एक्सप्लोरर

Phalgun Month 2024: फाल्गुन मास में राशिनुसार करें ये काम, उत्तम फलों की होगी प्राप्ति, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Phalgun Month Upay 2024: फाल्गुन माह में भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है. इनकी आराधना करने से हर समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है.

Phalgun Month Significance: फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर में साल का आखिरी महीना होता है. फाल्गुन मास से ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है. फाल्गुन मास से ही धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत होने लगती है. होली और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में आते हैं. 25 फरवरी से फाल्गुन महीने की शुरुआत हो चुकी है. 25 मार्च 2024 को इसका समापन होगा. 

फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, भगवान कृष्ण, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है. इस महीने दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. फाल्गुन मास में जरूरतमंद लोगों को शुद्ध घी,सरसों का तेल,अनाज और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है. 

फाल्गुन मास के दौरान राशिनुसार कुछ उपाय करने से आप जीवन में तरक्की हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं की इस महीने आपको अपनी राशि के अनुसार क्या काम करना चाहिए जिससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो.

मेष राशि (Aries)

 फाल्गुन मास के दौरान मेष राशि के जातकों को घर से चीनी वाला पानी पीकर घर से निकलना चाहिए. इस महीने आपको अपने परिजनों की पूरी श्रद्धा भाव से सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को इस माह में हर दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए. इसके साथ ही, हर दिन कनकधारा स्तोत्र का जाप करना आपके लिए उत्तम रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को फाल्गुन मास में हर दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दही और दूध चढ़ाना चाहिए. हर दिन भगवान शिव को जल चढ़ाना भी आपके लिए अच्छा रहता है.

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के जातकों को फाल्गुन मास में हर दिन शाम के समय चंद्र देव के मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए. आपके लिए जरूरतमंदों को दूध और दही का दान करना अति उत्तम रहेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों को पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए. इस पूरे माह आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें खीर और बताशे का भोग लगाना चाहिए.

कन्या राशि (Virgo) 

कन्या राशि वालों को फाल्गुन मास में गौसेवा करनी चाहिए. इन राशि के लोगों को प्रतिदिन गायों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलानी चाहिए. इसके अलावा हर दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग फूल चढ़ाएं.

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि वाले जातकों को फाल्गुन मास में सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए. आपको हर दिन भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए. इससे आप पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

वृश्चिक राशि के जातकों को फाल्गुन मास के चंद्र देव की आराधना करनी चाहिए. आपको हर रात पानी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए. इसके साथ ही, चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए. 

धनु राशि (Sagittarius) 

इस राशि के जातकों को फाल्गुन मास के दौरान हर दिन तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए और रोजाना एक पत्ते का सेवन करना चाहिए. इससे आपको लक्ष्मी माता के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी. 

मकर राशि (Capricorn) 

मकर राशि वाले जातकों को फाल्गुन मास के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

कुंभ राशि (Aquarius) 

इस राशि के जातकों को फाल्गुन मास में हर दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव के मंत्र का जाप करें. जल अर्पित करते समय 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहे. इस दिन जरूरतमंदों को काले रंग के कपड़े दान करना चाहिए.

मीन राशि (Pisces)

इस राशि के लोगों फाल्गुन मास में खूब दान-दक्षिणा करना चाहिए. आप मंदिर में सफेद चंदन, घी, दूध और दही आदि का दान करें. प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें. हर दिन अपने माथे पर सफेद केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें.

ये भी पढ़ें

सफलता की राह आसान बनाती हैं ये 4 आदतें, हर किसी में होने चाहिए ये गुण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget