एक्सप्लोरर

Mithun Masik Rashifal September 2025: मिथुन राशि के लिए सितंबर का महीना करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में लाएगा बड़ा बदलाव! जानें भाग्यशाली उपाय

Gemini Monthly Horoscope September 2025: मिथुन राशि के लिए सितंबर का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मिथुन मासिक राशिफल.

Mithun Masik Rashifal September 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना अवसरों और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. जहाँ एक ओर आपको करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, वहीं अचानक से ज़िम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है. इस पूरे महीने आपको मेहनत और समय प्रबंधन की परीक्षा देनी होगी.

सुखद पहलू यह है कि ज़रूरत के समय मित्र और शुभचिंतक आपका साथ देंगे.

करियर और नौकरी
सितंबर की शुरुआत में आप करियर और कारोबार में बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं. हालांकि इन प्रयासों का फल आपको महीने के अंत तक मिलेगा. मध्य सितंबर में नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा.

अपना काम दूसरे पर न छोड़ें और पूरी ईमानदारी से परफॉर्म करें, वरना बेवजह परेशानियाँ और अपमान झेलना पड़ सकता है. उत्तरार्ध में आपके लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनने के योग हैं.

व्यापार और धन लाभ
व्यवसायियों के लिए यह महीना मिश्रित रहेगा. शुरुआत में मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी और लाभ अपेक्षाकृत कम होगा. लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा आपके लिए लाभकारी रहेगा. इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में वृद्धि होगी.

परिवार और रिश्ते
मिथुन राशि के जातकों को सितंबर में पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा. खासकर उत्तरार्ध में आत्मीय संबंधों में मजबूती आएगी. परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम जीवन इस महीने शानदार रहेगा. लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा और पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे.

स्वास्थ्य और जीवनशैली
सितंबर के मध्य में सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. मौसमी बीमारी या पुरानी बीमारी उभर सकती है. खान-पान और दिनचर्या में सावधानी रखें. महीने के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य में सुधार होगा.

उपाय
सितंबर महीने में मधुराष्टकं का पाठ करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

मिथुन राशि सितंबर 2025 राशिफल – FAQs

Q1: मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर 2025 कैसा रहेगा?
यह महीना अवसरों और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. मेहनत और धैर्य से आप सफलता पाएंगे.

Q2: सितंबर में मिथुन राशि वालों का करियर कैसा रहेगा?
करियर और नौकरी में शुरुआत चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन महीने के अंत में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

Q3: क्या मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा?
हाँ, उत्तरार्ध में रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा.

Q4: मिथुन राशि की लव लाइफ कैसी रहेगी?
प्रेम संबंध शानदार रहेंगे. पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

Q5: सितंबर में मिथुन राशि का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
मध्य में सेहत कमजोर रह सकती है. मौसमी बीमारियों से बचें और दिनचर्या पर ध्यान दें.

Q6: मिथुन राशि वालों का उपाय क्या है?
मधुराष्टकं का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget