एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर के आंगन में लगाएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

Lucky Plant For Home: घर में शुभ पेड़-पौधे सही जगह लगाए जाएं तो यह घर में सुख-समृद्धि लाते हैं. वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधे घर में लगाने से धन का आगमन बना रहता है और सारे कष्ट दूर होते हैं.

Vastu Tips For Money And Prosperity: वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व माना जाता है. अगर घर में शुभ पेड़-पौधे सही जगह लगाए जाएं तो यह सुख-समृद्धि लाते हैं. वहीं पौधे अगर वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार सही दिशा में ना हों तो इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं. कई पेड़ तो ऐसे होते हैं जो घर के आसपास भी हों तो बदकिस्मती लाते हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर या आसपास कौन से पेड़ लगाने चाहिए जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे.

तुलसी- शुभ पेड़-पौधे में सबसे पहले तुलसी का नाम आता है. हिंदू धर्म में तुलसी को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में कभी भी धन की कमी नही होती है. तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक दोषों को दूर करता है. तुलसी को भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं वरना ये अशुभ परिणाम देगा. हमेशा तुलसी के पौधे को ईशान कोण में लगाना चाहिए. स्नान के बाद हर दिन तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए.

आंवला- पुराणों के अनुसार आंवला के वृक्ष पर देवताओं का वास होता है. आंवले का पेड़ और इसका फल भगवान विष्णु को अति प्रिय है. घर में आंवले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना हमेशा लाभकारी होता है. आंवले का पेड़ लगाकर उसकी नियमित पूजा करने से घर में देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

श्वेतार्क- श्वेतार्क को भगवान गणेश का पौधा माना जाता है. इस पौधे पर हल्दी, अक्षत और जल चढ़ाने से घर में हमेशा बरकत और सुख-शांति बनी रहती है. इसके शुभ प्रभाव से घर में लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है. श्वेतार्क के पौधे में औषधीय गुण होते हैं और इसके पुष्प से भगवान शिव की आराधना की जाती है. इस पौधे की पूजा करने से सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं.

शमी- ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. अगर शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नियमिच रूप से इस वृक्ष की उपासना करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पेड़ को घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए. पौधे को ऐसे लगाना चाहिए की इसकी छाया घर पर न पड़े.

अशोक का पेड़- हिन्दू धर्म में अशोक का पेड़ बहुत ही शुभ वृक्ष माना गया है. यह पेड़ घर से वास्तु दोष दूर करता है. ऐसा माना जाता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ हो, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता. यह घर के पास लगाने से अन्य अशुभ वृक्षों का दोष भी समाप्त होता है. माना जाता है कि जिस घर में यह पेड़ हो वहां कभी मतभेद नहीं होता और उस घर के लोग हमेशा तरक्की करते हैं.

Vidur Niti: इन 5 बातों का रखें ध्यान, जिंदगी भर हर मुसीबत रहेगी कोसों दूर

Shami Plant: शनि के प्रकोप से हैं परेशान तो लगाएं ये पौधा, शनि देव का दुष्प्रभाव होगा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!
Rakshabandhan 2026: राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
Kal Ka Rashifal 4 August: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!
Kal Ka Rashifal 4 August 2026: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
Embed widget