एक्सप्लोरर

Kharmas 2023: लग गया खरमास, अगले एक महीने भूलकर भी ना करें ये काम, माना जाता है अशुभ

Malmas 2023: ज्योतिष शास्त्र में खरमास को अच्छा नहीं माना जाता है. इस दौरान कुछ खास काम करने की मनाही होती हैं. आइए जानते हैं कि अगले एक महीने तक आपको भूलकर भी कौन से कार्य नहीं करने चाहिए.

Kharmas In March 2023: 15 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसके साथ ही खरमास लग गया है. इसे मीन मलमास भी कहा जाता है. खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा.  सूर्य देव का मीन में प्रवेश करना अशुभ माना जाता है. खरमास के महीने में ग्रहों की दशा भी प्रतिकूल होती है.  इसलिए इस माह किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. माना जाता है कि खरमास में किए गए काम सफल नहीं होते हैं. 

ज्योतिष शास्त्र में खरमास को अच्छा नहीं माना जाता है. हालांकि खरमास के दौरान भगवान सूर्य देव की उपासना करना विशेष फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं कि अगले एक महीने तक आपको भूलकर भी कौन से कार्य नहीं करने चाहिए. 

खरमास में ना करें ये काम 

मीन खरमास लगने के बाद एक महीने तक कई मांगलिक काम वर्जित हो जाते हैं. इस दौरान शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. माना जाता है कि खरमास की महीने में विवाह करने पर पति-पत्नि का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहता है. खरमास के महीने में नए मकान का निर्माण और संपत्ति खरीदना भी वर्जित होता है. इस अवधि में बनाए गए मकान मजबूत नहीं बनते हैं या फिर उस घर में सुख-समृद्धि की कमी रहती है.

खरमास के महीने में कोई भी नया काम या व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि खरमास के महीने में शुरू किए गए कामों में सफलता नहीं मिलती है. इसके अलावा इस माह में गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नई वधू का गृह प्रवेश या फिर सगाई जैसे कामों की भी मनाही होती है. अन्य मांगलिक कार्य जैसे द्विरागमन या फिर कर्णवेध भी इस माह वर्जित होते है. इस माह किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान को करने से भी मना किया जाता है. 

ये भी पढ़ें

शनि देव की कृपा पाने का 18 मार्च को बन रहा अद्भूत संयोग, शनि कर रहे हैं परेशान तो करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget