एक्सप्लोरर

Numerology: पति के लिए बहुत लकी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, शादी के बाद खुल जाते हैं भाग्य

Number 3 Numerology: अंक शास्‍त्र के अनुसार कुछ खास तारीखों में जन्‍मी लड़कियां बहुत अच्‍छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं. ये लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बेहद लकी साबित होती हैं.

Numerology Mulank 3: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं. कुछ मूलांक की लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं. इनमें से एक है मूलांक 3. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 3 होता है. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियों से जिनसे शादी होती है, उनके भाग्य शादी के बाद खुल जाते हैं. मूलांक 3 की लड़कियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं. आइए जानते हैं इनके व्यक्तित्व के बारे में.
 
पति के लिए होती हैं लकी

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियां जन्मजात भाग्यशाली होती हैं. मूलांक 3 की लड़कियां खुद तो शानदार जीवन जीती ही हैं, वो अपने पति की भी किस्‍मत चमका देती हैं. इनकी जिन लड़कों से शादी होती है वो भी बहुत लकी माने जाते हैं. मूलांक 3 की लड़कियां शादी के बाद जिस घर में जाती हैं, उस घर में रहने वाले लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं. उनके घर में किसी भी तरह की सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है. शादी के बाद इनके पति की आर्थिक स्थिति और अच्छी हो जाती है.

बेहद चतुर और प्रतिभाशाली होती हैं

मूलांक 3 की लड़कियां स्वभाव से बहुत चतुर और प्रतिभाशाली होती हैं. यह लोग अपने प्रतिभा के दम पर ही कामयाबी पाती हैं. इस मूलांक के स्‍वामी गुरु हैं और इसके प्रभाव से इनसे जीवन में बहुत सुख-सौभाग्‍य रहता है. इन लोगों को हर कदम पर किस्‍मत का साथ मिलता है. शादी के बाद इनके पति को भी हर काम में सफलता मिलने लगती है. इस मूलांक की लड़कियां अपने स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेती हैं.

पति का रखती हैं पूरा ख्याल

मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने पति से बहुत प्रेम करती हैं और जीवन में हर कदम पर अपने पति का साथ देती हैं. हर मुश्किल घड़ी में इनके पतियों को इनका सहयोग मिलता है. इस मामले में भी इनके पति बहुत भाग्यशाली होते हैं. यह अपने पति को किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देती हैं और उनका बहुत ख्याल रखती हैं. पति के साथ-साथ इस मूलांक की लड़कियां पूरे ससुराल को खुश रखती हैं. ये अपने घर के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलती हैं. समाज में इनका खूब मान-सम्‍मान होता है. ये अपने पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं. 

ये भी पढ़ें

गर्भवती महिलाएं जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल मंत्र का जाप, होगी उत्तम संतान की प्राप्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget