एक्सप्लोरर

Relationship: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ती दूरी कहीं ग्रहों की शरारत तो नहीं?

Relationship: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ती दूरी और क्लेश का मुख्य कारण क्या ग्रहों का अशुभ योग है? जानें वो 10 ग्रह स्थितियां जो वैवाहिक जीवन को संकट में डाल सकती हैं.

Relationship: यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव, अलगाव या मानसिक पीड़ा बढ़ती जा रही है, तो जन्मकुंडली का विश्लेषण कराकर सही दिशा में समाधान ढूंढा जा सकता है. कैसे आइए जानते हैं-

क्यों बिगड़ता है वैवाहिक जीवन? क्या इसके पीछे ग्रहों से जुड़ा कोई गहरा रहस्य है?
विवाहित जीवन जितना मधुर होता है, उसमें कलेश आने पर उतना ही कष्टदायक भी बन जाता है. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ, प्रेम और विश्वास को ग्रहों की स्थिति गहराई से प्रभावित करती है.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पुरुषों के लिए शुक्र और महिलाओं के लिए बृहस्पति का विशेष महत्व होता है. यदि ये ग्रह दुर्बल या पीड़ित हों, तो वैवाहिक जीवन में मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

इन 10 ज्योतिषीय स्थितियों में बढ़ते हैं वैवाहिक जीवन में कलेश
1. सातवां भाव और शुभ ग्रहों की अनुपस्थिति
यदि कुंडली के सप्तम भाव में शुभ ग्रह (जैसे गुरु, शुक्र) नहीं हों, तो वैवाहिक जीवन में स्थिरता की कमी और विवाद बढ़ सकते हैं.

2. गुरु की राशि में स्थित मंगल
जब मंगल, वृहस्पति की राशि में बैठा हो और उस पर गुरु की दृष्टि हो, तो वैचारिक असमानता से वैवाहिक जीवन में असंतुलन आ सकता है.

3. शुक्र के साथ सूर्य और चंद्रमा
यदि सप्तम भाव में शुक्र हो और वह सूर्य तथा चंद्रमा से घिरा हो, तो दांपत्य जीवन में मानसिक अशांति और असहमति बनी रहती है.

4. चंद्रमा सप्तम भाव में, स्वामी द्वादश में
जब चंद्रमा सप्तम भाव में, सप्तम भाव का स्वामी द्वादश भाव में और शुक्र कमजोर हो, तो वैवाहिक संबंधों में दूरी और असंतोष बढ़ता है.

5. पाप ग्रहों की उपस्थिति
पहला, चौथा, सातवां, आठवां और बारहवां भाव यदि पापी ग्रहों (शनि, राहु, केतु, मंगल) से पीड़ित हों, तो दांपत्य जीवन में निरंतर क्लेश बना रहता है.

6. मकर राशि का बृहस्पति सप्तम भाव में
यदि सप्तम भाव में मकर राशि का गुरु हो तो व्यक्ति को जीवनसाथी से अपेक्षित सुख नहीं मिलता और बार-बार झगड़े होते हैं.

7. सप्तम भाव का स्वामी छठे में या छठे का स्वामी सप्तम में
यह एक विपरीत राजयोग बनाता है, जो संबंधों में विरोध और वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न करता है. विशेषकर जब सप्तम भाव में वृश्चिक राशि का शुक्र हो.

8. मंगल-शनि युति के सामने शुक्र-चंद्रमा
यह योग व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक संतुलन को बिगाड़ता है, जिससे संबंधों में अहं और तकरार आ जाती है.

9. मीन राशि में शनि और मंगल का होना
सप्तम भाव में मीन राशि में शनि और मंगल की युति वैवाहिक जीवन को भ्रम, असुरक्षा और क्लेश से भर देती है.

10. शनि, राहु, केतु, मंगल सप्तम में
यदि सप्तम भाव में ये चारों पाप ग्रह में से कोई भी दो ग्रह हों, तो विवाह में विश्वास और समर्पण की कमी बनी रहती है.

समाधान क्या है? शांति और सुख के लिए करें ये उपाय
कुंडली मिलान के समय सप्तम भाव और शुक्र/गुरु की स्थिति अवश्य देखें. वैवाहिक जीवन में क्लेश हो तो गुरुवार और शुक्रवार को व्रत रखें. मंगल दोष से ग्रस्त जातकों को हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए. वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में पति-पत्नी का कमरा रखें. 

सप्तमे भार्याभावं सूते शुक्रो यदि शुभस्थितिः.
निस्त्रिंशं दुःखमाप्नोति पापयुक्ते विपर्ययः॥

अर्थात: सप्तम भाव में यदि शुक्र शुभ हो तो विवाह सुखी होता है, पापग्रह हों तो कष्ट मिलता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज रात 9:58 बजे बदलेगी चंद्रमा की राशि, इन लोगों के लिए खुल सकता है लाभ का रास्ता
Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज रात 9:58 बजे बदलेगी चंद्रमा की राशि, इन लोगों के लिए खुल सकता है लाभ का रास्ता
दैनिक राशिफल, ऑफिस की राजनीति और दांपत्य तनाव से कैसे बचें? पढ़ें 23 सितंबर 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय हाल
दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026: बुधवार को खुलेगी इन राशियों की किस्मत, मनपसंद नौकरी मिलने के प्रबल योग
टैरो राशिफल 23 सितंबर 2026, वृश्चिक की समझदारी से पूरे होंगे काम, कन्या-तुला वाले रहें सावधान
टैरो राशिफल 23 सितंबर 2026, वृश्चिक की समझदारी से पूरे होंगे काम, कन्या-तुला वाले रहें सावधान
Parivartini Ekadashi Paran 2026: सुबह 8:35 बजे तक व्रत नहीं खोल पाए तो क्या करें? जानें सही नियम
Parivartini Ekadashi Paran 2026: सुबह 8:35 बजे तक व्रत नहीं खोल पाए तो क्या करें? जानें सही नियम

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के UNGA के भाषण से आगबबूला हुए ईरान-क्यूबा, कर दिया वॉकआउट
ट्रंप के UNGA के भाषण से आगबबूला हुए ईरान-क्यूबा, कर दिया वॉकआउट
गरबा पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस-AIMIM भड़की
गरबा पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस-AIMIM भड़की
आसिम मुनीर के बयान पर PAK को भारत का जवाब- 'पहले...'
आसिम मुनीर के बयान पर PAK को भारत का जवाब- 'पहले...'
दोबारा होगी भारत-जापान की टक्कर! देखें कब और कहां खेला जा सकता है मैच?
दोबारा होगी भारत-जापान की टक्कर! देखें कब और कहां खेला जा सकता है मैच?
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
दिल्ली में इस सीजन हुई 17 फीसदी अधिक बारिश, आज जानें कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में इस सीजन हुई 17 फीसदी अधिक बारिश, आज जानें कैसा रहेगा मौसम
कमर के नीचे बांधी साड़ी और टीचर ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
कमर के नीचे बांधी साड़ी और टीचर ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
NIT श्रीनगर में बनी देश की पहली स्पेस लैब, 22 सितंबर को उद्घाटन
NIT श्रीनगर में बनी देश की पहली स्पेस लैब, 22 सितंबर को उद्घाटन
Embed widget