एक्सप्लोरर

Lord Ram: मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से मिलती है ये 5 सीख, जीवन बनता है सफल

Life Lessons From Lord Rama: भगवान राम एक श्रेष्ठ राजा थे. उन्होंने सत्य,दया,करुणा,धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया. इन्हीं गुणों की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है.

Shri Ram: भगवान राम जी को भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना जाता है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपना पूरा जीवन एक मर्यादा में रहकर व्यतीत किया. भगवान राम जी के चरित्र की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें लोगों का आदर्श बनाती हैं.  भगवान राम ने अपने आचरणों से हर किसी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है. 

प्रभु श्री राम एक आदर्श मनुष्य,पुत्र,भाई और पति होने के साथ-साथ एक आदर्श कुशल शासक भी थे. उनके शासन काल में व्याप्त सुव्यवस्था के कारण ही आज भी रामराज्य का उदाहरण दिया जाता है. आइये जानते हैं भगवान राम के चरित्र से हमें कौन-कौन सी सीख मिलती है.

सहनशीलता और धैर्य

भगवान श्री राम में गजब की सबनशीलता और धैर्य था. कैकेयी की आज्ञा पर राम जी ने 14 वर्ष का वनवास बिताया. समुद्र पर सेतु तैयार करने के लिए तपस्या की. राजा होते हुए भी उन्होंने संन्यासी की तरह जीवन व्यतीत किया. रावण द्वारा माता सीता के अपहरण के बाद भी उन्होंने संयम से काम लेते हुए सही समय की प्रतीक्षा की. सहनशीलता की ऐसी पराकाष्ठा भगवान राम में ही देखने को मिलती है. आज भी हर व्यक्ति को भगवान राम के इस गुण को अपनाना चाहिए. 

दयालुता

भगवान राम के अंदर दयालुता का भाव कूट-कूट कर भरा था. वह पशु-पक्षी से लेकर हर प्राणी के लिए दयालु स्वभाव रखते थे. भगवान राम ने अपने इसी गुण के कारण हर किसी को अपनी छत्रछाया में लिया. भगवान राम ने सुग्रीव, हनुमानजी, केवट, निषादराज, जाम्बवंत और विभीषण सभी के प्रति दया भाव दिखाई. राजा होते भी उन्होंने इन लोगों को समय-समय पर नेतृत्व करने का अधिकार दिया. 

नेतृत्व क्षमता

भगवान राम राजा होने के साथ-साथ एक कुशल प्रबंधक भी थे. वो सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखते थे. भगवान राम के बेहतर नेतृत्व क्षमता की वजह से ही लंका जाने के लिए पत्थरों का सेतु बन पाया. भगवान राम ने सामान्य लोगों को जोड़कर ऐसी ताकत का निर्माण किया जिससे रावण जैसे एक शक्तिशाली शासक को भी पराजित होना पड़ा. भगवान राम ने लोगों को संगठन में ताकत की सीख दी.

मित्रता का गुण

भगवान राम अपनी अच्छी मित्रता के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने जिससे भी मित्रता की उससे अपना रिश्ता पूरे दिल से निभाया. महान राजा होते हुए भी राम जी ने हर जाति, हर वर्ग के व्यक्तियों के साथ मित्रता की. केवट हो या सुग्रीव,निषादराज या विभीषण सभी मित्रों के लिए भगवान राम ने कई बार संकट झेले और अपनी सच्ची मित्रता का परिचय दिया.

आदर्श भाई

भगवान राम एक आदर्श भाई थे. लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न के प्रति उनके प्रेम,त्याग और समर्पण के कारण ही उन्हें आदर्श भाई कहा जाता है. भगवान राम ने अपने सभी भाइयों के साथ एक समान व्यवहार करते थे. बड़े भाई की तरह हर मुश्किल में साथ दिया और उन्हें सही मार्ग दिखाया. भाईयो का भी उनके प्रति अथाह प्रेम था. वनवास जाते समय लक्ष्मण जी भी उनके साथ वन गए. वहीं भरत ने राजपाट मिलने के बावजूद सिंहासन पर बड़े भाई राम की चरण पादुका रख जनता की सेवा की.

ये भी पढ़ें

शनि के अस्त होते ही इस दिन से 4 राशियों के शुरू होंगे मुश्किल भरे दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: मेष को मिलेगा बड़ा मौका, मिथुन का रुका पैसा आएगा, ये 2 राशियां रहें सावधान
आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगा मेष राशि का चंद्रमा, पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget