एक्सप्लोरर

Vidur Niti: मित्रों के सामने इनका न करें अपमान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, नहीं होगी धन की बरकत

Vidur Niti Mahabharat : विदुर नीति की शिक्षाओं को अमल करने से जीवन में आने वाली समस्याओं का हल निकल जाता है. इससे इंसान में आत्मविश्वास पैदा होता है और वह संकटों से घबराता नहीं है.

Vidur Niti in Hindi: विदुर नीति की शिक्षाएं जीवन को सुखमय और सम्मानित बनाती है. ये जीवन की हर समस्याओं को हल करती हैं. विदुर नीति में कहा गया है कि इन्सान को कभी अपनी पत्नी और विद्वान का अपमान नहीं करना चाहिए. जहां इनका अपमन होता है, वहां से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है. उस घर में कभी धन की बरकत नही होती. हमेशा कंगाली बनी रहती है.  

मित्रों के सामने पत्नी का करें अपमान

महात्मा विदुर जी ने कहा है की पत्नी का हमेशा सम्मान करना चाहिए. हर पति को पत्नी के गुणों की सराहना करनी चाहिए. जो लोग अपने पत्नी की प्रशंसा करते हैं, वे श्रेष्ट होते हैं. विदुर नीति के अनुसार दूसरों के सामने पत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए. जो व्यक्ति अपनी पत्नी की गलतियों पर उसे डाटते नहीं हैं, उन्हें ताना नहीं मरते हैं, कभी उन पर क्रोध नहीं करते है, ऐसे व्यक्ति को सम्मान प्राप्त होता है.

समझदार और श्रेष्ठ व्यक्ति पत्नी की गलती पर उसे समझाते हैं, उनकी गलतियों को दूर करने का प्रयास करते हैं, उनके मनोबल को कभी गिरने नहीं देते हैं, उन्हें हर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं, उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, पत्नी के सम्मान को अपना सम्मान समझते हैं. ऐसे लोग सदैव सम्मान के पात्र होते हैं. इनमें आपसी तालमेल बना रहता है. दांपत्य जीवन सुखमय होता है. ऐसे घर परिवार में मां लक्ष्मी निवास करती है. घर में कभी धन और सुख का अभाव नहीं होता है. धन के आगमन का स्रोत सदा बना रहता है. उस परिवार से कलह का नाश होता है.

कहा भी गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” जहां पर नारी की पूजा (सम्मान) होता है. वहां पर देवता निवास करते हैं.

विद्वान का करें कभी अपमान

विद्वान हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं. इनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए. विदुर जी कहते हैं कि जिस घर में विद्वानों को सम्मान मिलता है. उस घर में शिक्षा, कलात्मकता और प्रतिभा का वास होता है. मां लक्ष्मी का वास होता है. इस लिए कभी भी घर पर विद्वान का अपमान नहीं करना चाहिए.  बल्कि उनके सानिध्य में रहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget