एक्सप्लोरर

Iran Israel War: इजरायल के लिए आने वाले दिन कैसे रहेंगे, नहीं मिल रहे अच्छे संकेत!

Iran Israel War: ईरान के हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट देशों में हलचल मच गई. युद्ध की स्थिति बनती दिख रही है. ईरान, लेबनान और फिलिस्तीन के समाने इजरायल झुकने को तैयार नहीं है. 

Iran Israel Conflict: इजरायल आक्रमक हो गया है. ईरान (Iran) के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध नीति में बदलाव करते हुए ईरान, लेबनान (Lebanon) और फिलिस्तीन (Palestine) पर हमले तेज कर दिये हैं. आने वाले दिनों में स्थिति शांति बहाल हो पाएगी ऐसी फिलहाल स्थिति नहीं दिख रही है. ज्योतिष और ग्रहों की गणना की बात करें तो आने वाले कुछ दिन मिडिल ईस्ट में बड़ी हलचल लेकर आ रहे हैं.

ईरान नहीं मानेगा या अभी और बरपाएगा इजरायल पर कहर
ईरान ने कदम बढ़ा दिए हैं, वो फिलहाल पीछे हटने वाला नहीं है. ईरान (Iran) फिलहाल इजरायल से दो दो हाथ करने के मूड में दिखाई दे रहा है. ईरान की कुंडली (Kundli) से फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है.

ईरान की कुंडली कर्क लग्न की है. 1 अप्रैल 1979, दोपहर 3 बजे की कुंडली के अनुसार 20 अक्टूबर 2024 के आसपास ईरान कुछ बड़ा कर सकता है. इस दिन मंगल (Mangal) का प्रवेश कर्क राशि में होने जा रहा है. जो कि मंगल की नीच राशि मानी जाती है.

मंगल (Mars) ग्रह को ज्योतिष में ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य और युद्ध का कारक ग्रह बताया गया है. ग्रहों की स्थिति से प्रतीत होता है कि ईरान (Iran) किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगा और आने वाले दिनों में किसी बड़े देश के सहयोग से वो बड़ी रणनीति बना सकता है.

इजरायल क्या करेगा?
इजरायल (Israel) की कुंडली 14 मई 1948 को शाम 4 बजे की है. इजरायल की कुंडली कन्या लग्न है. बीते 2 अक्टूबर को कन्या लग्न में ही सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगा था. इससे कुछ ही घंटे पहले ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला कर दिया था. कुंडली में मंगल 12वें भाव में विराजमान है. 20 अक्टूबर से मंगल की स्थिति इजरायल के लिए चुनौतियां लेकर आ रही हैं. इजरायल को उसके शत्रुओं से जबरदस्त टक्कर मिलने वाले योग बन रहा है. इस बार उसके सामने 1948, 1967 और 1973 जैसी स्थिति नहीं दिखाई दे रही है.

इस बार उसे शत्रुओं से करारी टक्कर मिलने जा रही है. ग्रहों की स्थिति देखें तो इजरायल भी अपने शत्रुओं को हावी नहीं होने देगा. इजराइल की राहु (Rahu) की महा दशा चल रही है. राहु एक मायावी ग्रह है, इसे समझना मुश्किल है. इसलिए इजरायल को समझना शत्रुओं के लिए मुश्किल होगा. राहु जासूसी (detective), सीक्रेट ऑपरेशन (Secret Operation) के जरिये भी शत्रुओं की नाक में दम कर सकता है. फिलहाल इजरायल (Israel) के लिए समय कष्टकारी है, जिससे उभरने में अभी समय लगेगा.

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: खंडहर में बदला दक्षिणी बेरूत, इजरायल ड्रोन से उजाड़ रहा हिजबुल्लाह का गढ़, जगविंदर पटियाल की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget