एक्सप्लोरर

Nautapa 2024: नौतपा में हर कोई कह रहा सूरज देवता अब तो खाओ तरस, गर्मी वाले 9 दिन कब समाप्त हो रहे हैं? जानें

Nautapa 2024: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने की अवधि को नौतपा कहा जाता है. यह अवधि मई के अंत और जून के शुरुआती दिनों में आती है और लगभग 9 दिनों तक चलती है.

Nautapa 2024: इस समय पूरे देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लोग गर्मी के प्रकोप से बहुत परेशान हो चुके हैं. मौसम विभाग की तरफ से लगातार हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया जा रहा है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे नौतपा से जोड़ कर देखा जा रहा है. नौतपा की शुरुआत 25 मई 2024 (Nautapa Start Date 2024)से हुई थी.

कब खत्म हो रहा है नौतपा (Nautapa End Date 2024)

नौतपा के 9 दिनों में सूर्य देव का प्रचंड रूप रहता है. इस समय धरती पर तेज गर्मी और लू का दौर चलता है. इन  9 दिनों तक धरती पर भीषण गर्मी होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाती है. रोहिणी चंद्रमा का नक्षत्र है, ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर चंद्रमा की शीतला कम हो जाती है और 9 दिनों तक भयंकर गर्मी रहती है.

नौतपा को ही नवताप के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा 2 जून 2024 को समाप्त हो जाएगा. यानी 2 जून के बाद सूर्य देव के प्रकोप से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके बाद गर्मी के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है.

नौतपा में क्यों बढ़ जाता है तापमान

इस बार नौतपा के दौरान तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति कई सालों के बाद आई है, इसलिए आम जनजीवन गर्मी से और भी बेहाल है. ज्येष्ठ मास के पहले नौ दिनों में सूर्य और पृथ्वी सबसे नजदीक होते हैं और सूर्य की किरणें पृथ्वी के कई हिस्से पर सीधी पड़ती हैं. इसकी वजह से धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है. 

यह 9 दिन बहुत तपते हैं, इसीलिए इन्हें नौतपा कहा जाता है. हालांकि यह भी माना जाता है कि अगर नौतपा के दौरान  प्रचंड सूखी गर्मी पड़ती है तो अच्छी बारिश भी होती है. वहीं, अगर नौतपा के दौरान बारिश हो जाती है तो फिर मॉनसून में बारिश कम होती है.

भीषण गर्मी से बचने के उपाय

सूरज की तीखी किरणों से बचने के लिए दोपहर के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. बाहर निकलते समय छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. इस समय सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए जो पसीने को सोख सकें. नौतपा के दिनों में पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए.

छाछ, लस्सी, नारियल पानी, और ताजे फलों का रस पीना चाहिए. इस समय तेल और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए और हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं. इन दिनों में योग और प्राणायाम कर तन और मन को शांत रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें

वृषभ राशि में हुआ बुध का गोचर, अब इन राशियों का होगा भाग्योदय, हर काम में रहेंगे सफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: वृद्धि योग, रवि प्रदोष और रोहिणी नक्षत्र से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget