एक्सप्लोरर

Horoscope Today 12 January 2022: मेष, तुला और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 12 January 2022 Aaj Ka Rashifal: 12 जनवरी 2022 का दिन इन 5 राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष से मीन राशि तक का जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 12 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 12 जनवरी 2022 बुधवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. आज का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेगा. आज भरणी नक्षत्र है. आज का दिन जॉब, शिक्षा, करियर, बिजनेस, दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल.

मेष- आज का दिन सामाजिक रूप से अच्छा रहने वाला है. आपकी बातों से लोग प्रभावित रहेंगे. दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी. सुबह से ही मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता महसूस होगा. मन धार्मिक कार्यों की ओर अधिक लगेगा. लंबे से समय से जिन मित्रों से या रिश्तेदारों के बात न की हो. उन्हें कॉल करें, उनके हाल-चाल लें. उन्हें और आपको दोनों को ही मानसिक शांति का एहसास होगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ अलर्ट रहने की आवश्यकता है. ग्रहों की स्थितियां शरीर में पीड़ा दे सकती है. फालतू के खर्चों में धन व्यय होगा, अतः जहां आवश्यकता लगे, वहीं धन को खर्च करें.

वृष- आज के दिन अपने स्वभाव में मिठास और चेहरे पर मुस्कुराहट रखनी होगी. कानून से संबंधित या किसी सरकारी काम करा रहे है या प्लान चल रहा हो तो उनके नियमों का उल्लंघन करने से बचें. व्यापार हो या ऑफिस अपनी छवि में आंच न आने दें. दुश्मन आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.बढ़ती सर्दी हड्डियों का दर्द और परेशानी का कारण बन सकती है. इसके लिए विटामिन डी लेना और कैल्शियम लेना फायदा पहुंचाएगा.  पुराने दोस्तों से बातें होगी, लंबे समय से बात न की हो तो नये साल का मुबारक बाद देने के बहाने उनके हाल-चाल लें और संपर्क बनाए. 

मिथुन- आज के दिन धर्म-कर्म में मन लगाए रखना होगा. दान-पुण्य करें. कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच अवश्य लें, ग्रहों की स्थितियां आपकी बातों में छिपी कड़वाहट को सामने लाएंगी जिससे कोई  बुरा मान सकता है. ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने के कारण तनाव हो सकता है. ऑफिशियल कार्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे. व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. आय में वृद्धि होगी और नए रास्ते भी खुलेंगे. आंखों से संबंधित रोगों से अलर्ट रहें. लंबे समय तक यदि कंप्यूटर में काम करते हैं तो आंखों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है. परिजनों का अच्छा खासा सहयोग मिलने वाला है.

कर्क- आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा नहीं रहेगा. मन में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे, जिससे अशांति का वातावरण महसूस होगा. कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा. जो भी काम आप हाथ में लेंगे तो उस कार्य में सफलता मिलेगी. यदि किसी को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अपनी क्षमतानुसार उसकी मदद करें, उसकी जरूरत में बढ़चढ़कर हिस्सा लें, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. कार्यों में आलस्य बिल्कुल भी नहीं करना है, एक्टिव रहते हुए सभी कार्यो को अंजाम दें. दैनिक दिनचर्या से थोड़ा समय निकालें और घर में बच्चों और बड़ों को समय दें. घर के सदस्यों के साथ किसी इंडोर गेम का आनंद लें.

सिंह- आज के दिन मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखना होगा.  आत्मविश्वास बनाए रखें. ईश्वर आपकी परीक्षा ले रहा है, उस परीक्षा में पास होने के लिए अपने को निखारने की आवश्यकता है. कार्यों को लेकर प्रोफेशनल बने रहें. ऑफिस हो या व्यापार, किसी भी कार्य में अपनापन और नम्रता आपका वर्क लोड बढ़ा सकती हैं. ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश होंगे और सहयोगियों से आपकी प्रशंसा करेंगे. आर्थिक रूप से व्यापारियों के लिए दिन अच्छा नहीं है. खुदरा व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ सकता है. लंबें समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधित मामलों में आराम मिलेगा. घर में प्रसन्नता का माहौल बनाए रखें.

कन्या- कन्या राशि वालों को आज खर्चों में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. अनावश्यक कार्यों में जेब ढ़ीली हो सकती है. ऑफिस हो या समाज अपनी छवि को बनाए रखें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है, बाहर आपकी बुराइयां हो सकती है. जिसके कारण भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिशियल कार्य को पूरा करने में फोकस करें. छोटे कारोबारियों की समस्या में कुछ राहत मिलेगी. कोरोना वायरस फिर से एक्टिव हो गया है, अतः सावधानी बरतते हुए ही घर से बाहर कम से कम जाएं और अलर्ट रहें. जीवनसाथी प्रसन्न रहें इस बात का ध्यान रखें, साथ ही उन्हें उपहार ला कर दें.

तुला- आज के दिन मन की बात किसी अपने के साथ शेयर कर सकते हैं. कोई ऐसी बात जिसके कारण काफी समय से तनाव में थे, बातचीत से मानसिक शांति मिलेगी, और आप हल्का महसूस करेंगे. लोगों की मदद करें. अपने आस-पास लोगों को जागरूक करें. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा, अन्यथा आने वाली परीक्षाओं में परिणाम खराब हो सकता है. बदलता मौसम और हवा स्किन संबंधित रोग दे सकता है. जिससे परेशानी हो सकती हैं. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी. घर में किन्हीं बात को लेकर विवाद हो सकता है, अतः बातचीत में मधुरता रखें.

वृश्चिक- आज के दिन व्यापार और ऑफिस दोनों जगहों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम की प्रशंसा होगी. टीम को लीड करते हैं तो सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें, अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है. मानसिक स्थिति में बदलाव आएगा. अच्छी सोच अच्छे परिणाम दिलाएगी. यदि कोई नया करने की सोच रहे हो तो आज टाल दें. नयी जिम्मेदारियों का भार उठाने के लिए दिन ठीक नहीं है. शरीर में  थकान और आलस्य की स्थिति रहेगी. स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. परिवार का माहौल बनाए रखने के लिए सबको प्रसन्न रखना होगा. घर में हंसी मजाक और प्रफुल्लता भरा माहौल बना रहे. इसकी जिम्मेदारी आपकी ही है.

धनु- आज के दिन बेवजह की बातों को मस्तिष्क में नहीं लाना है. ऐसी बातें आपके दिन को खराब करेंगी और इसका कोई हल भी नहीं निकलेगा. वाद-विवाद की स्थितियां उत्पन्न होती है तो इससे दूर रहे. अपने मुंह से कुछ भी गलत न बोले. ऑफिस या घर कहीं भी, नये कार्य की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. जिसे पूरी जिम्मेदारी और सही तरीके से आपको करना होगा. सिर दर्द और आंखों का दर्द आपको परेशान कर सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. यदि किसी बात पर तनातनी चल रही थी तो आज सुलह हो सकती है. भाई-बहनों के साथ किन्हीं बातों पर चर्चा हो सकती है.

मकर- आज के दिन अंजान पर भरोसा करने से बचना होगा. किसी पर जल्दी तुरंत विश्वास कर लेना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है. ऐसे स्वभाव में बदलाव की आवश्यकता है. कारोबार की स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है. किसी भी तरह का नया निवेश कारोबार में करना, नुकसान पहुंचा सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है. कठिन परिस्थितियों का बखूबी सामना करेंगे. बेवजह घर से बाहर न निकलें. कोरोना का कहर चपेट में ले सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होंगे. संतान यदि उच्च शिक्षा का प्लान कर रही है तो उसके करियर क्षेत्र को चुनने में उसकी मदद करें.

कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कुछ कष्टकारी रहने वाला है. आसपास का वातावरण आपको परेशान कर सकता है. किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर अनिश्चितता रहेगी. दिनभर सोच विचार मस्तिष्क में चलता रहेगा. व्यापार में समस्या आने की आशंका है. किसी की बातें दिल को चुभ सकती है अतः अपने मन को सकारात्मक रखते हुए दिन को बिताएं और किसी की भी बात को दिल पर न लें. महिलाएं रोग के प्रति अलर्ट रहें, छोटी सी भी समस्या होने पर उसे इग्नोर न करें. मनोरंजन में रुचि बनाए रखें. घर के किसी काम में आपकी आवश्यकता होती है तो अपनों को समय दें.

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मानसिक और भावात्मक रूप से अच्छा रहने वाला है. परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों उनसे निपटने में आसानी होगी. कर्मक्षेत्र में समस्या बढ़ सकती है. कोई भी लेन-देन बहुत ध्यान से करें, काम में किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका न दें. सम्बन्धों और संपर्कों से लाभ मिल सकता है. मानसिक रूप से मिला यह सपोर्ट आपको आर्थिक परिणाम दिलाएगा. व्यापारियों को सूझबूझ से काम लेना होगा. बदलता मौसम आपको बुखार की चपेट में ले सकता है अतः इससे अलर्ट रहने की कोशिश करें. परिजनों से काफी अच्छा संवाद स्थापित होगा, जिससे घर में आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.

यह भी पढ़ें:
Astrology : नहीं पता है आपको अपनी राशि, तो यहां करें क्लिक, नाम के पहले अक्षर से लगाएं राशि का पता

Makar Sankranti 2022 : सूर्य देव चले पुत्र के घर, आप भी इस एक उपाय से पिता-पुत्र की पा सकते हैं कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि
Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि
Kumbh Rashifal 31 July 2026: कुंभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, विदेश से मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट प्रपोजल
Kumbh Rashifal 31 July 2026: कुंभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, विदेश से मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट प्रपोजल
Makar Rashifal 31 July 2026: मकर राशि वालों को 2रे चंद्रमा से होगा बड़ा वित्तीय लाभ, बिजनेस में स्ट्रेटजी होगी सफल
Makar Rashifal 31 July 2026: मकर राशि वालों को 2रे चंद्रमा से होगा बड़ा वित्तीय लाभ, बिजनेस में स्ट्रेटजी होगी सफल
Vrishchik Rashifal 31 July 2026: वृश्चिक राशि वाले 4ठे चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें सावधान, मां की सेहत व खर्चों पर रखें ध्यान
Vrishchik Rashifal 31 July 2026: वृश्चिक राशि वाले 4ठे चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें सावधान, मां की सेहत व खर्चों पर रखें ध्यान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget