एक्सप्लोरर

Safalta Ka Mantra: रातोंरात नहीं मिलती सफलता, जानें आगे बढ़ने के जरूरी नियम

Success Tips: असफल होने के बाद लोग अक्सर निराश हो जाते हैं. हालांकि ऐसी स्थिति में भी उम्मीद का दामन ना छोड़ने वालों को सफलता मिलती है. जानते हैं सफलता के नियमों के बारे में.

Success Mantra: सफलता जीवन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है, जिसके लिए हर कोई प्रयत्नशील रहता है. हालांकि सफलता किसी को भी  रातोंरात नहीं मिलती है. इस राह पर वही लोग आगे बढ़ पाते हैं जो इन नियमों का पालन करने में पूरी जी जान लगा देते हैं. आइए जानते हैं कि जीवन में सफलता के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

खुद करें लक्ष्य का चुनाव

अपने लक्ष्य का चुनाव कभी भी किसी के दबाव में आकर नहीं करना चाहिए. करियर के मामले में लोग अक्सर अपने परिवार और दोस्तों की राय सुनकर दबाव में आ जाते हैं और सही लक्ष्य का चुनाव नहीं कर पाते हैं. करियर के मामले में हमेशा अपनी दिल की आवाज सुनें क्योंकि जब आप अपनी पसंद का काम पूरे दिल से करेंगे तभी उसमें सफल हो पाएंगे.

सफलता की परिभाषा तय करें 

सफलता की परिभाषा हर किसी के लिए अलग-अलग होती है. कुछ लोगों के लिए यह ज्यादा पैसे कमाना हो सकता है तो कुछ लोगों के लिए यह समाज में मान-सम्मान कमाना हो सकता है. कुछ लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. आपके लिए सफलता का सही पैमाना क्या है इसके आधार पर ही सफलता परिभाषित करें. इससे आप लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रूप से आगे बढ़ सकेंगे.

गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें

हर व्यक्ति अपनी गलतियों से ही सीखता है. अगर आप अपनी गलतियों से नहीं सीखेंगे तो बहुत हद तक इस बात की संभावना है कि आप वही गलती बार-बार करें. भले ही आप उन गलतियों से लाख बचने की कोशिश करें लेकिन सफलता की राह में गलतियां आनी आम बात है. अपनी गलती स्वीकार करना, उससे सीखना और आगे अपने अनुभव के दम पर सही काम करने से आप जल्द ही सफलता हासिल कर सकते हैं.

हमेशा सकारात्मक रहें

भले ही आपको लगने लगे कि सफलता आपसे दूर है, हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखें.  पॉजिटिव मानसिकता बनाए रखने से आप लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं. ऐसे किसी भी विचार को अपने मन में ना आने दें जो आप पर नकारात्मक प्रभाव डालता हो. नकारात्मक विचार रखने से आप लक्ष्य के प्रति पूरी कोशिश नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें

शत्रुओं को पराजित करना है तो दिमाग में बैठा लें चाणक्य की ये बात, कभी नहीं खाएंगे मात

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget