एक्सप्लोरर

Makar Sankranti Daan 2024: मकर संक्राति पर इन चीजों के दान से मिलेगी शनि देव की कृपा, साढ़ेसाती का प्रभाव होगा कम

Makar Sankranti Daan 2024: मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं. इस दिन कुछ चीजों का दान करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.

Khichdi 2024: मकर संक्रांति का पर्व कल यानी 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है. इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर जाते हैं. शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. मकर संक्रांति के दिन मां गंगा, सूर्य देव और शनि देव की पूजा करने का विधान है. 

माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं. इस दिन स्नान-ध्यान,पूजा,जप-तप और दान करने से सूर्य और शनि देव प्रसन्न होते हैं. खासतौर से मकर संक्रांति के दिन दान करना बहुत अच्छा माना जाता है. इससे शनि देव की विशेष कृपा मिलती है. अगर भी इस दिन शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का दान जरूर करें. 

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का बहुत महत्व होता है. इस तिल के पानी से स्नान करना चाहिए और तिल के जल से ही सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. काला तिल शनि देव को अति प्रिय है. इसलिए अगर आप शनि की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन तिल का दान जरूर करें. आप तिल युक्त भोजन का भी दान कर सकते हैं. इस दिन काले तिल के दान से शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव कम होता है.

कंबल का दान

मकर संक्रांति के दिन कंबलों का दान करना अति उत्तम माना जाता है. मकर संक्रांति के ठंड रहती है. ऐसे में कंबल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है. इस दिन जरूरतमंद को कंबल का दान करने से राहु और शनि दोनों से जुड़े दोष दूर होते हैं. शनि देव को काला और नीला रंग प्रिय है. इसिलए इस रंग के कंबल दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. इस सारे ग्रह दोष भी कट जाते हैं.

सात प्रकार के अनाज 

शनि को प्रसन्‍न करना है तो मकर संक्रांति के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान जरूर करें. इसमें आप उरद की दाल, चावल, काले मसूर की दाल, बाजरा, छिलके वाली मूंग की दाल भी शामिल कर सते हैं. रात के समय शनि देव के नाम पर इनका दान करने से शनि देव आशीर्वाद देते हैं और शनि दोष से राहत मिलती है. इस दिन किसी निर्धन को सात प्रकार के अनाजों का दान करने से मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं. 

सरसों के तेल का दान

सरसों का तेल भी शनि देव को अति प्रिय है. मकर संक्रांति के दिन सरसों के तेल का दान जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि सरसों के तेल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से सारे रुके हुए कार्य जल्द बनने लग जाते हैं. इस दिन शाम के सम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जरूर रखें. इस उपाय को करने से शनि देव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं.

ये भी पढ़ें

सफलता का मूल मंत्र क्या है? इन बातों को अपनाने से मंजिल हो जाती है आसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget