एक्सप्लोरर

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का जाप दिलाता है अनेकों लाभ, इस विधी से किया गया जाप शीघ्र देता है शुभ फल

Gayatri Mantra Benefits: गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत आसान है. इस मंत्र से जुड़े नियमों का पालन करने से इसके लाभ जल्द देखने को मिलते हैं. जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप के लाभ और विधी.

Gayatri Mantra Ke Niyam: पूजा-पाठ में मंत्रों का विशेष महत्व होता है. सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावी माना जाता है. इस मंत्र को महामंत्र भी कहा जाता है. देवी गायत्री को वेद माता हैं जिनमें वर्तमान, बीता हुआ कल और आने वाले कल का समावेश है. इसी कारण से इन्हें त्रिमूर्ति के रूप में भी पूजा जाता है. कमल के फूल पर बैठी हुईं मां गायत्री धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं.

गायत्री मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में खुशियों का संचार होता है. इस मंत्र के जाप से कोई भी मनुष्य ब्रह्मा जी की कृपा पा सकता है. ईश्वर तक पहुंचने और मन की शांति पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप श्रेष्ठ और सरल उपाय माना गया है. गायत्री मंत्र का जाप नियम और विधीपूर्वक करने से शुभ परिणाम जल्द देखने को मिलते हैं.

गायत्री मंत्र के नियम

विधिपूर्वक आस्था और सच्ची भावना के साथ गायत्री मंत्र का जाप करने से शुभ फल मिलते हैं. हर दिन पूजा में तीन माला गायत्री मंत्र का जाप आवश्यक माना गया है. वहीं गायत्री मंत्र की 11 मालाओं का जाप करने पर ईश्वर की कृपा हमेशा रहती है. इसके लिए प्रातः नित्य कर्म स्नान से निवृत्त होने के बाद घर के मंदिर के सामने सुखासन या फिर पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं. अब इस मंत्र का जाप शुरू करें.

इस मंत्र का जाप करते समय ध्यान रखें कि आपके होठ हिलते रहें लेकिन आवाज इतनी धीमी निकाले कि पास में बैठा व्यक्ति भी न सुन पाए. इस तरह माला जप और मंत्रोच्चार करने से सद्बुद्धि का संचार होता है. जाप से पहले शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में जल भरें. गायत्री मंत्र के साथ ऐं ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायंत्री मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के बाद पात्र में भरे जल का सेवन करें. इससे किसी भी रोग से छुटकारा मिलता है.

ये तीन पहर गायत्री मंत्र के लिए उत्तम

ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

गायत्री मंत्र जाप के लिए तीन समय को असरदार माना जाता है. गायत्री मंत्र जाप का पहला समय सूर्योदय से थोड़ी देर पहले से शुरू होकर सूर्योदय के थोड़ी देर बाद तक  का है. दोपहर के समय में भी गायत्री मंत्र का जाप किया जा सकता है. जबकि तीसरा समय सूर्यास्त से ठीक पहले का है. यह जाप सूर्यास्त से पहले शुरू कर सूर्यास्त के थोड़ी देर बाद तक करें.

गायत्री मंत्र का लाभ

इस मंत्र के जाप से तमाम कष्ट प्रभावहीन हो जाते हैं. इसका प्रयोग हर क्षेत्र में सफलता के लिए सिद्ध माना गया है. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी गायत्री मंत्र का जाप बेहद कारगर माना गया है. नौकरी या बिजनेस में परेशानी होने पर गायत्री मंत्र का जाप लाभ दिलाता है. हर तरह के रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी गायत्री मंत्र का जाप अचूक माना गया है. 

ये भी पढ़ें

जुलाई में किन मूलांक को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान, जानें अंक ज्योतिष मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget