एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में पूजन से होगी विष्णु भगवान की कृपा

Kamika Ekadashi Shubh Muhurt: कामिका एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य कुयोनि यानि खराब योनि में जन्म नहीं लेता है. इसे करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Kamika Ekadashi Puja: 13 जुलाई यानी आज कामिका एकादशी मनाई जा रही है. सावन की इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरूप की पूजा की जाती है. आज गुरुवार होने की वजह से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का दिन माना जाता है. इस दिन कामिका एकादशी पड़ने से भक्तों को इसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

कामिका एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

कामिका एकादशी पर पूजा का पहला मुहूर्त सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक का था. वहीं पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त 13 जुलाई को सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक का है.

कामिका एकादशी की पूजन विधि

कामिका एकादशी के दिन प्रात:काल स्नान से निवृत्त होकर पहले व्रत का संकल्प लें. पूजाघर में थोड़ा सा गंगाजल छिड़ककर पूजा स्थान को पवित्र कर लें. अब इस स्थान पर एक लकड़ी की चौकी लगाएं और उस पर पीला कपड़ा बिछाएं. इस चौकी पर भगवान विष्‍णु की मूर्ति या फिर तस्‍वीर स्‍थापित करें. इसके बाद विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा प्रारंभ करें. 

कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फल-फूल,तिल,दूध,पंचामृत आदि अर्पित करें. श्री हरि के नाम का स्मरण करें और भजन-कीर्तन करें. इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है. भगवान विष्‍णु की पूजा में तुलसी दल शामिल करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है. एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी को ब्राह्मण को भोजन और दक्षिणा देकर विदा करने के बाद ही व्रत का पारण करें.

कामिका एकादशी व्रत का महत्व

कामिका एकादशी का व्रत रखने और पूजन करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों की भी कृपा होती है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं. इस एकादशी का व्रत जरूर करने से मन से भय-रोग दूर होता है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इस एकादशी व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें 

ये है शिवजी की प्रिय राशियां, इन लोगों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं महादेव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget