एक्सप्लोरर
July Numerology Predictions 2023: जुलाई में किन मूलांक को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान, जानें अंक ज्योतिष मासिक राशिफल
July Mulank Rashifal 2023: जुलाई का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ परिणाम लाया है. मासिक अंक ज्योतिष राशिफल से जानते हैं कि यह महीना सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
जुलाई मूलांक राशिफल 2023
1/10

अंक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होने के कारण इस पर 7 अंक का प्रभाव होता है. इस महीने पर केतु और शुक्र का प्रभाव है. इनके प्रभाव से कुछ लोगों की किस्मत इस महीने चमकेगी तो कुछ लोगों को इस माह नुकसान उठाना पड़ सकता है. अंक ज्योतिष मासिक राशिफल से जानते हैं सभी मूलांक का हाल.
2/10

मूलांक 1- अगर आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा. यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. इस माह आप उत्साह से भरे रहेंगे. इस महीने आपका किसी से आत्मीय लगाव बढ़ सकता है. मूलांक 1 वालों को जुलाई के महीने में प्रेम संबंध में सतर्कता बरतनी होगी. विवाहित लोगों के लिए यह महीना औसत परिणाम लेकर आया है. करियर में आपको नए मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति इस महीने बेहतर रहेगी.
Published at : 01 Jul 2023 10:16 AM (IST)
और देखें




























