एक्सप्लोरर

Astrology: पद-प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाता है कमजोर बुध, इन अचूक उपायों से करें मजबूत

Budh Grah Upay In Hindi: बुध के प्रभाव से बुद्धि तेज होती है. व्यापार, संचार और शिक्षा में उन्नति मिलती है. कुंडली में बुध कमजोर है तो इस ग्रह की शांति के लिए विशेष उपाय (Astrology Tips) करने चाहिए.

Budh Grah Upay: बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. वैसे तो यह एक शुभ ग्रह है लेकिन किसी  क्रूर ग्रह के साथ आ जाने पर यह अशुभ फल देता है. कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो त्वचा संबंधी विकार, शिक्षा में एकाग्रता की कमी और लेखन कार्य में समस्या आती है. वहीं बुध के शुभ प्रभाव से बुद्धि तेज होती है साथ ही व्यापार, संचार और शिक्षा में उन्नति मिलती है. अगर आपकी भी कुंडली में बुध कमजोर है तो आपको इस ग्रह की शांति के लिए विशेष उपाय (Astrology Tips) करने चाहिए. इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आपको हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी.

बुध ग्रह को ऐसे करें मजबूत- जिन लोगों का बुध कमजोर है उन्हें इस दिन व्रत रखना चाहिए और बुध के साथ भगवान विष्णु की भी आराधना करनी चाहिए. इस दिन हरे या लाल रंगे के कपड़े पहनने चाहिए. बुधवार के दिन आपको बिना नमक वाला मूंग से बना खाद्य पदार्थ खाना चाहिए. भोजन करने से पहले कुछ तुलसी के पत्ते गंगाजल के साथ ग्रहण करें. आज के दिन बुध ग्रह से संबंधित वस्तुएं दान करनी चाहिए जैसे कि हरी घास, साबुत मूंग,  कांस्य के बर्तन, नीले रंग के पुष्प, हरे-नीले रंग के कपड़े और हाथी के दांतों से बनी वस्तुएं.

बुध के लिए रत्न और मंत्र- ज्योतिष में बुध ग्रह शांति के लिए सबसे अच्छा पन्ना रत्न माना जाता है. अगर आपका बुध अशांत है तो किसी ज्योतिषाचार्य की सलाह पर आप पन्ना धारण कर सकते हैं. बुध प्रधान राशि मिथुन और कन्या के जातकों के लिए पन्ना रत्न बेहद शुभ होता है. बुधवार के दिन श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें. शुभ फल पाने के लिए बुध बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!' का जाप करें. बुध मंत्र को 9000 बार जपना चाहिए. बुध को प्रसन्न करने के लिए आप 'ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!' का भी जाप कर सकते हैं.

बुध ग्रह की शांति से लाभ- ज्योतिष में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना जाता है जो दूसरे ग्रहों की संगति के अनुसार ही फल देता है. बुध ग्रह का संबंध भगवान विष्णु जी से होता है. बुध शांति के उपाय करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. बुध ग्रह शांति के उपाय करने से बुध ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं और बौद्धिक, तार्किक और गणना शक्ति में वृद्धि होती है. यह ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है इसलिए इसकी कमजोर स्थिति में इन दोनों राशि के जातकों को बुध ग्रह शांति के उपाय को जरूर करने चाहिए.

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करेंगे ये 8 सरल उपाय, जीवन में चल रही समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: घर के आंगन में लगाएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget