजय दशमी पर- श्रीराम दरबार को लाल गुलाब की माला, रोली और कुंकुम अर्पित कर जलेबी का भोग लगाकर ॐ रां रामाय नमः मंत्र का जाप करने से आपको भाग्य में वृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी.

ये भी पढ़ें: चीन की धरती पर कितने ऐसे लोग हैं जो इस्लाम को मानते हैं

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget