एक्सप्लोरर

Diwali Mahaparv 2023: धनतेरस पर प्रीति योग के साथ शुरू होगा दीपोत्सव, इस बार 6 दिनों का होगा महापर्व

Deepotsav 2023: इस बार पांच दिनों का दिवाली महापर्व 6 दिनों का होगा. धनतेरस दिवाली का पहला दिन माना जाता है. इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज मनाया जाता है.

Diwali 2023: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे. इस खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. तब से ही ये परंपरा चली आ रही है.  

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि तिथियों के भुग्त भोग्य यानि घटने बढ़ने के कारण इस बार पांच दिनों का दिवाली महापर्व 6 दिनों का होगा. दिवाली महापर्व की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से होगी. छोटी दीपावली या रूप चौदस रविवार 12 नवंबर 2023 और दीपावली रविवार 12 नवंबर 2023, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा मंगलवार 14 नवंबर 2023 और भैयादूज बुधवार 15 नवंबर 2023 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा. 

प्रीति योग से होगी शुरुआत

इस साल धनतेरस की तिथि पर प्रीति योग बन रहा है. यह योग शाम 05:06 बजे के बाद बन रहा है. यह योग पूरी रात रहेगा. इस योग में पूजा करने से साधक को अनंत फल की प्राप्ति होगी. यह अवधि खरीदारी के लिए भी अच्छी है. इस योग में शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं.

10 नवंबर को धनतेरस पर दीपदान की होगी शुरुआत

धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं, पांच दिवसीय दिवाली का पहला दिन होता है. धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार प्रारंभ हो जाता है. मान्यता है इस तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे. इसी कारण से हर वर्ष धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है. इसी दिन से देवता यमराज के लिए दीपदान से दीप जलाने की शुरुआत होगी और पांच दिनों तक दीप जलाए जाएंगे. 

12 नवंबर को रूप चतुर्दशी पर महिलाएं संवारेगी रूप

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु ने माता अदिति के आभूषण चुराकर ले जाने वाले निशाचर नरकासुर का वध कर 16 हजार कन्याओं को मुक्ति दिलाई थी. इसे शारीरिक सज्जा और अलंकार का दिन भी माना गया है. इसे रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है. इस दिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में हल्दी, चंदन, सरसो का तेल मिलाकर उबटन तैयार कर शरीर पर लेप कर उससे स्नान कर अपना रूप निखारेंगी. नरक चतुर्दशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. 

नरक चतुर्दशी को कई और नामों से भी मनाया जाता है जैसे- नरक चौदस, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी आदि. दिवाली से पहले मनाए जाने के कारण इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है. इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है. घर के कोनों में दीपक जलाकर अकाल मृत्यु से मुक्ति की कामना की जाती है.

12 नवंबर को दिवाली पर होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन

दिवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है. मान्यता है दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर ये देखती हैं किसका घर साफ है और किसके यहां पर विधिविधान से पूजा हो रही है. माता लक्ष्मी वहीं पर अपनी कृपा बरसाती हैं. दिवाली पर लोग सुख-समृ्द्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं. अथर्ववेद में लिखा है कि जल, अन्न और सारे सुख देने वाली पृथ्वी माता को ही दिवाली के दिन भगवती लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है. 

14 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर बंटेगा अन्नकूट

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है. इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है. इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है. दिवाली के अगले दिन राजा बली पर भगवान विष्णु की विजय का उत्सव है. ऋग्वेद में उल्लेख है कि भगवान विष्णु ने वामन रूप धरकर तीन पदों में सारी सृष्टि को नाप लिया था. 

15 नवंबर को भाईदूज पर भाई करेंगे बहनों के घर भोजन

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली पर्व का आखिरी दिन का त्योहार होता है. इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगती हैं. इस त्योहार को भाई दूज या भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया कई नामों से जाना जाता है. भविष्य पुराण में लिखा है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर पर भोजन करने के लिए आमंत्रित किया था. कल्याण और समृद्धि के लिए भाई को इस दिन अपनी बहन के घर में ही स्नेहवश भोजन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

10 नवंबर को है धनतेरस, जानें इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय पूजा करने से होगी धन की वर्षा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Kanya Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 9वें चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में भारी मुनाफा, लाइफ पार्टनर की सहभागिता से व्यापार में ग्रोथ
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Singh Rashifal 29 October 2026: ऑफिस में बॉस से मिलेगा बड़ा सबक, माता-पिता की सेवा से प्रफुल्लित होगा मन; जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन!
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget