एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: इस वर्ष पांच नहीं छह दिनों का होगा दीपोत्सव, जानें दीपावली महापर्व की सारी तिथियां

Diwali Deepotsav 2023 Dates: धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार शुरू हो जाता है. भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली पर्व का आखिरी दिन होता है. 5 दिनों का दीपावली महापर्व इस साल छह दिनों का होगा.

Deepawali Mahaparva 2023: हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. इसी कारण से तब से ये परंपरा चली आ रही है.  

इस साल 6 दिनों का होगा दीपावली महापर्व 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि पांच दिनों का दीपावली महापर्व इस वर्ष छह दिनों का होगा. इस बार तिथियों के भुग्त भोग्य यानि घटने बढ़ने के कारण दीपावली का पर्व 6 दिनों का होगा. इस बार दीपावली महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को धनतेरस से होगी. छोटी दीपावली या रूप चौदस रविवार 12 नवंबर 2023 और दीपावली रविवार 12 नवंबर 2023, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा मंगलवार 14 नवंबर 2023 और भैयादूज बुधवार 15 नवंबर 2023 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा. 

 

पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व भी होता है. इस दिन शाम और रात के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है. धनतेरस दीपावली का पहला दिन माना जाता है. इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि किसी भी तिथि के व्यतीत होने के काल को जो पूरा हो चुका है वह भुक्त काल कहलाता है और जो कल अर्थात समय भोगना या बीतना शेष है वह भोग्य काल कहलाता है. जैसे कि दिनांक 10 नवंबर 2023 को द्वादशी तिथि दोपहर 12:35 पर बीत जाएगी यह द्वादशी तिथि का भुक्त काल हो गया है और उसके बाद त्रयोदशी तिथि का प्रवेश हो जाएगा जो कि दूसरे दिन दोपहर 1:57 तक रहेगा यह त्रयोदशी तिथि का भोग्य काल कहलायेगा. इसमें प्रत्येक पर्व के लिए समय निर्धारित है धनवंतरी त्रयोदशी पर यम दीपदान प्रदोष समय में होता है इसलिए प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को रहने से धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार तिथियां के भुक्त भोग्य के अंतर के कारण धनतेरस 10 नवंबर को है, परंतु 11 नवंबर को दोपहर 1:58 पर चतुर्दशी तिथि आ जाएगी. इस कारण 12 नवंबर को प्रातः काल में रूप चतुर्दशी का स्नान होगा. इसके अलावा 12 नवंबर को मध्याह्न 2:45 पर अमावस्या आ जाएगी इसी कारण 12 नवंबर को ही महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव मनाया जायेगा. वही 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा 9 मुहूर्त से अधिक होने पर 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट होगा और भाई दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जायेगा. आमतौर पर धनतेरस के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियां के भुक्त भोग्य भोग्य के अंतर के कारण नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली और दीपावली दोनों एक ही दिन होंगे. 12 नवंबर को प्रातःकाल रूप चतुर्दशी और सायंकाल में दीपोत्सव एवं महालक्ष्मी पूजन होगा.

दीपावली महापर्व की तिथियां

धनतेरस- 10 नवंबर
मासिक शिवरात्रि और हनुमान जयंती - 11 नवंबर
छोटी दीपावली या रूप चौदस और दीपावली - 12 नवंबर 
सोमवती एवं देव पितृकार्य अमावस्या - 13 नवंबर
गोवर्धन पूजा - 14 नवंबर 
भाई दूज - 15 नवंबर

ये भी पढ़ें

राहु-केतु ने बदली चाल, दोनों ग्रहों का गोचर 12 राशियों पर डालेगा ये प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget