एक्सप्लोरर

Libra Monthly Horoscope: तुला राशि वाले अपने करियर में मजबूत स्थिति में रहेंगे, जानें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope: इस महीने आप किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने के लिए आपको बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़े. आइए जानते है मासिक राशिफल.

Libra Monthly Horoscope: इस महीने में तुला राशि के जातकों को अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा. बड़ी ज़िम्मेदारी का बोझ उठाना पड़ सकता है. इस दौरान लोगों को मिलाकर काम करना बेहतर रहेगा. आइए जानते है तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा. 

बिजनेस एंड वेल्थ

  • 01 से 19 फरवरी तक बुध का सप्तम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे आपके द्वारा कोई बड़ी सफलता पाने के लिए बिजनेस में नया इनोवेटिव चेंज लाया जा सकता है.
  • 05 फरवरी से मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाऐगे जिससे आप पूरी तरह से बिजनेस माइंडेड होते हुए अपनी टीम और कम्पनी ऑफिस, वर्कप्लेस पर हेल्थ कैंप ऑर्गनाइज करेंगे.
  • शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस महीने में आपके अपने किसी पर्सनल रिलेशनशिप और बिजनेस में दूरी रखेंगे तो जीत में रहेंगे.
  • 20 फरवरी से बुध का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग रिलेटेड बिजनेस पर्सन्स को दोगुना मेहनत, चौगुना लाभ दिलवा सकती है. 

जॉब एंड प्रॉफेशन

  • 12 फरवरी तक सूर्य की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से प्रॉफेशन में परफेक्शन इस महीने में आपको आगे रख सकता है.
  • 04 फरवरी तक मंगल की चौथी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से कुछ लोग जॉब और प्रॉफेशन में महारत हासिल करना चाहेंगे पर उनके एफर्ट्स उतने दमदार नहीं होंगे.
  • 05 फरवरी से मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाऐगे जिससे वर्कप्लेस को काम करने के लिए फुल फ्लेज फैसीलीटीज वाला बनाने में मशगूल रहेंगे.
  • 13 फरवरी से सूर्य का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे इस महीने में जॉब चेंज का डिसीजन सही सिद्ध नहीं हो सकता है.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • गुरू-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से आपकी संतान आपके स्ट्रेस लेवल को किसी गड़बड़ी से बढ़ा सकती है और आपको सिर झुकाने पर मजबूर कर सकती है.
  • 05 फरवरी से मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से जीवनसाथी के साथ अनबन आपके शादीशुदा जीवन के लिए नुकसानदायक होगा.
  • 10 फरवरी तक शुक्र का सप्तम भाव पर होने से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे लव लाइफ में लव, हार्मनी और ऑनेस्टी का भरपूर होना सुकून देगा.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • गुरू का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे एग्जाम्स में सभी की उम्मीदों से बढ़िया प्रदर्शन करने की सोच आपको आगे बनाए रखेगी.
  • 11 से 19 फरवरी तक चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग घटित किये होने से हायर एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को स्टडीज के लिए ये महीना अच्छा सकारात्मक माहौल देगा.
  • 05 फरवरी से मंगल की चौथी दृष्टि गुरू पर होने से रीडिंग, राइटिंग और लर्निंग स्किल्स को मजबूत करने का जज्बा पूरे महीने रहेगा.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • 10 फरवरी तक गुरू-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहने से बीमारियों से बचने और हर तरह हेल्दी रहने के लिए योग और कसरत को आप अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाना चाहेंगे पर बिजी लाइफ इसमें अड़चन रहेगी.
  • केतु की सातवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व अष्टम भाव पर होने से ट्रैवल करते समय सभी सावधानियां बरतना आपके हित में रहेगा. 

उपाय-

09 फरवरी मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल और केवड़े के जल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करें. ऐसा करने से संतान संबंधी सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. इतना ही नहीं यह उपाय आपको प्रेम सबंधों में भी सफलता दिलाएगा.

10 फरवरी गुप्त नवरात्रा परः- मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करते हुए ऊँ हृं श्री अम्बिकायै नमः मंत्र की एक माला का जाप करें. साथ ही लक्ष्मी मंत्रों का साविधि जप करें. ज्ञान प्रदान करती हुई विद्या मार्ग के अवरोधों को दूर करती हैं. विद्यार्थियों हेतु देवी की साधना फलदाई है.

14 फरवरी सरस्वती जंयती और बसंत पंचमी परः- मीठे पीले चावल में केसर डालकर मां शारदा को भोग लगाते हुए ऊँ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें व पुस्तक, ग्रंथ या फिर ज्ञान संबंधी चीज दान करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026: स्टूडेंट्स को शुभ समाचार, आलस्य से बचें वरना होगा आर्थिक नुकसान, बीपी व शुगर पेशेंट रखें ध्यान
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026: स्टूडेंट्स को शुभ समाचार, आलस्य से बचें वरना होगा आर्थिक नुकसान, बीपी व शुगर पेशेंट रखें ध्यान
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026: संतान के करियर प्लानिंग में प्रगति, मार्केटिंग व पेमेंट कलेक्शन पर रखें फोकस
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026: संतान के करियर प्लानिंग में प्रगति, मार्केटिंग व पेमेंट कलेक्शन पर रखें फोकस
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? जानें 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या होगी तकरार? जानें 12 राशियों का हाल
मेष साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026: फोर व्हीलर खरीदारी के अनुकूल योग, कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आशातीत सफलता
मेष साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026: फोर व्हीलर खरीदारी के अनुकूल योग, कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आशातीत सफलता

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
Embed widget