राशिफल, 24 सितंबर सोमवार: कुंभ राशि के लोगों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का हाल
सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है?

आज का राशिफल: आज (24 सितंबर, सोमवार) का राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष राशि (Aries Horoscope)- ध्यान से चलें और सेहत का ख्याल रखें. धन खर्च हो सकता है. कीमती चीजों को संभालकर रखें. दूध या दूध से बनी चीजों को संभालकर रखें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- लाभ का दिन है. आगे बढ़ने के लिए दिन बढ़िया है. आज की पढ़ाई से लाभ होगा. नए रिश्ते जोड़ सकते हैं. मंगल काम का समय है. सेहत का ख्याल रखें और ऊं नम: शिवाय का जप करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- प्रशंसा प्राप्त हो सकती है. नई नौकरी या प्रमोशन के लिए दिन ठीक है. माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें. पित्तरों को प्रणाम करें. मां दुर्गा की चरणों में लाल फूल भेंट करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- भाग्य मजबूत है. रुके काम आगे बढ़ाने की कोशिश करें आनंद रहेगा. यात्रा में सेहत का ख्याल रखें. विपरीत लिंग से मर्यादित व्यवहार करें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जप करें और पित्तरों को प्रणाम करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- सेहत के लिए दिन अच्छा है. खुशी मिल सकती है. व्यक्ति विशेष के मिलने से लाभ होगा. ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें और वाणी का ख्याल रखें. सूर्य को जल दें पित्तरों का तर्पण करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- दिन अच्छा है. यात्रा हो सकती है. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. गृहस्थी में दिक्कत हो सकती है. पित्तरों का प्रणाम करें और दूध का दान करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- सेहत के लिए दिन कमजोर है. रोग से बचें. भाई- बहनों, जीवनसाथी, ससुराल का ख्याल रखें. घी का दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- दिन अच्छा है. जमकर मेहनत करें. यात्रा में सावधान रहें. पित्तरों को प्रणाम करें और मसालों का दान करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- चिंता रहेगी और घर में किसी से मतभेद हो सकता है. बड़े भाई- बहनों का ख्याल रखें. हल्दी का तिलक लगाएं और शहद का दान करें. पित्तरों को प्रणाम करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- दिन अच्छा है. संघर्ष रहेगा. किसी की मदद मिल सकती है. भागदौड़ लगी रहेगी. वाहन ध्यान से चलाएं. पित्तरों को प्रणाम करें और उड़द का दान करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- दिन अच्छा है. भाग्य साथ है और ज्ञान मिलेगा. लोगों से आर्थिक मदद मिल सकती है. सोच समझकर बोलें. गले और सांस का ख्याल रखें. पित्तरों को प्रणाम करें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)- समय अच्छा है. आलस से नुकसान हो सकता है. इंफेक्शन से बचें. तुलसी और गुनगुना पानी लें और बताशों का दान करें. दूध से बनी चीज का दान करें.

















