एक्सप्लोरर

राशिफल 12 जनवरी: मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि वाले इन कामों को करने से बचें, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए लाभ और हानि का फल लेकर आ रहा है. मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए..

पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज मूल नक्षत्र है और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज के दिन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डाल रही है. आज कुछ राशियों को सावधनी बरतने की जरूरत है.

मेष- आज के दिन कार्यों को करने की प्लानिंग करना आपके लिए बेहद जरूरी है कार्य का मैनेजमेंट वर्तमान समय की मांग है. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मेडिसीन से संबंधित कारोबार करने वालों को स्टॉक में कमी होने से परेशानि का सामना उठाना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर अफसरों की छापेमारी या निरीक्षण को लेकर भी सतर्क रहें. स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह के क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो यह आपको मानसिक तनाव दे सकता है जिसके कारण सेहत में गिरावट रहेगी. जीवनसाथी यदि करियर से संबंधित प्लानिंग कर रही हैं तो उसमें उनकी मदद करें.

वृष- आज के दिन मास्तिष्क को शांत रखते हुए एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा, तो वहीं दूसरी ओर देश काल परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना चाहिए. बेवजह के खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है. कर्मक्षेत्र में कार्यों पर फोकस करना है क्योंकि ग्रहों की स्थिति कार्यों से आपका मन भटका सकती है. व्यापारियों को किसी को उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है.पैरों में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ेगा. कल की ही भांति आज भी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता ग्रस्त रह सकते हैं. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा.

मिथुन- आज का दिन अपनों के साथ ताल-मेल मिलकर चलना होगा. अनजाने में यदि किसी का आपकी वजह से दुखा हो उनसे क्षमा मांग लेनी चाहिए. ऑफिशिल कार्यों को लेकर मानसिक उलझने रहेंगी, लेकिन मन को शांत रखते हुए कार्य को पूर्ण करने पर फोकस करें. व्यापारियों को उन प्रोडेक्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो ग्राहकों ने डिमांड कर मंगवाया हो. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा. सायटिका से संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए, यह परेशानी बढ़ सकती है. ससुराल पक्ष से तालमेल बिगड़ सकता है. नजदीकी व्यक्ति से बहस की भी आशंका है.

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने से कालसर्प और पितृ दोष की अशुभता होती है कम

कर्क- आज के दिन आराम को भी महत्व देना होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को लिए ऑफिस में कल की ही भांती कार्यों को धैर्यता पूर्वक होकर करें, क्योंकि ऑफिशियल कार्यभार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. व्यापारी वर्ग को काम पर अधिक फोकस करना चाहिए, यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा. विद्यार्थी वर्ग आने वाली परीक्षाओं को लेकर परेशान नजर आएंगे. पेट से संबंधित दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, वहीं दूसरी ओर अत्यधिक जंक फूड के सेवन से बचना होगा. पिता के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखें, आपकी किसी बात पर आज नाराज हो सकते हैं.

सिंह- आज के दिन समय निकाल कर कोई पुस्तक अवश्य पढ़े या कोर्स आदि की प्लानिंग भी कर सकते है. ऑफिस के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप लेते रहें, डाटा लॉस होने की आशंका है. व्यापारियों को अपने हैण्ड्स बढ़ाने का समय है, जो व्यापार को ऊंचाईयों तक ले जाने में कारगर साबित होंगे. विद्यार्थियों को अपने विषयों पर आज अधिक ध्यान देना चाहिए, ग्रहों का सकारात्मक सपोर्ट मिल रहा है. वजन बढ़ रहा हो तो व्यायाम अवश्य करें, क्योंकि व्यायाम न करने से होने वाले रोग आपको परेशान कर सकते हैं. परिवार में सदस्यों से विवाद हो सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनने दें.

कन्या- आज के दिन किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच सकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाली हो सकती है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नयी योजनाओं को लागू करना चाहिए. बालों की केयर करें, यदि बालों में कोई समस्या काफी दिन से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर उसका निदान करें. परिवार के सदस्यों से वार्तालाप करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थिति वाणी के माध्यम से चोट पहुंचा सकती है. संतान के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है.

तुला- आज के दिन आध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा तो वहीं इस ओर आपको भी मन लगा कर रखना होगा. दिमाग में कोई भी संशय मत रखिए ईश्वर पर भरोसा करके कर्म करते रहें. जो भी ऑफिश्यल वर्क करें उसमें टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग करते हुए, लाभ लेना है. व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है, अपने व्यापार को धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना तैयार करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको हल्का व सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि कहीं न कहीं पेट संबंधित रोग परेशान करने के फिराक में चल रही है. पारिवारिक स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है.

Shani Dev: शनि कब होगें वक्री? शनि वक्री होने से इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानी, अभी से आरंभ कर दें उपाय

वृश्चिक- आज के दिन काम पर फोकस करते हुए, मानसिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए. खुद पर भरोसा रखना होगा तो वहीं दूसरी ओर मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है. कर्मक्षेत्र में कार्य कोई भी लापरवाही न करें क्योंकि नकारात्मक ग्रह किसी प्रकार की गलती कराने के फीराक में हैं. जिसको लेकर बॉस आपस नाराज़ भी हो सकते है. व्यापार की बात करें तो वर्तमान समय में जो भी अर्थ हानि हुई है उसको लेकर तनिक भी विचलित न हो क्योंकि समय ठीक होते ही स्थितियाँ सामान्य हो जाएंगी. हाथों की केयर करें, दबकर चोट न लग सकती है. संतान की पढ़ाई को लेकर सजग रखें.

धनु- आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित एवं परेशान हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों को पहले से ही प्लान कर लेना चाहिए साथ ही एक बात का ध्यान रहें की कार्यों को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल न करें. कार्य की वजह से आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी. व्यापारियों को अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. युवा वर्ग को जी-तोड़ मेहनत के साथ अपने पिछले कार्यों को खत्म करना होगा. चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, लेकिन विवादों से बचना होगा.

मकर- आज के दिन पारिवारिक स्थिति को लेकर मानसिक चिंता सता सकती है. अच्छे कार्य को करते हुए व्यक्तित्व की छाप दूसरों पर छोड़ेंगे. फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सजग रहें. कार्यों में भी मन कुछ कम ही लगेगा लेकिन पूरी तल्लीनता के साथ इसे पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा अन्यथा उनकी नाराज़गी व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है. विद्यार्थियों को सारा फोकस अध्ययन में ही लगाना उपयुक्त रहेगा. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको खान-पान में परहेज आवश्यक है तो वहीं परिवार में बड़े भाई के स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखें.

कुम्भ- आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए महत्वपूर्ण विषयों पर गौर करना चाहिए. ऑफिस की बात करें तो लगन व प्रखर बुद्धि से कार्यों को अंजाम तक पहुंचा पाने में सफल रहेंगे. बॉस आपके कार्यों की सराहना भी करेंगे. ग्रहिय स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि अगर कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहें है तो इस सो वर्तमान समय पर विशेष ध्यान देना चाहिए सकारात्मक परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है. सेहत को लेकर सचेत रहें कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह से न खाएं अन्यथा एलर्जी या रिएक्शन होने की आशंका है. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

मीन- आज के दिन यदि आपका जन्मदिन है तो कोई मूल्यवान वस्तु उपहार के रूप में मिल सकती है. निवेश संबंधी प्लानिंग में विशेषज्ञ या वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभकारी होगी. चिंतामुक्त रहना बेहतर होगा. ऑफिस में ग़लतियों पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो उच्चाधिकारीयों से कहा-सुनी हो सकती है. जो लोग भूमि-भवन या रियल स्टेट से संबंधित व्यापार करते है उनको लीगल डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक से पढ़ लेना चाहिए. यदि आप लंबे समय से अधिक मिर्च-मसालें का सेवन करे रहें हैं, तो अब अलर्ट हो जाना चाहिए. जो लोग घर से दूर थे उनके पुनः घर वापस आने की संभावना है.

सफलता की कुंजी: जीवन में इन कामों को करने से मिलती है लक्ष्मी जी की कृपा, हर जगह मिलता है सम्मान

Kumbh Mela 2021: मकर संक्रांति पर कुंभ का पहला स्नान जीवन में लाता है सुख समृद्धि, जानें कुंभ स्नान का महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Shani Sade Sati: साढ़ेसाती चल रही है तो क्या नौकरी पर खतरा है? सिर्फ शनि देखकर न निकालें नतीजा
शनि की साढ़ेसाती में नौकरी जाने का डर कितना सही? किन ग्रह योगों से बढ़ता है करियर पर संकट?
आज का कन्या राशिफल 21 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से स्वास्थ्य सतर्कता, बैंक लोन चुकाने के नए रास्ते, बिज़नेस कैपिटल में इजाफा
आज का कन्या राशिफल 21 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से स्वास्थ्य सतर्कता, बैंक लोन चुकाने के नए रास्ते, बिज़नेस कैपिटल में इजाफा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget