एक्सप्लोरर

Special Day: कल का दिन है बहुत विशेष, बन रहे हैं तीन अति शुभ संयोग, इन राशियों के हो सकते हैं वारे न्यारे

18 October 2022 Shubh Muhurat: पंचांग (Panchang Today) के अनुसार 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार का दिन बहुत ही विशेष होने जा रहा है. कर्क, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए ये दिन विशेष है.

18 October 2022 Shubh Muhurat:  हिंदू कैलेंडर के अनुसार 18 अक्टूबर को मंगलवार का दिन है. इस दिन एक नहीं कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं, कई वर्षों बाद कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र और सिद्ध योग बनने जा रहा है. मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष होने जा रहा है.

पंचांग 18 अक्टूबर 2022 (Panchang 18 October 2022)
पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर को अष्टमी की तिथि रहेगी, जो दोपहर 12 बजे तक रहेगी. इसके साथ ही इस दिन पूर्ण रात्रि तक पुष्य नक्षत्र रहेगा. शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का सम्राट बताया गया है. मंगलवार को दोपहर 4 बजकर 51 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा.

कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर (Moon in Kark Rashi)
मंगलवार को चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में बना हुआ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना गया है. चंद्रमा मन का कारक माना गया है. जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में होता है तो ये एक राजयोग की तरह फल प्रदान करता है. मंगलवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है.

तुला राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन (Venus Transit in Libra 2022)
18 अक्टूबर को इस महीने को सबसे महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन हो रहा है. इस दिन शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को तुला राशि का स्वामी माना गया है. शुक्र का संबंध सुख, समृद्धि से है. इसे भोग विलास का कारक भी माना गया है. ये लव, रोमांस का भी कारक है. शुक्र इस दिन अपने ही घर में आ रहे है. तुला राशि में शुक्र का आना शुभ फल प्रदान करने जा रहा है. तुला राशि वालों को धन लाभ भी हो सकता है. इस दिन तुला राशि में तीन ग्रहों की युति देखने को मिलेगी. यहां पर पाप ग्रह केतु, ग्रहों के राजा सूर्य और शुक्र एक साथ विराजमान रहने वाले हैं.

कन्या, मकर और मीन राशि में बनी है ग्रहों की शुभ स्थिति 
पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर, मंगलवार को कन्या राशि का स्वामी बुध, मकर राशि के स्वामी शनि और मीन राशि के स्वामी अपनी ही राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद देखने को मिल रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को कन्या राशि, शनि को मकर राशि और गुरू को मीन राशि का स्वामी माना गया है. इसलिए मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए भी खास होने जा रहा है.

Sun Transit 2022: सूर्य का कुछ ही देर में होने जा रहा है राश‍ि परिवर्तन, मेष से मीन राश‍ि तक पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव ? यहां देखें राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Tarot Card Rashifal 22 July 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget