एक्सप्लोरर

Horoscope Today 25 August: कन्या राशि के लिए बन रहे हैं नौकरी में प्रमोशन के आसार, आप भी जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 25 August 2022, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन विशेष है. सभी राशियों का जानते हैं, आज का राशिफल (Horoscope In Hindi)-

Horoscope Today 25 August 2022, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को आज यानि 25 अगस्त 2022 को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. वृषभ राशि वाले आज आत्मविश्चास से भरे रहेंगे. कन्या राशि वालों को जॉब में तरक्की मिल सकती है. अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi)-

मेष राशि (Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन हर मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे. नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी महिला पर सोच समझकर भरोसा करना होगा, नहीं तो वह उनके किसी काम में अड़ंगा अड़ा सकती है. परिवार में चल रही अनबन को आप माता पिता की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। भाई व बहनों से आपकी अच्छी बनेगी, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातें भी शेयर करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, क्योंकि वह जिस काम में हाथ डालेंगे, उन्हे सफलता अवश्य प्राप्त होगी.  बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आप अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, उससे अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं. आप किसी व्यवसाय को छोटा या बड़ा सोच कर ना करें. विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी, लेकिन कोई विपरीत परिस्थिति आपको परेशान करके रख देगी, लेकिन फिर भी आपको उसमें गुस्सा करने से बचना होगा. संतान द्वारा कोई प्रसंन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है. आपने यदि पहले किसी को उधार दिया था, तो वह धन भी आज आपको मिल सकता है. जो लोग नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातक आज अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आएगा कि मैं नौकरी करूं या व्यवसाय, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करके एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा. बिजनेस कर रहे लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो उनके धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा.  आपकी कोई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी. जीवनसाथी से अपने मन की कुछ बातों को शेयर करेंगे, जिन्हें सुलझाने  में उनकी पूरी मदद करेंगी. 

सिंह राशि (Leo)- सिहं राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आपको कोई ऐसा काम पूरा होगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं. परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य को भी रिटायरमेंट मिल सकता है. व्यवसाय कर रहे लोगों को आज धन लाभ होने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ध्यान देना होगा कि धन कमाने के लिए किसी गलत रास्ते को बिल्कुल ना अपनाये, नहीं तो इसमें आपको परेशानी होगी. आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा. आप परिवार के किसी सदस्य से अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन मित्रों के सहयोग से आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए लाभदायक रहेगा. परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे करेंगे, जिन्हें आप पूरी करने में कामयाब रहेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातको के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. परिवार का कोई सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेगे व आपसे कुछ जरूरी मुद्दे पर बातचीत कर सकते है, जिसमें आपको उन्हें सही सलाह देनी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी पर से  भरोसा डगमगा सकता है. भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी. व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग पिछले कुछ समय से यदि धीमी गति के कारण परेशान थे, तो आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप भागदौड़ करेंगे. ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है. राजनीति की दिशा में दौड़ लगा रहे लोगों को आज कोई अच्छा पद तो मिलेगा, लेकिन उसके साथ-साथ टेंशन भी बहुत होगी.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के जातक आज  दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे, जिसमें वह उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज दिन बेहतर रहेगा. आप अपने से ज्यादा दूसरों की कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन इसमें आपको अपने किसी जरूरी काम को नहीं छोड़ना है. परिवार के किसी सदस्य पर ज्यादा विश्वास करके अपने दिल की बात बताना आपको नुकसानदायक रहेगा, क्योंकि वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके अंदर जो बोलने की कला है, वह आपको मान सम्मान दिलवा सकती है. आप निवेश की कुछ योजनाएं तो बनाएंगे, लेकिन उनमें निवेश पिताजी से पूछ कर करे, तो आप अच्छा लाभ कमाएंगे. संतान को विदेश में नौकरी मिल सकती है. आपको आज आपका कोई रुका हुआ काम आपके किसी मित्र के सहयोग से पूरा होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा. आपको ससुराल पक्ष से आज आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है, जिससे आप अपने कुछ पुराने कार्य भी करवाने में कामयाब रहेंगे. आपको आज योग और व्यायाम पर ध्यान देना आवश्यक है, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या अपनी चपेट में ले सकती है. आज आप घर व बाहर दोनों जगह काम के बीच तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों के लिए भी आप समय आसानी से निकाल पाएंगे.

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि के जातको के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, आपको व्यापार में चली आ रही समस्याओं से आज मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको परिवार मे चल रहे वाद विवाद में दोनों पक्षों की सुनकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिससे  परिवार के सदस्य दोनों प्रसन्न रहेंगे. आप  किसी नई गाड़ी को घर ला सकते हैं. सामाजिक कार्यक्रमों में आप हिस्सा तो लेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने से बाज नहीं आएंगे.

कुत्ते को रोटी खिलाने से क्या होता है? नहीं जानते हैं तो जान लें, ये तीन ग्रह भी देने लगते हैं शुभ फल

ये गलतियां महिलाओं को मुसीबत में डाल देती हैं, फैमिली लाइफ भी हो जाती है डिस्टर्ब

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget