एक्सप्लोरर

Pisces Monthly Horoscope August 2025: मीन राशि अगस्त धन, प्रेम, करियर में बड़े बदलाव! जानें ज्योतिषीय उपाय और शुभ योग

Pisces Monthly Horoscope August 2025: मीन (Pisces) के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मीन मासिक राशिफल.

Meen Rashifal August 2025: मीन राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2025).

बिजनेस एंड वेल्थ

  • इस महीने आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है.
  • पंचम भाव में बुध की दृष्टि एकादश भाव पर होने से मिनरल वॉटर, टेंट हाउस, टायर, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

  • 19 अगस्त तक चतुर्थ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग व्यापार में प्रॉपर्टी की सेल-पर्चेज के योग बना सकता है.

  • मंगल-शनि की दृष्टि संबंध से खर्चों में कमी आएगी, जिससे राहत मिलेगी.

  • 4, 8, 9, 12, 14 अगस्त को सर्वार्थसिद्धि योग और 18, 19, 20, 25, 26 अगस्त को गजकेसरी योग बनने से कैटरिंग, डिलीवरी, सोशल मीडिया कंसल्टेंसी से जुड़े व्यापारी निवेश के बारे में सोच सकते हैं.

  • गुरु की दृष्टि से विदेश से लाभ संभव है. बैंक में धन संचित करने के अवसर मिलेंगे.

  • 20 अगस्त से शुक्र पंचम भाव में रहेगा, जिससे फाइनेंशियल कंडीशन संतुलित बनी रहेगी.

जॉब एंड प्रोफेशन

  • नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना मेहनत और सतर्कता से भरा रहेगा.
  • गुरु की दशम दृष्टि से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

  • 15 अगस्त तक सूर्य पंचम भाव में रहेगा, जिससे षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष बनेगा. विरोधियों से सावधान रहें.

  • शनि और मंगल की दृष्टि दशम भाव पर होने से एम्प्लॉइड पर्सन्स को कार्यस्थल पर स्थिरता और परिणाम मिल सकते हैं.

  • सूर्य-शनि का नवम-पंचम संबंध मेहनत के बाद सम्मान की ओर इशारा करता है.

  • 16, 18, 21 अगस्त को सर्वाअमृत योग और 25, 26, 27 अगस्त को लक्ष्मी योग प्रमोशन के योग बना रहे हैं.

  • 16 अगस्त से सूर्य-केतु का ग्रहण दोष कार्य में अनुशासन और ध्यान की मांग करता है.

फेमिली लाइफ, लव एंड रिलेशनशिप

  • इस महीने रिश्तों में भावनात्मक गहराई और उत्सवपूर्ण पल देखने को मिल सकते हैं.
  • गुरु-शुक्र का शंख योग पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लाएगा.

  • मंगल-शनि की दृष्टि संबंध वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएगा.

  • बुधादित्य योग लव लाइफ में विश्वास और संवाद को बढ़ाएगा.

  • शुक्र के पंचम भाव में आने से रिश्तों में रोमांस, तोहफों और ट्रैवल का माहौल बनेगा.

  • धार्मिक यात्रा की योजना साकार हो सकती है.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • छात्रों के लिए यह महीना मेहनत और स्मार्ट स्टडी का है.
  • 10 अगस्त तक वक्री बुध एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है.

  • चतुर्थ भाव में गुरु-शुक्र का योग प्रतियोगी छात्रों को सकारात्मक परिणाम देगा.

  • शनि का नवम-पंचम योग कमजोर विषयों में सुधार लाएगा.

  • 16 अगस्त से सूर्य के षष्ठ भाव में स्वगृही होने से स्पोर्ट्स पर्सन्स को मंच पर सम्मान मिल सकता है.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • स्वास्थ्य को लेकर अगस्त में सतर्क रहना आवश्यक है.
  • सूर्य की पापकर्त्तरी स्थिति पाचन संबंधी दिक्कतें दे सकती है.

  • राहु की दृष्टि से छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, समय पर डॉक्टरी सलाह लें.

  • वक्री शनि की स्थिति यात्रा में सावधानी की मांग करती है. चोरी और धोखे से बचें.

उपाय

  • 09 अगस्त (रक्षाबंधन): बहन भाई को गुलाब जामुन खिलाएं और पीले-नीले जरी की राखी बांधें. भाई पीले या समुद्री रंग की वस्तुएं उपहार में दें.
  • 15 अगस्त (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी): भगवान श्रीकृष्ण को पीले चावल, चंदन, फल और इलायची अर्पित करें. "ॐ देवी-नंदनाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • 27 अगस्त (श्री गणेश चतुर्थी): गणेश जी को पीले पुष्प, पंचामृत व चावल चढ़ाकर “ॐ श्रीमहागणाधिपतये नमः” मंत्र का जप करें. गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget