एक्सप्लोरर

Sagittarius Monthly Horoscope August 2024: धनु अगस्त मासिक राशिफल, लव लाइफ को लेकर कमजोर रहेगा महीना

Sagittarius Monthly Horoscope August 2024: धनु (Dhanu) के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानिए धनु का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Dhanu Rashifal August 2024: धनु राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना अच्छा रहने वाला है. लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर महीना कुछ कमजोर रहेगा. इस माह आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं धनु राशि (Sagittarius Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

धनु राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Sagittarius August 2024 Rashifal)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक नवम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए. गुरु की नौवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से बिजनेस के लिए किसी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक षष्ठ भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग रहेगा जिससे बिजनेस में हो रहे खर्चों में कुछ हद तक कमी आएगी और आपको राहत मिलेगी. 24 अगस्त से शुक्र का द्वितीय भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनसमैन किसी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए अनुकूल रहने वाला है. शनि की दशवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से आपके बिजनेस में विदेशी संपर्कों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने के शुरुआत से 25 अगस्त तक षष्ठ भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे अगस्त में आपको किसी बड़ी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है.

गुरु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आप अपनी प्रॉफेशनल लाइफ में पिछले माह के मुकाबले बेहतर करने में सफल होंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है. 15 अगस्त तक सूर्य का षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे नौकरी पेशा वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है.

केतु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से जॉब से जुड़ी कोई भी डिसीजन लेने से पहले फैमिली की एडवाइस अवश्य ले लें. कहीं ऐसा न हो कि आपको बाद में पछताना पड़ेगा. 16 अगस्त से सूर्य नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे किसी स्पीकर या मोटिवेशनल से मेल-मिलाप हो सकता है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो अगस्त मंथ कुछ कमजोर तो हो सकती है क्योंकि 15 अगस्त तक सप्तम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे आप दोनों को एक दूसरे को समझने में समस्या प्रदान करेगी. महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक नवम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे रिश्ते में प्रेम और रोमांस भरे पलों की वृद्धि होगी. 

05 से 27 अगस्त तक बुध वक्री रहेंगे, जिससे दोस्तों से कहासुनी हो सकती है जोकि आपके प्रेम संबंधों पर भी असर डाल सकती है. 24 अगस्त से शुक्र दशम भाव में केतु के साथ विराजित रहेगे जिससे वैवाहिक जीवन में कुछ अप्स-डाउन तो रहेगी लेकिन आपका रिश्ता चलता रहेगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु का पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे विद्यार्थियों को स्टडी में थोड़ी समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपनी कड़ी मेहनत से समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे.

शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको मनचाहा परिणाम मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा. महीने के शुरुआत से 25 अगस्त तक षष्ठ भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे, जिसे वो भुनाने में सफल होंगे. र्स्पोट्स पर्सन किसी बड़े इवेंट्स में मेडल लाने के लिए अपनी पूरी निष्ठता के साथ मेहनत करें सफलता अवष्य आपके कदम चुमेंगी.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक षष्ठ भाव में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से मिलाजुला रहेगा. राहु की पाचवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से ऑफिशियल या पर्सनल ट्रैवल को लेकर प्लानिंग बन सकती है. केतु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से पैरेंट्स की सेहत की सारी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है.

धनु राशि वालों के लिए उपाय (Sagittarius Rashi 2024 Upay) 

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- विष्णु भगवान की पूजा करें और पीले पुष्प अर्पित करें. ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने के बाद इत्र व राखी अर्पित करें. भाई को रसगुल्ले खिलाएं और पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024 Date: जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, किस दिन होगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: सुबह 9:04 बजे से आर्द्रा नक्षत्र, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget