एक्सप्लोरर

Kartik Maas 2023: कार्तिक माह में किए गए ये काम दिलाते हैं पापों से मुक्ति, मिलता है मोक्ष

Kartik Maas Upay: कार्तिक का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है. कार्तिक माह में किए गए ये उपाय जीवन में सुख-शांति लाते हैं.

Kartik Month Significance: कार्तिक का महीना 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और 27 नवंबर 2023 तक रहने वाला है. शास्त्रों में कार्तिक माह का विशेष महत्व बताया गया है.  कार्तिक मास के बारे में कहा जाता है कि, इस मास से देव तत्व प्रबल हो जाते हैं. इस महीने में भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी की पूजा करना विशेष फलदाई होता है. कार्तिक के महीने में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और दान आदि करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं. 

कार्तिक मास में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार पड़ते हैं. इस महीने में किए जाने वाले कुछ खास उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं. इन उपायों को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. जानते हैं इन उपायों के बारे में.

कार्तिक मास में करें ये काम

  • इस महीने भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, यम देवता और पीपल देवता के पूजा का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस महीने इनके समक्ष दीपक जलाने से संकटों से मुक्ति मिलती है और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है. 
  • इस महीने को पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह में नदी में दीप प्रवाहित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस माह में पवित्र नदियों में जाकर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. 
  • कार्तिक मास में लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ जरूर करें. इससे जीवन में तमाम तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इन नियमों का पालन करने वाले लोग पुनर्जन्म लेकर उत्तम कुल में पैदा होते हैं. 
  • कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह करना बेहद शुभ होता है. इस माह तुलसी से जुड़े उपाय करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली हर तरह की परेशानियां दूर होने लगती हैं. 
  • इस महीने भगवान विष्णु को तिल अर्पित करना भी बहुत शुभ माना गया है. इस उपाय को करने से पापों से मुक्ति मिलती है. इस महीने में जो लोग नियमित रूप से तुलसी में जल देते हैं या तुलसी की मिट्टी लेकर उसका तिलक करते हैं, उनके हर काम सफल होते हैं.
  • कार्तिक मास में अपनी यथाशक्ति के अनुसार अन्न और वस्त्र का दान करने से कभी भी अन्न, धन और वस्त्र की कमी नहीं होती है. इसलिए इस महीने दान-दक्षिणा जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

इस वर्ष पांच नहीं छह दिनों का होगा दीपोत्सव, जानें दीपावली महापर्व की सारी तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget