एक्सप्लोरर

Love Horoscope August 2022: इन राशियों को इस महीने मिल सकता है अपना प्यार, जानें मासिक लव राशिफल

Love Horoscope August 2022: इस महीने कई जातकों की जिंदगी में प्यार का आगमन होगा तो कुछ लोगों के वैवाहिक बंधन में बंधने के योग हैं. प्रेम के मामले में कुछ को उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है.

Love and Relationship Horoscope August 2022: शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम और वैवाहिक सुख से होता. अगस्त में बदलते ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों का शुक्र मजबूत होने वाला है. इस महीने उनकी जिंदगी में प्यार का आगमन होगा तो कुछ लोगों के वैवाहिक बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं. प्रेम के मामले में कुछ जातकों को उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है. अगस्त प्रेम राशिफल (August Love Horoscope) से  आप जान सकते हैं कि इस माह आपकी लव लाइफ कैसी रहने वाली है.

मेष- महीने के पहले पंद्रह दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से आपके लिए सुखद रहने वाले हैं. पार्टनर के साथ आपके संबंध पहले से और भी मधुर और मजबूत हो सकते हैं. इस माह आपको अपनी भाषा पर संयम रखना होगा वरना संबंधों में खटास आ सकती है. विवाद की स्थिति में धैर्य रखकर शांति से मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन या प्रेम संबंधों में भौतिक सुख बढ़ेगा.जीवनसाथी की समस्याओं को ध्यान से सुनने और समझने का प्रयास करें. 

वृषभ- अगस्त का महीना आपके लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा रहने की संभावना है. एकल जीवन जी रहे इस राशि के जातकों के जीवन में नया प्याद दस्तक दे सकता है. आपके अंदर प्रेम भाव की वृद्धि देखने को मिल सकती है. कुछ जातकों को अपने प्रेम जीवन में मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि साथी की गलतियां निकालने की बजाय एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें वरना मामला खराब हो सकता है. 

मिथुन- प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है जिसकी वजह से आपके प्रेम जीवन में समस्याएं और बढ़ सकती हैं. गुस्सा करने की बजाय शांत मन से धैर्य रखते हुए अपने साथी की समस्या सुनें और उसका निपटारा करने की कोशिश करें. माह के अंत तक मिथुन राशि के जातकों अपने पार्टनर के प्रति विश्वास बढ़ने की संभावना है. प्रेम जीवन में अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है. 

कर्क- इस आपके प्रेम जीवन में नोकझोंक और मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है. पार्टनर के साथ लड़ाई कोई बड़ा रूप ले सकती है. आपके बीच छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बन सकता है और इसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान भी रह सकते हैं. इस बात की भी संभावना है कि आपका पुराना प्रेम फिर से उनके जीवन में वापस आ जाए. प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है. अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथी के साथ अहंकार का टकराव भी देखने को मिल सकता है. असमंजस की स्थिति भी आ सकती है. एक- दूसरे के प्रति गलत भावना भी पैदा हो सकती है जो कि आपके संबंधों को और नुकसान पहुंचाएगी. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी समस्या आने पर तुरंत कोई फैसला ना लें. वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है. 

कन्या- इस माह आपके वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रेमी जोड़ों के बीच मतभेद की स्थिति आ सकती है और एक-दूसरे के प्रति मन में संदेह की भावना आ सकती है. प्रेम जीवन के लिए नकारात्मक परिस्थिति पैदा हो सकती है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और मन को शांत रखकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें. पार्टनर के साथ विवाद होने के बाद समझौता होने की भी प्रबल संभावना है.

तुला- तुला राशि के जातकों का प्रेम और वैवाहिक जीवन अगस्त के महीने में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. पार्टनर से गंभीर झगड़ा हो सकता है और यहां तक कि अलगाव की स्थिति भी आ सकती है. एक-दूसरे के प्रति मन में संदेह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. अंगारक योग की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में भी दिक्कत आ सकती है. जातक बहुत ज्यादा क्रोध में आ सकते हैं जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और एक-दूसरे विश्वास बनाए रखें.

वृश्चिक- इस राशि के प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह अत्यंत सुखद रहने की संभावना है. प्रेमी जोड़ों के संबंध आपस में मधुर होंगे. आप एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने में सफल रह सकते हैं. इस महीने आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की योजना बना सकते हैं. दृढ़ विश्वास आप दोनों को ही एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगा. हालांकि आपके बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है लेकिन अपने प्रेम से आप सारी समस्याओं को सुलझा लेंगे.

धनु- इस माह धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं. किसी भी स्थिति में आप दोनों एक-दूसरे पर अपना विश्वास कम न होने दें वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है. विवाहित जातकों का अपने जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है. किसी पारिवारिक विवाद की वजह से आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है. रिश्तों की गहराई को गुस्से की बजाय प्यार से समझने की कोशिश करें.

मकर- पार्टनर के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे और रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूती मिलेगी. जो जातक शादी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह माह अनुकूल रहने की संभावना है. विवाह होने के प्रबल योग बन रहे हैं. सही दिशा में प्रयास करने पर आपके शादी की बात पक्की हो सकती है. विवाहित जातकों का साथी के साथ विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. पार्टनर से बात करते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें. 

कुंभ- अगस्त का माह प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से आपके लिए सुखद रहने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होने की संभावना है. आपके रिश्तों में मधुरता आ सकती है. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने में सफल रहेगा और उनके साथ आपका तालमेल पहले से भी बेहतर हो जाएगा. इस माह जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है. आप दोनों किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. 

मीन- इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखद रहेगा. प्रेम जीवन में चली आ रही कोई पूर्व समस्या इस माह हल हो जाएगी. प्रेम से जुड़ी सारी अड़चनों से इस महीने आपको छुटकारा मिल सकता है. कुछ प्रेमी जोड़े इस माह विवाह के बंधन में बंधने की भी योजना बना सकते हैं. प्रेमी के साथ रिश्ते आपके मजबूत होंगे और आप दोनों इस दौरान एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Vastu Tips: घर के आंगन में लगाएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

Astrology: पद-प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाता है कमजोर बुध, इन अचूक उपायों से करें मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहोई अष्टमी पर मेरठ जेल में व्रत की तैयारी, मुस्कान और रविता ने मांगी पूजा की अनुमत
Ahoi Ashtami 2026: जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी चर्चित हत्याकांड की दोषी महिलाएं, जानें पूजा की अनुमति कैसे मिलती है?
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का प्रवेश, मेष-तुला समेत 5 राशियों के लिए करियर और धन के नए योग
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का महागोचर, मेष से कुंभ तक इन 5 राशियों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग
Guru Gochar 2026: 31 अक्तूबर को सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु, 87 दिन इन 4 राशियों के लिए वरदान
11 साल बाद सिंह राशि में अतिचारी गुरु का गोचर: 31 अक्तूबर से बदलेगी किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
Aaj Ka Kanya Rashifal 31 October 2026: लाइफ पार्टनर के सहयोग से सुधरेगी आर्थिक स्थिति, वीकेंड पर भाई-बहनों संग बीतेगा बेहतरीन समय
Aaj Ka Kanya Rashifal 31 October 2026: लाइफ पार्टनर के सहयोग से सुधरेगी आर्थिक स्थिति, वीकेंड पर भाई-बहनों संग बीतेगा बेहतरीन समय

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget