एक्सप्लोरर

14 मार्च राशिफल: शेयर बाजार से इस राशि के लोगों को हो सकता है नुकसान

सूर्य आज राशि परिवर्तन कर रहे है. सूर्य कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. आज का राशिफल विशेष है. इस दिन मेष राशि वालों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. कन्या राशि वाले सोच समझ कर निवेश करें.

आज के दिन आपके भाग्य के सितारे बहुत कुछ कह रहे हैं. तुला राशि के जातकों को जहां आज धैर्य से काम करने की जरूरत है वहीं धनु राशि वाले ऑफिस में काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे.

मेष- आज के दिन मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें. वहीं दूसरी ओर कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग कामकाज में ठीक तरह से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे. व्यापारियों को कार्यों में कुछ अवरोध देखना पड़ सकता है, इसलिए अपेक्षा से अधिक जोर लगाना पड़ेगा. सेहत की बात करें तो भारी सामान उठाने से परहेज करें अन्यथा मांसपेशियों में खिचाव हो सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें उनको कोई परेशानी है तो उनकी मदद करें, आपका छोटा सा सहयोग उनको मुस्कान दे सकता है. आसपास के लोगों का रवैया उपेक्षा पूर्ण हो सकता है. लंबी दूरी की यात्रा से आज आपको बचना चाहिये.

वृष- आज के दिन आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा. प्रियजनों से मुलाकात होगी. कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा मेहनत करते रहें साथ ही अपने सभी कामों को नये तरीके से करने का प्रयास करें. यदि आप कोई नया व्यापार शुरु करने की सोच रहे हैं और उसमें इन-वेस्ट भी करना चाहते हैं तो आज पैसे के मामलों में थोड़ा हाथ खींच कर चलना होगा. हेल्थ में जिन लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या है उनको इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक विवादों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है,क्योंकि कुटुम्ब में कलह की स्थिति बनी हुई है.

मिथुन- आज के दिन अपने कार्य में संपूर्ण ज्ञान का प्रयोग करना ही आपके लिए बेहतर होगा, जिससे सफलता और प्रसिद्धि दोनों ही प्राप्त होगी. ऑफिस में कार्य को करते समय कोई जल्दबाजी न करें, उसे विधिवत रुप से अवश्य चेक कर लें क्योंकि आज जल्दबाजी में गलतियां जा सकती हैं. कारोबार में कुछ अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है इसके लिए आपको तैयार रहना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें जो लोग स्मोकिंग करते हैं वो सचेत हो जाएं क्योंकि फेफड़े से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. घर परिवार के साथ भी थोड़ा समय व्यतीत करें, आज बाहर डिनर का भी प्लान बना सकते हैं.

कर्क- आज के दिन अपनी किसी प्राथमिकता से समझौता करना पड़ेगा. कर्मक्षेत्र में चल रही परेशानियां कम होंगी साथ ही ऑफिस में सह-कर्मियों के साथ तालमेल न बिगड़ने दें और अपने के कार्य पर ध्यान केन्द्रित करके रखें. थोक के व्यापारियों को लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. सेहत में पैर के पंजों की केयर करें, टाइम निकाल कर गर्म पानी से पैरों को धोएं. ब्यूटी ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं. आपके प्रति लोगों का व्यवहार थोड़ा नेगेटिव हो सकता है वहीं दूसरी ओर माता का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है. बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं उनके साथ समय बिताना आपके लिए जरूरी है.

सिंह- आज के दिन मन शांत रहेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ नकारात्मक लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. ऑफिस में अगर किसी का बर्थडे है तो सबके साथ इंज्वाय करें, उन्हें गिफ्ट दें. साथ ही एक बात पर विशेष ध्यान रखना है की ऑफिस का माहौल आपकी वजह से खराब न हो. लोहें का कारोबार करने वालों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से बासी खाना या जंक फूड न का सेवन करने से बचे कोशिश करें कि दिन में एक फल अवश्य खाएं. जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए बेवजह की बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा

कन्या- आज के दिन समय रहते कार्य निपटा लेंगे, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले एक बार विचार कर लें. ऑफिस में नये काम के प्रति रुचि बनाएं रखनी है, क्योंकि इस समय नई चीजों को सीखने से ज्ञान में वृद्धि होगी. जो लोग मैन्यूफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े हुये हैं उनके लिये दिन शुभ रहेगा. स्वास्थ्य में प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ सकती है. जो लोग प्रॉपर डाईट नहीं लेते वो लोग खान-पान का ध्यान रखें. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है, यदि उनकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो तो उसे ठीक कराने में उनकी मदद करें.

तुला- आज के दिन धैर्यवान होकर कार्य करना हितकारी होगा, भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा. कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केन्द्रित करके रखें सभी कार्य होते चलें जाएंगे. व्यापारियों को अपने कंपटीटरों पर भी ध्यान देना होगा, कंपटीशन की वजह से अपने व्यापार को मुश्किल में न डालें. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं उनके लिए मन को एकाग्र करते हुए केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना है. सेहत की बात करें तो पानी से संबंधित दुर्घटनाओं से बचकर रहें, यदि आप स्विमिंग करते हों तो आज न करें. बड़े भाई व मित्रों के साथ किसी परिचित के घर जा सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन मजबूती के साथ अपने आप को व्यक्त कर पायेंगे. मन में पिछली चली आ रही दुविधाओं का समाधान प्राप्त होगा. ऑफिस में आपके उच्चाधिकारी आपके काम को बारीकी से चेक कर रहे हैं, इसलिए इस समय काम में लापरवाही बिल्कुल न करें. व्यापारियों के लिए समय शुभ है, साथ ही व्यापार का एक्टेंशन करने की सोच रहे हों तो उसकी प्लानिंग करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से माइग्रेन रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. यदि नींद पूरी नहीं होती हो तो भरपूर्ण नींद लें. भाइयों और बहनों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे, कार्य के चलते उनसे भेट नहीं हो पा रही हो तो आज के दिन मिलें.

धनु- आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ का असर पर्सनल लाइफ में न पड़ने दें. ऑफिस में कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कार्य भले ही थोड़ा करें, लेकिन उसमें गलतियों की कोई गुंजाईश नहीं होनी चाहिए. व्यापारियों को जनसंपर्क बढ़ाने के लिए लोगों से कम्यूनिकेशन बनाएं रखना है परिचितों से बात-चीत करते रहें. हेल्थ की बात करें तो उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति मानसिक तनाव लेने से बचें. यदि घर में काफी समय से कोई धार्मिक कार्य न हुआ हो और कई बार मन में आया भी हो कि कुछ कराना है तो यह समय सर्वोत्तम है. संगे संबंधी यदि हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो उनसे मिलने अवश्य जाएं.

मकर- आज के दिन अपने सिद्धांतों के साथ कोई कंप्रोमाइज करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप के सिद्धांत ही आपकी जमा-पूँजी है . कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद करना है क्योंकि आज का समय बहुत कीमती है केवल ऑफिस के कामों पर ही ध्यान दें. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों की प्रोमोशन की बात चल सकती है. व्यापारी वर्ग अपने वाणी पर संयम रखें अन्यथा ग्राहक आपसे नाराज हो सकते है. स्वास्थ्य की दृष्टि से गले से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की गलतफलमीयों के वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है.

कुम्भ- आज के दिन मन एक जगह नहीं टिकेगा इधर-उधर भागेगा लेकिन आज आपको अपने काम पर ही ध्यान लगा कर रखना होगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका है वहीं दूसरी ओर जो लोग विदेशों में जॉब ढूंढ रहे हैं उनको भी सफलता मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा. हर काम को काफी बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए . सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा लेकिन वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है, अपने सम्बन्धों को पर्याप्त महत्व दें.

मीन - आज के दिन ईश्वर पर आपका भरोसा और मजबूत होगा. ऑफिस में कार्य के कारण अति व्यस्तता रहेगी साथ ही आपके कार्य को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं. व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करें, माउथ पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी. हेल्थ में यदि आपको हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें, क्योंकि इस समय हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. भवन से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हो तो एक बार परिवार के सदस्यों की राय भी जान लें. सदाचारी दोस्तों के साथ ही समय बताएं. बुरी आदत वाले मित्रों से थोड़ा बच कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
Amarnath Yatra 2026: पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले युवा श्रद्धालु, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में शुरू हुई यात्रा
पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले युवा श्रद्धालु, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में शुरू हुई यात्रा
Amarnath Yatra 2026: पहले दल के रवाना होते ही गूंजे 'बम बम भोले', श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह और अटूट विश्वास
पहले दल के रवाना होते ही गूंजे 'बम बम भोले', श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह और अटूट विश्वास
Majhighariani Temple: ओडिशा के माँ माझीघरियानी मंदिर में ₹1.26 करोड़ का दान, नौ देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिलीं
ओडिशा के माँ माझीघरियानी मंदिर में ₹1.26 करोड़ का दान, नौ देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिलीं

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget