एक्सप्लोरर

Krishna Janmashtami 2023: गर्भवती महिलाएं जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल मंत्र का जाप, होगी उत्तम संतान की प्राप्ति

Janmashtami 2023 Puja: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन संतान गोपाल मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी होता है. यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. शास्त्रों में इस मंत्र की महिमा का खूब बखान किया गया है.

Janmashtami Remedy For Pregnant Women: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन कृष्ण भगवान के बाल-गोपाल स्वरूप की आराधना की जाती है. जन्माष्टमी का दिन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वैदिक शास्त्रों में संतान की प्राप्ति के लिए कई मंत्र, साधना और अनुष्ठान बताए गए हैं. जन्माष्टमी के दिन संतान गोपाल मंत्र का जाप करना बहुत प्रभावी माना गया है.

गोपाल मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का विधिवत तरीके से जाप करने पर मनुष्य को हर काम में सफलता मिलती है. खासतौर अगर गर्भवती महिलाएं इस मंत्र का जाप करें तो उन्हें उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. जानते हैं कि जन्माष्टमी के मौके पर संतान गोपाल मंत्र का जाप किस तरह करना चाहिए.

संतान गोपाल मंत्र (Santan Gopal Mantra)
विनियोग

अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:, अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, मम पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:.

ध्यान

विजयेन युतो रथस्थित: प्रसभानीय समुद्र मध्यत:.

प्रददत्त नयान् द्विजन्मने स्मरणीयो वसुदेव नंदन:..

संतान गोपाल मंत्र (Santan Gopal Mantra)

ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते .

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:..

संतान गोपाल मंत्र के नियम (Santan Gopal Mantra Rules)

वैदिक शास्त्रों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को जन्माष्टमी के दिन संतान गोपाल मंत्र का करीब 1 लाख बार जाप करना चाहिए. माना जाता है कि एक लाख बार इस मंत्र का जाप करने से सिद्धि की प्राप्ति होती है. संतान गोपाल मंत्र का जाप आप रुद्राक्ष, स्फटिक, तुलसी या फिर जीवापोता की माला से कर सकते हैं. जब एक लाख बार मंत्र का उच्चारण हो जाए तो फिर हवन करना चाहिए और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए.

जन्माष्टमी के दिन नित्य कार्यों से मुक्त होकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद बाल -गोपाल को स्नान कराने के बाद साफ वस्त्र पहनाएं और उनका श्रृंगार करें. इसके साथ ही उन्हें माखन- मिश्री का भोग लगाएं. भोग लगाने के बाद तुलसी के माला से संतान गोपाल मंत्र का करीब एक 108 बार जाप करें. इसके बाद से नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करें. माना जाका है कि इन नियमों का पालन करने से गर्भवती महिलाओं को कान्हा जैसी ही संतान की प्राप्ति होती है.

संतान गोपाल मंत्र के लाभ

माना जाता है कि संतान गोपाल मंत्र के जाप से निसंतान लोगों को उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. जिन लोगों की पहले से ही संतान है, उसके जीवन में आने वाली हर समस्या से उसे मुक्ति मिलती है. जिन महिलाओं को बार-बार संतान संबंधी दिक्कत होती है, उन लोगों को इस मंत्र से काफी लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें

आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, यह 5 राशि वाले उठाएंगे खूब लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Kark Rashifal 19 July 2026: तृतीय भाव का चंद्रमा, संपर्क बढ़ाएंगे सफलता, करियर और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर
तृतीय भाव का चंद्रमा, संपर्क बढ़ाएंगे सफलता, करियर और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर
Aaj ka Mithun Rashifal 19 July 2026: चतुर्थ भाव का चंद्रमा, धैर्य से लें फैसले, व्यापार और करियर में जल्दबाजी से बचें
चतुर्थ भाव का चंद्रमा, धैर्य से लें फैसले, व्यापार और करियर में जल्दबाजी से बचें
Aaj ka Vrishabh Rashifal 19 July 2026: पंचम भाव का चंद्रमा, करियर में मिलेगा नया अवसर, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां
पंचम भाव का चंद्रमा, करियर में मिलेगा नया अवसर, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां
Aaj ka Mesh Rashifal 19 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, रुका धन मिलेगा, करियर और व्यापार में खुलेंगे सफलता के नए रास्ते
षष्ठ भाव का चंद्रमा, रुका धन मिलेगा, करियर और व्यापार में खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget