एक्सप्लोरर

Baba Vanga Prediction 2025: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 7 जून 2025 के बाद सच हो सकती है?

Baba Vanga Prediction 2025: बाबा वेंगा ने कभी 9/11, ब्रेक्सिट और पुतिन पर हमले की भविष्यवाणी की थी. अब सवाल उठ रहा है क्या बाबा वेंगा की वो रहस्यमयी भविष्यवाणी 7 जून 2025 के बाद सच होने वाली है?

Baba Vanga Prediction 2025: खुफिया रिपोर्ट्स, खगोल वैज्ञानिकों की हलचल और जलवायु विशेषज्ञों की चिंताएं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से मेल खा रही हैं. बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं. वर्ष 2025 को लेकर भी उनकी भविष्यवाणियां चर्चाओं में रहती हैं. ज्योतिष की दृष्टि से आने वाले दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. दुनिया दो युद्धों को लंबे समय से देख रही है.

रूस यूक्रेन युद्ध और इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष अभी भी जारी है, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम है. ऐसे में आखिर 7 जून 2025 के बाद ऐसा क्या हो रहा है जो लोगों को डरा रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार 7 जून को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को युद्ध, हमला, दुर्घटना और आगजनी आदि का कारक माना जाता है.

कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा को आंखों से दिखाई नहीं देता था, वे बुल्गारियाई से थी और काफी रहस्यमय थीं. इनका जन्म 1911 में हुआ था. उन्होंने जीवन भर कई वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणियां कीं, कुछ तो इतनी सटीक रहीं कि वैज्ञानिक भी चौंक गए. उनकी मृत्यु 1996 में हो गई, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां 5079 तक दर्ज हैं.

7 जून 2025: क्यों है ये तारीख महत्वपूर्ण?
2025 की सबसे रहस्यमयी तिथियों में से एक 7 जून मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन मंगल का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है, जो वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है.

खगोलविदों के अनुसार इस दिन पृथ्वी और सूर्य के बीच उच्च चुंबकीय हलचलें दर्ज होने की संभावना है, जो मौसम और मानसिक स्थिति दोनों पर असर डाल सकती हैं.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में, मानवता को एक ऐसे निर्णय का सामना करना पड़ेगा जो या तो उसे बचा सकता है, या समाप्त कर सकता है.

बाबा वेंगा की कौन सी भविष्यवाणी 7 जून 2025 के बाद सच हो सकती है?

  1. दुनिया दो भागों में बंटेगी- बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 के बाद दुनिया दो अलग-अलग मानसिकता वाली सभ्यताओं में बंटेगी, एक तकनीक में डूबी और दूसरी अध्यात्म में खोई हुई. आज की दुनिया पहले से ही AI और साधना के दो छोरों पर खड़ी है. जून 2025 के बाद इस अंतर का विस्फोटक विस्तार देखनो को मिल सकता है.
  2. अचानक दक्षिणी गोलार्ध में एक बड़ा विस्फोट होगा- दक्षिण अटलांटिक अनॉमली (South Atlantic Magnetic Anomaly) वैज्ञानिकों को लंबे समय से डरा रहा है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी है कि 'नीचे की ओर से उठने वाला धुआं सबको डरा देगा.' यह भविष्यवाणी दक्षिणी गोलार्ध में किसी भूगर्भीय या परमाणु गतिविधि से जुड़ सकती है.
  3. जल में विष घुल जाएगा, और नई बीमारी जन्म लेगी- 2025 में समुद्री तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि जून 2025 के बाद जलजनित वायरस और फंगस नई महामारियों का कारण बन सकते हैं. बाबा वेंगा का ये इशारा जलवायु परिवर्तन की घातक सच्चाई से भी जुड़ा हो सकता है.

विज्ञान भी कर रहे हैं इशारा?
NASA के अनुसार 2025 में सूर्य की गतिविधियां चरम पर रहेंगी, जिससे सौर तूफानों की संभावना बढ़ सकती है. जून के मध्य तक चुंबकीय तूफानों के कारण संचार, सैटेलाइट और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर देखनो को मिल सकता है.

भारत की क्या भूमिका होगी?
बाबा वेंगा ने भारत देश को लेकर भी संकेत दिया था, उनका कहना था कि पूर्व का एक देश अध्यात्म से पश्चिम की लहरों को रोकने की कोशिश करेगा. क्या यह भारत की ओर इशारा है, जो तकनीक और अध्यात्म दोनों का गढ़ बन चुका है? जून 2025 के बाद भारत का ग्लोबल इमेज और निर्णायक भूमिका में आना संभव है.

शास्त्र और ज्योतिष का क्या कहते हैं?
बृहस्पति यानि गुरु का गोचर हो चुका है. गुरु की चाल में वर्ष 2025 में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं. इसका पूर्ण प्रभाव 7 जून के बाद से महसूस होना प्रारंभ हो जाएगा.

बृहस्पति का संबंध धर्म, सत्य, निर्णय और न्याय से है. यह गोचर वैश्विक निर्णय और सभ्यताओं के नैतिक पतन या पुनर्जागरण का कारण बन सकता है.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कहानी नहीं, चेतावनी है!
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक चेतावनी है. 7 जून 2025 के बाद दुनिया में जो बदलाव होंगे, वे सिर्फ सरकारों और विज्ञान के लिए नहीं, बल्कि आम इंसान की मानसिकता के लिए भी निर्णायक साबित हो सकते हैं.

FAQ
Q1. क्या बाबा वेंगा की सभी भविष्यवाणियां सच होती हैं?
कुछ भविष्यवाणियां बेहद सटीक थीं, लेकिन सभी नहीं. फिर भी उनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला है.

Q2. क्या 7 जून 2025 को कोई विशेष खगोलीय घटना हो रही है?
हां, मंगल के गोचर का पूर्ण प्रभाव इसी तारीख से शुरू माना जा रहा है.

Q3. बाबा वेंगा ने भारत के बारे में क्या कहा था?
उन्होंने पूर्व के एक देश के अध्यात्मिक नेतृत्व का जिक्र किया, जो भारत पर फिट बैठता है.

Q4. क्या कोई वैज्ञानिक प्रमाण है इन भविष्यवाणियों के समर्थन में?
खगोल वैज्ञानिकों और जलवायु वैज्ञानिकों ने जो संकेत दिए हैं, वे इन भविष्यवाणियों से मेल खाते हैं.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget