एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: शत्रुओं को पराजित करना है तो दिमाग में बैठा लें चाणक्य की ये बात, कभी नहीं खाएंगे मात

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का मानना था कि सफल लोगों के जीवन में कई शत्रु भी होते हैं. ऐसे में हमें इन शत्रुओं से मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. जानते हैं चाणक्य नीति.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार नीति, जीवन नीति और रणनीति का खजाना है. चाणक्य नीति को नीतिशास्त्र (Nitishastra) भी कहा जाता है. यह एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ है.  यह संस्कृत में लिखा गया है और इसका श्रेय कौटिल्य या विष्णुगुप्त चाणक्य (Vishnugupta Chanakya) को दिया जाता है, जो मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त (Chandragupta Maurya) के महामंत्री थे.

चाणक्य नीति में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर नीतियां और शिक्षाएं दी गई हैं. चाणक्य का मानना था कि सफलता प्राप्त करने वाले व्यक्ति के कई दुश्मन होते हैं. ऐसे में हर व्यक्ति को अपने शत्रुओं से मुकाबला करना आना चाहिए. जानते हैं आचार्य की वो नीतियां जो दुश्मन को मात देने में कारगर मानी जाती हैं.

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की नीतियां 

  • सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि कौन मित्र है और कौन शत्रु. मित्रों को पहचानें और उनका सम्मान करें, शत्रुओं को पहचानें और उनसे सावधान रहें.
  • कभी भी अपने शत्रु के सामने अपनी कमजोरी का प्रदर्शन न करें. बल्कि उसके सामने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का प्रदर्शन करें जिससे शत्रु आपसे भयभीत रहे. 
  • अपने शत्रुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुप्तचरों का प्रयोग करें. शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए पहले रणनीति बनाना आवश्यक है. अपनी रणनीति गुप्त रखें और जब समय आये तो उसका प्रयोग करें.
  • शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए धैर्य रखना आवश्यक है. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. अपने मित्रों का सहयोग लें. सच्चे मित्र शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
  • अपने शत्रु की कमजोरी का पता लगाएं और उसका उपयोग अपनी रणनीति में करें. अगर शत्रु हार मानकर क्षमा मांगे तो उसे क्षमा कर देना चाहिए.
  • चाणक्य के अनुसार दुश्मन बढ़ने पर घबराएं नहीं चाहिए बल्कि इसे सीखने का एक अवसर मानना चाहिए. आपके दुश्मन आपको विपरीत परिस्थितियों को पक्ष में करने का हुनर सिखाते हैं. 
  • अपनी सफलता में कभी भी इतना मस्त न हों जाएं कि अपने शत्रु या प्रतिद्वंदी को बहुत कमजोर समझने लगें. इस बात का ध्यान रखें कि आपके शत्रु के पास भी आपकी कई तरह की जानकारियां जरूर होंगी. इसलिए कभी शत्रु को कभी भी कमजोर न समझें.
  • चाणक्य का कहना था कि बड़े लक्ष्य के लिए तैयारी भी बड़ी करनी होगी और ऐसे लक्ष्य को प्राप्त करने में हर हाल में समय भी ज्यादा लगेगा. आपको इसके लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रखना होगा. 

ये भी पढ़ें

कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कर लें ये उपाय, शुक्रवार का दिन हैं खास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
Meen Weekly Rashifal 12- 18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या टलेंगी चुनौतियां?
Kumbh Weekly Rashifal 12- 18 July 2026: बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, नौकरी की तलाश होगी पूरी, क्या मिलेगी सफलता?
बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, नौकरी की तलाश होगी पूरी, क्या मिलेगी सफलता?
Makar Weekly Rashifal 12-18 July 2026: बिजनेस में रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, नौकरी में बढ़ेगा दबाव, क्या मिलेगी बड़ी सफलता?
बिजनेस में रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, नौकरी में बढ़ेगा दबाव, क्या मिलेगी बड़ी सफलता?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget