एक्सप्लोरर

Vastu Tips For 2024: नया साल आने से पहले घर के बाहर कर दें ऐसी तस्वीरें, पूरे साल रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips 2024: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगी कुछ तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. साल 2024 के आने से पहले घर से ऐसी तस्वीरें हटा देनी चाहिए. आइए जानते हैं साल 2024 के लिए वास्तु टिप्स.

Home Vastu Tips 2024: हर कोई नए साल की शुरुआत पूरे जोश और उत्साह के साथ करना चाहता है. वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं. अगर आप साल 2024 की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं तो वास्तु के कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं. घर का वास्तु खराब हो तो कोई ना कोई समस्या बनी रहती है. घर की खुशहाली बनी रहे इसके लिए साल 2024 की शुरुआत से पहले अपने घर से कुछ चीजें हटा दें. ऐसा करने से साल भर घर में सुख और शांति बनी रहेगी.

नए साल से पहले घर से हटा दें ये चीजें

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कोई भी ऐसी फोटो नहीं लगानी चाहिए जिसमें युद्ध और हिंसा दिखाई दे. माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें घर का माहौल खराब करती हैं. यही वजह है कि घर में महाभारत की तस्वीर लगाना बहुत अशुभ माना जाता है. जिस घर में महाभारत की तस्वीर लगी होती है वहां परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहता है. अगर आपने भी घर में युद्ध की कोई ऐसी तस्वीर लगा रखी है तो नए साल के आगमन से पहले इन्हें घर से हटा दें.

  • कई लोग प्यार के प्रतीक के तौर पर घर में ताजमहल की फोटो या शो पीस लगा लेते हैं जबकि वो एक मकबरा है. ताजमहल भले प्रेम का प्रतीक हो लेकिन घर में ताजमहल की फोटो लगाना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार जिस घर में ताजमहल की फोटो होती है वहां नकारात्मक ऊर्चा का संचार होता है. अगर आपके घर में भी ताजमहल की फोटो है तो नए साल से पहले उसे हटा दें.
  • घर में ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिसमें कोई चीज डूबती हुई नजर आए. जैसे कि डूबता सूरज, डूबती नाव या जहाज. वास्तु शास्त्र के अनुसार डूबती हुई चीजों की तस्वीर अच्छे संकेत नहीं देती हैं. इस तरह की तस्वीरें लगाने से घर के सदस्यों के मन में उदासी रहती है. ऐसी तस्वीरें घर से सकारात्मक ऊर्जा दूर करती हैं. नए साल से पहले ऐसी तस्वीर घर से बाहर कर दें.
  • घर में जंगली जानवरों की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीरें घर में हिंसा बढ़ाने का काम करती हैं. वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसी तस्वीरें होती हैं उस घर में अशांति और कलह का माहौल बना रहता है. इस घर के सदस्यों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है. अगर आपके घर में ऐसी कोई तस्वीर है तो नया साल शुरू होने से पहले उसे हटा दें.
  • वास्तु के अनुसार घर में झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. कहा जाता है कि बहते पानी की तरह पैसा भी घर से बाहर की तरफ जाने लगता है. इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में फिजूलखर्ची बहुत अधिक बढ़ जाती है. नए साल के आगमन से पहले घर से झरने की तस्वीरें हटा दें.

ये भी पढ़ें

साल के अंतिम शनिवार पर बना शुभ योग, किस्मत बदलनी है तो आज कर लें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Evening Rules: शाम के समय घर में भूलकर भी न करें ये 5 काम, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Evening Rules: शाम के समय घर में भूलकर भी न करें ये 5 काम, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Vastu Tips: घर में रखी है इस तरह की घड़ी? आज ही हटा दें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
Vastu Tips: घर में रखी है इस तरह की घड़ी? आज ही हटा दें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
Vastu Tips: घर में ये 5 चीजें बदलते ही बदल सकती है किस्मत! बिना तोड़-फोड़ ऐसे दूर करें वास्तु दोष
Vastu Tips: घर में ये 5 चीजें बदलते ही बदल सकती है किस्मत! बिना तोड़-फोड़ ऐसे दूर करें वास्तु दोष
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget