एक्सप्लोरर

Pisces Monthly Horoscope August 2024: मीन अगस्त मासिक राशिफल, विवाहितों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा महीना

Pisces Monthly Horoscope August 2024: मीन राशि (Meen) के लिए अगस्त 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कुंभ का मासिक राशिफल.

Meen Rashifal August 2024: मीन राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना लाभदायक रहेगा. व्यापार, करियर आदि के लिए समय उत्तम है. बस आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं करनी है. हालांकि नौकरी पेशा वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

मीन राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Pisces August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनेसमैन को बहुत लाभ होगा.  महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जो बिजनेसमैन के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक चतुर्थ भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे बिजनेस से जुड़ी यात्रा से आपके हाथ सफलता लगेगी. 23 अगस्त तक शुक्र की सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से बिजनेसमैन के द्वारा बिजनेस के लिए किए गए प्रयासों में उन्हें सफलता मिलेगी. 

22 अगस्त से बुध का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे लेंडर बिजनस और रियल एस्टेट बिजनेसमैन के अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे. शनि की तीसरी दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से बिजनेसमैन में धन निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो अगस्त महीना आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा.

नौकरी-पेशा (Job-Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक मंगल की चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से नौकरी पेशा वालों के लिए कुछ अप्स-डाउन की सिचुऐशन बन सकती है. महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे इलेक्ट्रोनिक्स और इलेक्ट्रिक एम्प्लॉइड और पार्टी ऑर्गेनाइजर कर्मचारियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे.

राहु का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे अगस्त में करियर के दृष्टिकोण से चुनौतियों के द्वारा मजबूत बनना होगा, तभी आप करियर में आगे बढ़ पाएंगे. 15 अगस्त तक षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके विरुद्ध कुछ षडयंत्र रच सकते हैं. आपका मन काम में लगेगा, जिससे आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बात करें लव लाइफ की तो महीने के शुरुआत में सब अनुकूल रहेगा. महीने के शुरुआत से 21 अगस्त तक षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे आप अपने प्रियतम को खुश करने और उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे.

25 अगस्त तक मंगल का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे लवर और आप दोनों एक दूसरे के सुख दुख में एक दूसरे का साथ देंगे. 24 अगस्त से शुक्र सप्तम भाव में केतु के साथ विराजित रहेंगे, जिससे आप और आपके प्रियतम के बीच प्यार तो बढ़ेगा लेकिन आपस में तकरार भी संभव है.

राहु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से विवाहितों के लिए महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, क्योंकि जीवन लाइफ पार्टनर के मध्य अहम का टकराव और वाद-विवाद जन्म ले सकता है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): महीने के शुरुआत से 25 अगस्त तक चतुर्थ भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे स्टूडेंट्स के लिए कई मायनों में समय अनुकूल परिणाम देने साबित हो सकता है.

राहु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से र्स्पोट्स पर्सन के हैल्थ से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं. यदि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं तो गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है. शनि का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे या परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए महीना अनुकूल रहेगा, आपको अच्छी सफलता मिलेगी.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): महीने का शुरुआती समय सेहत के दृष्टिकोण से वैसे तो अनुकूल रहने की संभावना है. लेकिन 25 अगस्त तक मंगल की चौथी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से होने से आपको अपनी सेहत के प्रति तनिक भी लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

15 अगस्त तक षष्ठ भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे महीने के मध्य में  किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकता है. अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. शनि का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिसे लेकर स्थान परिवर्तन की प्लानिंग बन सकती है.

मीन राशि वालों के लिए उपाय (Meen Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- विष्णु भगवान की पूजा करें और तुलसी के पत्ते अर्पित करें. ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- शिवलिंग का अभिषेक दही व जल से करें. उसके बाद राखी अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: Sagittarius Monthly Horoscope August 2024: धनु अगस्त मासिक राशिफल, लव लाइफ को लेकर कमजोर रहेगा महीना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget